Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुल 4.
जयपुर: राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है जिसमें कुल चार करोड़ से अधिक मतदाता हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 4,02,20,734 मतदाता हैं जिनमें 2,08,62,380 पुरुष, 1,93,58,147 महिलाएं तथा 207 तृतीय लिंगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के पश्चात अंतिम प्रकाशन तक मतदाताओं की संख्या में 5,73,568 की शुद्ध वृद्धि हुई है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 1.
45 प्रतिशत है।बांसवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा वृद्धि राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं की प्रतिशत वृद्धि के आधार पर बांसवाड़ा जिले में सर्वाधिक 4.55 प्रतिशत तथा फलोदी जिले में 4.46 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है जबकि टोंक जिले में मतदाताओं की संख्या में न्यूनतम 0.04 प्रतिशत एवं श्रीगंगानगर जिले में 0.19 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी 2026 को किया गया था तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के नियमानुसार निराकरण के पश्चात आज अंतिम प्रकाशन किया गया है। सिंह ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों की आयु एक जनवरी 2026 को 18 साल पूरी नहीं हुई थी उन्हें मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जयपुर की बात करें तो यहां मतदाताओं की संख्या 18 लाख के अधिक बताई जा रही है। जानिए कब होंगे चुनाव मिली जानकारी के अनुसार 41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों, 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में अगले महीने चुनाव संभव है। राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराने की समय सीमा तय की है। मिली जानकारी के अनुसार मार्च के दूसरे सप्ताह तक राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों की तिथि जारी कर सकता है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। मतदाताओं की फाइनल लिल्ट आने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा।
पंचायत चुनाव डेट पंचायत चुनाव वोटर्स संख्या राजस्थान न्यूज जयपुर न्यूज Rajasthan Panchayat Elections Panchayat Election Date Panchayat Election Voter Number Rajasthan News Jaipur News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में भाजपा ने पंकज चौधरी को क्यों बनाया बॉस: लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज छिटक गया था; मोदी-संघ के खासDainik Bhaskar for BJP Uttar Pradesh President Kurmi Samaj Strategy for UP Vidhansabha & Panchayat Chunav.
Read more »
राजस्थान बजट में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियाें की घोषणा संभव: फ्री बिजली पर कड़ा फैसला हो सकता है, पे-कमीशन की सं...Rajasthan Budget 2026 Expectations Updates; Follow Rajasthan Budget 2026 Latest News, Vidhan Sabha Budget Session Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी, 10 से 15 फरवरी के बीच हो सकता है मतदानJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Election Commission | Jharkhand Nikay Chunav Date | Jharkhand Chunav | JMM | BJP | Congress |
Read more »
Jharkhand Nikay Chunav: नगर निकाय चुनाव में BJP का नया दांव, बदलेगी सियासत?Jharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Municipal Elections 2026 | BJP | Jharkhand Politics | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Arun Singh | Congress | झारखंड
Read more »
Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand municipal elections | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Jharkhand municipal elections 2026 | Jharkhand Elections Date | BJP | Congress | JMM | झारखंड
Read more »
Jharkhand Nikay Chunav: आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणनाJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Municipal Elections | Jharkhand Nikay Chunav Date | Jharkhand Nikay Chunav News | Jharkhand Municipal Elections 2026 | Jharkhand Elections | झारखंड
Read more »
