राजस्थान में एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने आत्महत्या करने की धमकी दी है, आरोप है कि उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत मुस्लिम वोटरों को हटाने का दबाव डाला जा रहा था। बीएलओ ने भाजपा पर आरोप लगाया है।
राजस्थान में एक बूथ लेवल अधिकारी ने आत्महत्या करने की धमकी दी है. उन्होंने कथित तौर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत उन सीटों, जहां बीते चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी, पर मुस्लिम वोटर ्स को हटाने के दबाव का हवाला दिया है.
की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ कीर्ति कुमार का कहना है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और भाजपा द्वारा उठाई गई उन आपत्तियों पर कार्रवाई करने के लिए अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है, जिनमें एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे से 470 मतदाताओं को हटाने की मांग की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ये आपत्तियां मुस्लिम मतदाताओं को निशाना बनाती हैं और उन्होंने पहले ही इन सभी मतदाताओं का सत्यापन कर लिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि राजस्थान में कम से कम तीन बीएलओ की मौत हो चुकी है. ये मौतें काम के दबाव और एसआईआर के संचालन में गड़बड़ी से लेकर ऐप की खामियों और अपर्याप्त प्रशिक्षण तक के आरोपों के बीच हुई हैं. ताज़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें बीएलओ कीर्ती कुमार को कथित रूप से फोन पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं कलेक्टर कार्यालय जाऊंगा और वहीं आत्महत्या कर लूंगा.’यह बात जयपुर की हवा महल विधानसभा में BLO किर्ति कुमार एक फोन कॉल पर चिल्लाते हुए कह रहे हैंउनका आरोप है कि मुस्लिम वोटरों को निशाना बनाया जा रहा है जबकि उन्होंने इन सब वोटर्स…इस वीडियो में कुमार भाजपा पार्षद सुरेश सैनी से फोन पर यह भी कहते हैं, ‘पूरी बस्ती को ही हटा दूं क्या? बस 50 नाम रख लेता हूं, इससे आपको और महाराज को चुनाव आसानी से जीतने में मदद मिल सकती है.’ उल्लेखनीय है कि यहां ‘महाराज’ का मतलब भाजपा विधायक बलमुकुंद आचार्य से है, जिन्होंने 2023 के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र हवामहल से मात्र 974 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. मालूम हो कि जयपुर के दक्षिणमुखीजी बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य अपने कामों और टिप्पणियों को लेकर कई बार विवादों में घिरे रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से मुसलमानों को निशाना बनाते हैं.इस मामले को लेकर सरकारी स्कूल में शिक्षक कुमार ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया से उनके छात्र प्रभावित हुए हैं और अब उन पर 470 फॉर्म ‘दो दिनों के भीतर’ प्रोसेस करने का दबाव है. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में 78 घंटे लगेंगे और यह ‘पूरी प्रक्रिया को दोबारा दोहराने जैसा’ है. न्यूज़लॉन्ड्री को उन्होंने बताया, ‘मुझे इन मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए दोबारा फील्ड में जाना पड़ेगा. यह पूरी प्रक्रिया को दोबारा दोहराने जैसा है. मैं यह नहीं कर सकता. एसआईआर में हमारा खून पहले ही जल गया है… भाजपा नेता हमें निलंबित करवाने की धमकी दे रहे हैं. मैं उनकी राजनीति को अच्छी तरह जानता हूं. मैंने अपने वरिष्ठों को सूचित कर दिया है कि मैं यह नहीं कर सकता.’ इस बीच, आस-पास के कम से कम पांच बूथ, जहां अधिकांश मतदाता हिंदू हैं, के बीएलओ ने बताया कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं मिली है. इलाके के एक अन्य बूथ के बीएलओ सरस्वती मीणा ने बताया कि उनके यहां 158 मतदाताओं के खिलाफ आपत्तियां दर्ज की गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एजेंट्स ने ही सभी आपत्तियां उठाई हैं और उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं को निशाना बनाया है.उन्होंने कहा, ‘हमने एसआईआर में उनका सत्यापन कर लिया है. यह गलत है. हम पर इस तरह दबाव नहीं डाला जा सकता.’इस मुद्दे को लेकर कांंग्रेस ने भाजपा की तीखी आलोचना की है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांंग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कई जगहों पर जब प्रशासनिक अधिकारियों और बीएलओ ने लोकतंत्र पर इस हमले में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया तो सत्ताधारी पार्टी के सदस्यों ने उन्हें ट्रांसफर की धमकी दी.आज का दिन राजस्थान में लोकतंत्र के लिए एक काले अध्याय जैसा है जिसने भाजपा को बेनकाब कर दिया है। सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेराफेरी का जो षड्यंत्र रचा है, वह शर्मनाक है।गहलोत ने आगे ये भी कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र के लिए ये एक काले अध्याय जैसा है जिसने भाजपा को बेनकाब कर दिया है. सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में हेराफेरी का जो षड्यंत्र रचा है, वह शर्मनाक है. उन्होंने अधिकारियों को भी स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी भाजपा के दबाव में संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, समय बदलते देर नहीं लगती. सरकारें आती-जाती रहेंगी, लेकिन अगर आपने नियम विरुद्ध कार्य किया, तो कानून के दायरे में आपकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी. संवैधानिक मर्यादा का पालन करें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. गौरतलब है कि राजस्थान की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर, 2025 को प्रकाशित हुई थी. इसमें 5.46 करोड़ वोटरों में से लगभग 42 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. इससे जुड़े दावे और आपत्तियां दाखिल करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था, जिसकी आखिरी तारीख 15 जनवरी थी. एसआईआर के तहत अंतिम वोटर लिस्ट 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी.hindi@thewire.inनेहरू को कोसने वाले नहीं जानते कि सोमनाथ में राजेंद्र प्रसाद के भाषण में नेहरू की नीतियों की ही ताईद थीशिक्षा का मक़सद सवाल करने की आज़ादी सीखना है, गुरु शिष्य परंपरा इसके उलट है
राजस्थान बीएलओ आत्महत्या की धमकी मुस्लिम वोटर भाजपा मतदाता सूची हवामहल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR In Bengal: SIR-এ বিগ আপডেট! ডুপ্লিকেট ভোটার ধরতে কড়া কমিশন এবার আনল নতুন অ্যাপ...SIR In Bengal: New BLO apps added in BLO portal to identify duplicate voters
Read more »
पश्चिम बंगाल: बंगाल में SIR पर बवाल, 50 BLO ने दिया इस्तीफा, BDO ऑफिस में जमकर तोड़फोड़मुर्शिदाबाद के फरक्का ब्लॉक में SIR प्रक्रिया के विरोध में करीब 50 BLO ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया. सुनवाई के दौरान फरक्का BDO ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. BLO ने आरोप लगाया कि प्रक्रिया अस्पष्ट है और इससे असली वोटरों के नाम कटने का खतरा है.
Read more »
पत्नी है तो क्या हुआ..., गड़बड़ी पर BLO पति ने बीवी को नींद से उठाकर थमाया चुनाव आयोग का नोटिसपूर्वी बर्दवान में SIR प्रक्रिया के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया है. कटवा के बीएलओ देबाशंकर चट्टोपाध्याय ने मतदाता सूची में विसंगति मिलने पर अपनी पत्नी को भी सुनवाई का नोटिस थमा दिया. खास बात यह रही कि उन्होंने खुद को भी नोटिस जारी किया. नियमों के पालन में रिश्तों को दरकिनार करने का यह मामला चर्चा में है.
Read more »
SIR in Bengal: SIR-এ গোলমাল! নিজের স্ত্রীকেই এবার শুনানির নোটিশ ধরালেন BLO...BLO Serves summons for SIR Hearing to his wife in Tarkeshwar
Read more »
SIR के नाम और फोटो के संशोधन का मिलेगा मौका, नो मैप वोटरों की लिस्ट तैयार, BLO घर-घर पहुंचाएंगे नोटिसफतेहपुर में एसआइआर मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर चर्चा तेज है। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि मकान नंबर पुराने ही हैं, संशोधन के लिए बीएलओ फार्म-8 भरें। 1.
Read more »
नियम सबके लिए एक है..., बंगाल में BLO ने थमाया पत्नी को सुनवाई का नोटिस, चुनाव आयोग ने पाई थी गड़बड़ीWest Bengal News: पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है. यहां पर वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बूथ-लेवल ऑफिसर (BLO) को अपनी पत्नी को सुनवाई का नोटिस भेजना पड़ा.
Read more »
