Rajim MEMU Train News: राजधानी राजपुर से राजिम के बीच चलने वाली बहुप्रतीक्षित ब्रॉड गेज ट्रेन की शुरुआत हो गई है. सीएम साय ने राजिम से हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया. इससे राजिम और गोबरा के लोगों को रायपुर आने-जाने में आसानी होगी.
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम में लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजिम रेलवे स्टेशन से राजधानी रायपुर के लिए मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखा दिया है. दरअसल, आठ साल के लंबे इंतजार के बाद नैरो गेज लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने के बाद मेमू सेवा की शुरुआत की गई है.
8 साल के लंबे इंतजार के बाद राजिम, गोबरा नवापारा की जनता को नैरो गेज रेल लाइन से ब्रॉड गेज रेल लाइन की सौगात मिली है. सीएम साय ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस सेवा के शुरू हो जाने से राजिम और गोबरा नवापारा के हजारों लोगों को अब शिक्षा, नौकरी और स्वास्थ्य जैसी ज़रूरतों के लिए रायपुर आने-जाने में आसानी होगी. वहीं, सीएम साय ने इस कनेक्टिविटी को डोंगरगढ़ तक बढ़ाने का भी वादा किया है. ये लोग रहें मौजूद राजिम रेलवे स्टेशन से राजधानी रायपुर के लिए मेमू ट्रेन के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्री दयाल दास बघेल, केदार कश्यप के साथ ही रायपुर और महासमुंद लोकसभा के सांसद मौजूद रहें. वहीं, रेलवे के डीआरएम सहित रेलवे के बड़े अधिकारियों की भी मौजूदगी रही, लोगों ने इस मेमू ट्रेन की शुरूआत को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल बताया. इन लोगों को होगा फायदा लोगों का कहना है, कि इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के हजारों लोग जो रोजाना राजधानी में नौकरी, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ सम्बन्धी कारणों के चलते रोजाना अप डाउन करते हैं. उनके लिए ये मेमू ट्रेन मिल का पत्थर साबित होगा, बढ़ती महंगाई में ट्रेन का सफर लोगों के लिए राहत भरा और आसान रहने वाला है, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम से रेल कोनेटिविटी को डोंगरगढ़ तक करने की बात कही, जिससे एक धार्मिक स्थल से दूसरे धार्मिक स्थल तक लोग आसानी से पहुंच पाएंगे. रिपोर्ट- थानेश्वर साहू, जी मीडिया, गरियाबंद ये भी पढ़ें-भोपाल मेट्रो को मिलेगी ग्रीन रफ्तार, सोलर पैनल लगेगा, जानिए कब तक होगी शुरुआत मध्य प्रदेश हर खबर पढ़ने के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi. इंदौर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.
Rajim News Rajim MEMU Train News MEMU Train Rajim Raipur Vishnu Deo Sai MEMU Train Rajim Broad Gauge Railway Line Rajim Raipur Train Service MEMU Train Inauguration Chhattisgarh Gariaband News CM Say News Chhattisgarh News Chhattisgarh Latest News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mamata in SSKM Hospital: প্রাইভেট নার্সিংহোমকে টেক্কা দেবে, SSKM-এ সাধারণের জন্য আরও উন্নত চিকিত্সার ব্যবস্থা...CM Mamata Banerjee inaugurates many news project including news Woodburn wards in SSKM
Read more »
'महापौर बसवल्याशिवाय घरी येणार नाही!', फडणवीसांचं ठाकरे बंधुंना आव्हान; 'हिंदूहृदयसम्राटांचा खरा वारसा...'CM Devendra Fadnvis: महाराष्ट्राचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी मुंबई भाजपा विजय संकल्प मेळाव्यात ठाकरे बंधू उद्धव आणि राज ठाकरे यांच्यावर जोरदार हल्लाबोल केला.
Read more »
Jaipur|PM मोदी के जन्मदिन पर शिविर का आयोजन, डिप्टी CM दीया कुमारी ने किया रक्तदानJaipur News: आज यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर जयपुर में एक विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया हुआ, जिसमें उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रक्तदान किया.
Read more »
‘बिहार के स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर चीटर मीटर, CM नीतीश भी धोखेबाज’, तेजस्वी का तीखा हमलाTejashwi Yadav News : बिहार के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को तेजस्वी यादव ने चीटर मीटर कहा है। दरअसल शुरू से ही बिजली उपभोक्ता स्मार्ट बिजली मीटर में गड़बड़ियां गिना रहे हैं, लेकिन बिजली विभाग कान में तेल डाले बैठा है। तेजस्वी यादव ने इसीलिए इसे मुद्दा बनाया...
Read more »
7113 कोटींची संपत्ती असलेल्या BJP चा आपल्याच माजी CM च्या अंत्यसंस्काराचा खर्च देण्यास नकारRow in Gujarat Over Payment Of Ex CM Funeral: एअर इंडियाचे एआय-171 विमान 12 जून रोजी अहमदाबाद विमानतळाजवळ उड्डाण केल्यानंतर काही सेकंदातच एका वैद्यकीय महाविद्यालयाच्या इमारतीवर कोसळले.
Read more »
‘पतपेढीच्या विजयाने अर्ध्या...’, ‘तुम्ही ब्रँड नाही’वरुन फडणवीसांना मनसे इशारा; 'खानाची भीती दाखवून...'Raj Thackeray MNS Slams CM Devendra Fadnavis: मुंबई महानगरपालिका निवडणुकीमध्ये ठाकरे बंधू एकत्र येणार असल्याची जोरदार चर्चा असून यावरुन भाजपाने केलेल्या टीकेवर राज ठाकरेंच्या मनसेनं उत्तर दिलंय.
Read more »
