राजस्थान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, केंद्र सरकार की कठपुतली बताया
कोटा, 1 जून । राजस्थान के कोटा में शनिवार को लोकसभा प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में दधीच गार्डन में संविधान बचाओ रैली आयोजित हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा और उन्हें केंद्र सरकार की कठपुतली बताया।गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून बना दिया, लेकिन आज तक कानून लागू नहीं किया।मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को घेरते हुए उन्होंने कहा, वह कभी-कभी सरकार पर टोटका कर देते हैं। किरोड़ी को एक साल तक तो पता ही नहीं लगा कि वह किस विभाग के मंत्री हैं।कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री के बारे में कहा, हमें गाली दे-देकर उन्हें टॉन्सिल हो गया है। हमें मगरमच्छ बताने वालों के लिए जेल के गेट चौड़े करवाने पड़ेंगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.
पी. नड्डा के राजस्थान प्रवास को लेकर भी डोटासरा ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, जे.पी. नड्डा ने साफ और स्पष्ट कह दिया है कि भजन लाल को मुख्यमंत्री मत मानो। हमारी विचारधारा से राजस्थान में सरकार चल रही है।उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, सत्ता में बैठी भाजपा बार-बार बाबा साहेब अंबेडकर के दिए संविधान पर प्रहार करके इसे खत्म करने का प्रयास कर रही है। ये लोग एजेंसियों और सत्ता के दुरुपयोग से नागरिकों के अधिकारों को कुचलना चाहते हैं। हमें इस अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ लड़ना होगा। संविधान हर वर्ग के हित की रक्षा करता है, संविधान की रक्षा में ही देश के नागरिकों की सुरक्षा है।वहीं, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, संविधान में कहीं नहीं लिखा कि पर्ची से सीएम बनेगा, लेकिन बीजेपी ने बना दिया। इस तरह यह संविधान को तार-तार कर रहे हैं। आयरन लेडी इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। उसके बाद जाकर अमेरिका से बात की थी। लेकिन आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर करवा रहे हैं।--आईएएनएसएससीएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संविधान बचाओ रैली के नाम पर नाटक, बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमलाJharkhand Politics: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को प्रहसन बताया है.
Read more »
महबूबा मुफ्ती ने एलजी को लिखा पत्र, हजारों कश्मीरियों को हिरासत में लिए जताई चिंताजम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र शासित प्रदेश की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखा.
Read more »
कांग्रेस के साथ हो रहा 'राजनीतिक भेदभाव', पाकिस्तान हमले पर डोटासरा का फूटा गुस्साराजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीमा पर तनाव और सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार तीसरे दिन हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पृष्ठभूमि के कर्मचारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजने का आरोप लगाया और सर्वदलीय बैठक में अनदेखी पर सवाल उठाए। डोटासरा ने अमेरिका की मध्यस्थता पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की विदेश नीति पर भी...
Read more »
केंद्र सरकार ने सीसीटीवी सॉल्यूशन पर राष्ट्रीय हैकाथॉन की घोषणा कीकेंद्र सरकार ने सीसीटीवी सॉल्यूशन पर राष्ट्रीय हैकाथॉन की घोषणा की
Read more »
शुभंकर सरकार का केंद्र पर निशाना, लोगों को बोलने से रोकने पर सरकार का नुकसानशुभंकर सरकार का केंद्र पर निशाना, लोगों को बोलने से रोकने पर सरकार का नुकसान
Read more »
गोविंद सिंह डोटासरा का दावा- जल्द बदलेगा राजस्थान का CM, टीकाराम जूली बोले- BJP को POK नहीं, बिहार चाहिएकोटा में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली हुई। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने सभा को संबोधित किया। डोटासरा ने सीएम भजनलाल शर्मा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान में सीएम बदलने का दावा किया। जूली ने बीजेपी पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनीति करने का आरोप...
Read more »
