मौजमाबाद पुलिस का खुलासा : शराब व मीट की लत ने बनाया अपराधी, एक गिरफ्तार, बाल अपचारी फरार
जयपुर के पास नवगठित दूदू जिले के मौजमाबाद थाना इलाके के महलां में 10 अप्रेल को हुई वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 15 अप्रेल को एक अपराधी को गिरफ्तार किया है जबकि वारदात में शामिल बाल अपचारी की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा ने बताया कि घटना में लिप्त मुख्य आरोपी महलां हाल बोराज निवासी फूला उर्फ फूल्या पुत्र हनुमान बावरिया को गिरफ्तार किया है। 10 अप्रेल को की थी 85 वर्षीय वृद्धा की हत्या….
पुलिस अधीक्षक दूदू शांतनु कुमार ने बताया कि 10 अप्रेल को मौजमाबाद थाने के महलां निवासी 85 वर्षीय वृद्धा दुर्गा देवी पत्नी की सफेदा फार्म के पास जंगल में जेवर लूट के लिए हत्या कर दी थी। मृतका के पैरों के चांदी के कड़े व गले से चांदी का लॉकेट गायब था और पैर की हड्डी टूटी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दूदू सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें मौजमाबाद थानाधिकारी उप निरीक्षक संजय मीणा, फागी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक मनोज बेरवाल डीएसटी टीम प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश को शामिल किया गया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त की पहचान फूल्या उर्फ फूला बावरिया निवासी बोराज के रूप में की। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी तो वह अपने डेरे से फरार होकर आसलपुर के पहाड़ों पर चढ़ गया। जिसकी पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में घेराबंदी की गई तो फूला पहाड़ी से नीचे कूद गया। जिससे उसके हाथ-पैरों पर चोट आई। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर पूछताछ की गई तो उसने वारदात करना कबूल लिया कि एक बाल अपचारी के साथ मिलकर दुर्गा देवी की हत्या की। शराब पी फिर खंडहर में ले जाकर गला दबाया…. फूला बावरिया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दोनों ने सफेदा फार्म के जंगलों में वृद्धा को अकेले लकड़ियां बीनते व उसके पैरों में हमने चांदी कड़े पहने देखा। तभी वृद्धा को मारकर उसके कड़े लूटने का प्लान बनाया। वारदात को अंजाम देने के लिए दो फनर खरीदे गए। 10 अप्रेल को जब वृद्धा लकड़ी बीनने आई तो सुनसान इलाके में दोनों ने पहले शराब पी और वृद्धा को पकड़कर खंडहर में ले जाकर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वृद्धा की मौत के बाद दोनों पैरों के कड़े फनर से काटकर व पत्थर से तोड़कर निकाल लिए वहां से फरार हो गए। अभियुक्त शराब पीने व मीट का शौकीन…. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा ने बताया कि घटना में शामिल फूला बावरिया ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह और उसके साथी मिलकर 6-8 माह से बाइक पर ठकर राह चलती महिलाओं की नथ व मुर्कियां तोड़ते हैं तथा उन्हें बेचकर शराब पीते हैं व मीट खाते हैं। खुलासे के लिए खंगाले 200 सीसीटीवी…. पुलिस ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए विभिन्न टीमों द्वारा करीब 200 सीसीटीवी को खंगाला गया। मौके पर मिले फनर के मार्का के आधार पर कई दुकानों में पूछताछ की। पता चला इस मार्का के फनर बगरू व बोराज की दुकानों पर मिलते हैं। इसके बाद फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान की गई। खुलासे में मौजमाबाद थाना के एएसआई मनोहर लाल व कांस्टेबल श्रवण का विशेष योगदान रहा।
Jaipur News Jaipur Police | Rajasthan News News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PBKS vs RR: सैमसन ने इस तरीके से किया लिविंगस्टोन को रन आउट, आईपीएल ने संजू की धोनी से की तुलना, देखें वीडियोशनिवार को राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान सैमसन ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को रन आउट किया।
Read more »
‘एक बंटी की दो बबली’, तीनों ने मिलकर दिल्ली-जयपुर में कई वृद्धाओं को ठगाफर्जी पुलिसकर्मी बन शहर में छह वारदात के आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने पकड़ा
Read more »
चिकित्सक ने पीएमओ को कक्ष में घुसकर धमकाया, मामला दर्जएनपीए के मामले ने पकड़ा तूल, राजकार्य में बाधा का आरोप, जांच शुरू, कलक्टर को शिकायत
Read more »
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को गुजरात में मिले आरोपीसलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
सिडनी में फिर हुई चाकूबाज़ी, चर्च में हमले को घोषित किया गया 'आतंकी घटना'ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सोमवार को सिडनी के चर्च में चाकू से किए गए हमले को धर्म के आधार पर प्रेरित ‘आतंकवादी कार्रवाई’ क़रार दिया है.
Read more »
Indian Economy : हमारे सामने फीकी पड़ेगी चीन की चमक, IMF ने कहा - सबसे तेज रहेगी भारतीय अर्थव्यस्था की रफ्तारइंटरनेशनल मॉनिटरी फंड IMF ने 2024 के लिए भारत की ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 6.
Read more »
