राजस्थान के तीन जवानों को सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए तीनों जवानों के पैतृक गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
राजस्थान के तीन जवानों को सोमवार शाम सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शहीद हुए बहरोड़ के जवान नितीश कुमार यादव का उनके पैतृक गांव रिवाली में अंतिम संस्कार किया गया। लांस नायक नितीश कुमार के दो साल के बेटे धैर्य ने उबांदीपोरा में शहीद हुए नागौर में जायल कस्बे के राजोद गांव के हवलदार हरिराम रेवाड़ को उनके बेटे नवीन ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने हरिराम अमर रहें के नारे लगाए। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण जान
गंवाने वाले रींगस (सीकर) के लाखनी गांव के जवान सुल्तान सिंह बाजिया (35) को भी अंतिम विदाई दी गई। लाखनी में जवान सुल्तान बाजिया को 12 साल के बेटे साहिल ने मुखाग्नि दी। बहरोड़ के रिवाली में सेना की ओर से जवान नितीश के बेटे धैर्य (2), पिता सुरेंद्र यादव और छोटे भाई शोभित यादव को तिरंगा सौंपा गया। इससे पहले शहीद नितीश कुमार के पैतृक गांव रिवाली में दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। नितीश कुमार की पार्थिव देह घर पहुंची तो उनकी मां किरोस्ता देवी फूट-फूटकर रोने लगीं। इस दौरान मां ने कहा- मेरा लाडला मैं तुझे जय हिंद बोलती हूं। वहीं नितीश कुमार की पत्नी अंशु देवी पति की पार्थिव देह से लिपटकर बिलख पड़ीं। परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। हवलदार हरिराम रेवाड़ की 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा नागौर के जायल से उनके पैतृक गांव राजोद तक निकाली गई थी। सीकर में पुलिस थाना रींगस से जवान सुल्तान सिंह के पैतृक गांव लाखनी तक 12 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार (4 जनवरी) को सेना का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) के लांस नायक नितीश कुमार यादव और नागौर के जायल कस्बे के हवलदार हरिराम रेवाड़ शहीद हो गए थे
शहीद सेना राजस्थान जम्मू-कश्मीर तिरंगा यात्रा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नागा साधुओं का अनोखा अंतिम संस्कारमहाकुंभ 2025 के दौरान नागा साधुओं के अंतिम संस्कार की विशेषताओं को जानिए.
Read more »
भारतीय सिनेमा के सितारे रहे मशहूर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाईमशहूर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल को बॉलीवुड के कई सितारों के साथ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे दी गई। उनका अंतिम संस्कार 24 दिसंबर को बजे शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में किया गया।
Read more »
हिमाचल में तीन महीने बाद बर्फबारी, बागवानी क्षेत्रों को राहतहिमाचल प्रदेश में करीब तीन महीने के सूखे के बाद बागवानी इलाकों को बड़ी राहत मिली है। तीन महीने बाद हुई बर्फबारी से बागवानी क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है।
Read more »
LPG सिलेंडर के दामों में कटौती: राजस्थान सरकार ने 450 रुपए में किया उपलब्धराजस्थान सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की है और अब सिलेंडर केवल 450 रुपए में उपलब्ध कराए जाएंगे। यह योजना राज्य के 68 लाख परिवारों को लाभान्वित करेगी।
Read more »
अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी केस को एक न्यायाधीश को सौंपा गयागाउतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे तीन केसों को अब एक ही न्यायाधीश को सौंपा गया है.
Read more »
गरियाबंद में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली ढेरछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों को घेरने में DRG और STF की टीमों के साथ ओडिशा के जवानों ने भी सहयोग किया।
Read more »
