राजस्थान में दौसा ज़िले के कालीखाड गांव का आर्यन नौ दिसंबर को 160 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिर गया था.
राजस्थान में दौसा ज़िले के कालीखाड गांव में तीन दिन पहले बोरवेल में गिरे पांच साल के आर्यन को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं. ग्यारह दिसंबर की देर रात आर्यन को अचेत अवस्था में बोरवेल से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
दौसा ज़िला अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने बारह दिसंबर की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. कालीखाड गांव में ही शव का अंतिम संस्कार होगा, ज़िला प्रशासन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं.पांच साल के मासूम आर्यन को अपनी आंखों के सामने बोरवेल में गिरते हुए देखने वाली मां गुड्डी देवी बात करने की स्थिति में नहीं हैं.भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अभी कैसे हैं हालात: ग्राउंड रिपोर्टबशर अल-असदः सुन्नी मुस्लिम बहुल मुल्क पर आधी सदी तक राज करने वाले शिया परिवार के वारिस दौसा ज़िला अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक कुमार शर्मा ने बीबीसी से बच्चे की मौत का कारण बताते हुए कहा, "किसी एक समय पर ऐसा हुआ कि पानी का लेवल ऊपर आया है और बच्चे के मुंह या नाक से पानी शरीर के अंदर जाने के कारण मृत्यु हुई है."राजस्थानः पंचायत के फ़रमान पर तीन परिवारों को गाँव से निकाला, एक महीने से भटक रहे परिवार– ग्राउंड रिपोर्टदौसा ज़िला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर कालीखाड गांव में नौ दिसंबर की दोपहर लगभग तीन बजे पांच साल का आर्यन 160 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया.आर्यन की मां गुड्डी देवी ने मीडिया को बताया था, "आर्यन पास ही खेल रहा था, अचानक पैर फिसलने के कारण बोरवेल में गिर गया." कालीखाड के पटवारी हरि नारायण ने बीबीसी से कहा, "यह बोरवेल आर्यन के घर से कुछ ही मीटर दूरी पर खेत में बना हुआ था." घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और बचाव टीम मौक़े पर पहुंची. चार बजे पाइप के ज़रिए बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई दी गई.बोरवेल में कैमरा डाल कर बच्चे के मूवमेंट को भी देखा गया. रात करीब साढ़े नौ बजे एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और अलग-अलग तरीकों से बच्चे को निकालने के प्रयास किए गए. दस तारीख की सुबह दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया था, "बोरवेल में एनडीआरएफ की टीम ने अंब्रेला नुमा उपकरण को बच्चे के नीचे लगाया, जिससे बच्चा नीचे की ओर न खिसके. उन्होंने यह भी बताया कि देर रात बाद बच्चे की मूवमेंट नहीं देखी जा सकी है और बच्चा एक सौ साठ फीट गहरे बोरवेल में करीब डेढ़ सौ फीट पर फंसा हुआ है."राजस्थानः उदयपुर में धारा 144 लागू, दो छात्रों के झगड़े ने कैसे बढ़ाया सांप्रदायिक तनाव?इमेज कैप्शन,बच्चे के किसान पिता जगदीश प्रसाद ने 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में कहा था, "बोरवेल ढका हुआ था. लेकिन, उसमें फंसी हुई मशीन को निकालने के लिए बोरवेल को खोला था. पता नहीं था कि किस्मत को क्या मंजूर है." देर रात तक मशीनों से खुदाई जारी रही और टीमों ने देसी तरीक़ों से भी आर्यन को निकालने के प्रयास जारी रखे. ग्यारह तारीख की सुबह पाइलिंग मशीनों से करीब सवा सौ फीट तक गहरी खुदाई की जा चुकी थी. लेकिन, मशीन में तकनीकी ख़राबी आने के कारण फिर शाहपुरा से मशीन मंगवाई गई.देर रात करीब पौने बारह बजे बच्चे को बोरवेल से निकाल कर मौक़े पर मौजूद एंबुलेंस से सीधा ज़िला अस्पताल ले जाया गया. जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया. प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक कुमार ने बीबीसी को बताया, "बच्चे को जब अस्पताल लाया गया था वह जीवित नहीं था. हमने पोस्टमार्टम करवा दिया है रिपोर्ट आने पर मालूम होगा कि मृत्यु कब हुई थी." हालांकि डॉ. दीपक कुमार ने मृत्यु के कारण भूजल स्तर बढ़ने पर बच्चे के मुंह या नाक से पानी अंदर जाना बताया है.राजस्थानः स्कूल में दलित छात्र की पिटाई के मामले में अब तक क्या-क्या हुआराज्य में कई बार बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं. लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर इससे निपटने की कोशिशें नहीं दिखती हैं. आर्यन की तरह की कई मासूम बच्चों की जान जाने के बाद भी प्रशासन और राज्य सरकार इन मामलों को लेकर सख्त नहीं हुई है. नांगल राजावतान तहसील के गांव कालीखाड में हुई घटना पर तहसीलदार महेश चंद शर्मा बीबीसी से कहते हैं, "राज्य सरकार कई बार आदेश जारी करती है, पटवारी और गिरदावरों को बोरवेल की सूचना देनी होती है."इस सवाल का जवाब नायब तहसीलदार श्रीराम मीणा देते हैं. वह कहते हैं, "इस बोरवेल की जानकारी नहीं है कि कब हुआ था. हमने जांच के आदेश दिए हैं और ज़िम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे."इस सवाल पर कालीखाड ग्राम पंचायत के पटवारी हरि नारायण कहते हैं, "परमिशन लेकर बोर करते हैं उनका तो मालूम रहता है. यह बोर कब करवाया गया था इसकी जानकारी नहीं है. कई लोगों ने बिना परमिशन खेतों में बोर करा रखे हैं उनका पता नहीं चलता है." एसडीएम यशवंत मीणा बीबीसी से कहते हैं, "मैंने हाल ही में ज्वाइन किया है यहां, मालूम करवाएंगे कि बोरवेल की सूचना आई थी या नहीं. हम जांच कराएंगे."राजस्थान: करौली में दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस के दावे और अनसुलझे सवाल- ग्राउंड रिपोर्टस्कूल में बच्चों ने आर्यन को श्रद्धांजलि दी राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी कई बार खुले बोरवेल में गिरने से बच्चों की मौत की ख़बरें आती रही हैं. 25 अक्टूबर को दौसा के मंडावरी में 44 साल के हेमराज गुर्जर करीब डेढ़ सौ फीट गहरे बोरवेल में गिर गए. इस हादसे में वह 32 फीट नीचे दब गए और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने तक वह जीवित नहीं बचे.करीब साठ फीट गहरे बोरवेल में गिरने के बाद अठारह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया. बीते नवंबर महीने में बाड़मेर के गुड़ामालानी में एक चार साल का बच्चा नवीन बोरवेल में गिर गया. करीब छह घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नवीन को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी. ठीक इसी तरह मई 2023 में जयपुर के जोबनेर के पास एक खुले बोरवेल में करीब आठ साल का बच्चा गिर गया था. बोरवेल में सत्तर फीट की गहराई में फंसे बच्चे को रेस्क्यू कर बचाया जा सका.निशांक राठौर ने क्या ख़ुद किया 'सिर तन से जुदा' का मैसेज, सुलझी मौत की गुत्थीटीएमसी सांसद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के ख़िलाफ़ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिसराहुल गांधी या ममता बनर्जी, पीएम मोदी को कौन दे पाएगा सीधी चुनौती? जगदीप धनखड़ के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव, क्या है राज्यसभा के सभापति को पद से हटाने की प्रक्रिया?गिद्धों के विलुप्त होने से 5 लाख लोगों की मौत कैसे हुई?सिएरा लियोन: जहां हज़ारों औरतें सेक्स वर्कर बनने पर हैं मजबूरभारत में क्वालिटी टेस्ट में फेल हुई कई दवाएं, असली दवाओं को ऐसे पहचानेंजगदीप धनखड़ के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव, क्या है राज्यसभा के सभापति को पद से हटाने की प्रक्रिया?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका-कनाडा सीमा पर तीन साल पहले हुई गुजराती परिवार की मौत के केस में स्मगलरों पर चला केस, क्या है पूरा मामला?लगभग तीन साल हो गए हैं जब गुजरात के डिंगुचा के चार लोगों के एक परिवार की कनाडा से अमेरिकी सीमा पार करते समय बर्फीले तूफान में मौत हो गई थी.
Read more »
महाराष्ट्र: सांगली के पास कृष्णा नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतगुरुवार तड़के पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में कृष्णा नदी में कार गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अंकाली पुल पर रात करीब 12.
Read more »
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौतजम्मू-कश्मीर : राजौरी में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Read more »
Dausa Borewell Accident Live: 41 घंटों से जद्दोजहद जारी, मौत के मुंह में मासूम आर्यन; अब खोदी जा रही तिरछी टनलकब और कैसे हुआ था हादसा 9 दिसंबर की दोपहर 3 बजे बोरवेल में गिरा मासूम आर्यन शाम 4 बजे घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम व लोकल रेस्क्यू टीम शाम 4: 30 पर
Read more »
Dausa Borewell Update: आर्यन को बोरवेल से निकालने के अभी तक सारे प्रयास असफल, घर के बाहर लोगों का लगा जमावड़ाDausa Borewell Update: दौसा में बोरवेल में गिरे आर्यन को बचाने के लिए रातभर से रेस्क्यू ऑपरेशन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Deshhit: बोरवेल में फंसा 5 साल का आर्यन, रेस्क्यू जारी5 साल का आर्यन 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है। NDRF और SDRF की टीमें आधुनिक तकनीक के साथ बचाव Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
