राजस्थान में पिछले सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन बैठक कर राहत कार्यों के निर्देश दिए। जयपुर सहित कुछ जिलों में स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई...
जयपुर: पिछले करीब एक सप्ताह से राजस्थान के अलग अलग जिलों में कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का दौर जारी है। कई जिले पानी से तरबतर हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है और करीब 20 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बारिश के चलते जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। नदियों के छलकने और तालाबों की पाल टूटने की दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी है। करीब एक दर्जन जिलों के कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। बारिश का दौर अभी तक जारी है। बारिश के चलते कई जिलों में हादसे भी हो चुके हैं। विभिन्न हादसों में करीब 30 लोगों की असामयिक मौत भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो दिन पहले आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक बुलाई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करें और प्रभावित इलाकों में तत्काल प्रभाव से राहत कार्य प्रारम्भ करें। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जयपुर की संभागीय आयुक्त डॉ.
आरुषि मलिक और जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित भी जल भराव से प्रभावित इलाकों के हालात जानने के लिए क्षेत्र में निकले। भरतपुर और नागौर सहित कई जिला कलेक्टरों ने भी जलमग्न इलाकों का दौरा करते हुए हालातों का जायजा लिया।मंगलवार 13 अगस्त को भी जयपुर की सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारीलगातार हो रही तेज बारिश के चलते सोमवार को जयपुर सहित छह जिलों में जिला कलेक्टर की ओर से छुट्टी का ऐलान किया गया था। 13 अगस्त को जयपुर, दौसा, करौली और गंगापुर सिटी के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। स्कूली बच्चों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए सोमवार 12 अगस्त को बच्चों की छुट्टी रही। हालांकि स्कूल खुले और स्टाफ की ओर से ऑफिशियल कार्य किया गया। जयपुर में लगातार तेज बारिश हो रही है। ऐसे में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बच्चों के लिए मंगलवार 13 अगस्त को भी जयपुर जिले की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को भी बच्चों के लिए स्कूल में छुट्टी रहेगी लेकिन स्कूल का ऑफिशियल कार्य जारी रहेगा। राज्य सरकार की ओर से सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने क्षेत्र की स्कूलों में बारिश के हालातों को देखते हुए स्वविवेक से छुट्टी का फैसला लें।आगामी 4-5 दिन तक भारी बारिश होने की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून अपने चरम पर है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। करीब एक दर्जन जिले ऐसे हैं जहां पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है। आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। यानी बारिश का दौर इसी तरह जारी रहने की संभावना है। हालांकि स्कूलों में शैक्षणिक कार्य का फैसला जिला कलेक्टर अपने स्तर पर ले सकेंगे। तेज बारिश के चलते बच्चों को स्कूल पहुंचने में आ रही परेशानी को देखते हुए जिला कलेक्टर छुट्टी का ऐलान भी कर रहे हैं।
Schools Closed In Rajasthan Heavy Rain In Rajasthan Latest Weather Update Rajasthan Mausam Update राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां Rajasthan School Holidays Update Jaipur News Rajasthan News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Heavy Rain Delhi : दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, भारी बारिश के बाद मंत्री आतिशी ने जारी किया आदेशदिल्ली में जारी भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Read more »
Heavy Rain Delhi-NCR : पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न, आज दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टीदिल्ली में जारी भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Read more »
7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट: भोपाल समेत 11 जिलों में सीजन की 80% बारिश; मंडला में सबसे ज्यादा 40 इंचमध्यप्रदेश के ग्वालियर समेत 7 जिलों में रविवार को तेज बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
Read more »
जयपुर में 15 फीट गहरा गड्ढा! भरतपुर की बाणगंगा नदी में हादसे से 7 की मौत, राजस्थान में बारिश का कहर देखियेराजस्थान में रविवार को जयपुर समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं हादसों की खबर भी सामने आई है।
Read more »
School Closed: राजस्थान के इन जिलों में आज स्कूल बंद, भारी बारिश बनी मुसीबतशिक्षा राजस्थान में भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. माधोपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जिले में कलेक्टर ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए थे.
Read more »
Rajasthan: शेखावाटी में करंट से 5 लोगों की मौत, दौसा के लालसोट में बाढ़ के हालात, जानें पूरे राजस्थान का अपडेटराजस्थान में रविवार के बाद सोमवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
Read more »
