राजस्थान में दहेज प्रताड़ना: शादी से पहले युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Crime News

राजस्थान में दहेज प्रताड़ना: शादी से पहले युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
DAHEJSUICIDERAJASTHAN
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

धौलपुर जिले के पिपेहरा गांव में एक युवती ने शादी से ठीक पहले दहेज की मांग के कारण आत्महत्या कर ली। युवती के होने वाले पति ने दहेज के रूप में 180 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल की मांग की थी, जिससे युवती मानसिक तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर से एक दुखद मामला सामने आया है. यहां जिस घर में शहनाई बजनी थी, वहां से अब अर्थी उठ रही है. बताया जा रहा है कि यहां शादी से ठीक पहले एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

घटना का कारण युवती के होने वाले पति की शर्त बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार युवक ने दहेज के रूप में 180 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल की मांग की, उसने कहा कि यदि उसे यह बाइक नहीं दी गई, तो शादी नहीं होगी. इसके बाद युवती मानसिक तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिवार में खुशियां का माहौल पलभर में मातम में बदल गया. शादी से पहले रखी ये शर्त जानकारी के मुताबिक, रघुवीर सिंह जाटव की बेटी 20 वर्षीय रूबी की सगाई धौलपुर जिले के पिपेहरा गांव निवासी रवि से हुई थी. दोनों की शादी 1 मार्च 2025 को तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. गुरुवार को रूबी के परिजन शादी का सामान खरीदने बाजार गए हुए थे. इसी दौरान उसके होने वाले पति रवि ने रूबी के पिता से 180 सीसी पल्सर बाइक देने की मांग रख दी. शादी तोड़ने की दी धमकी रघुवीर सिंह ने जब एजेंसी पर जाकर बाइक के बारे में पता किया तो वह उपलब्ध नहीं थी. इस पर उन्होंने रवि को दूसरी बाइक देने का सुझाव दिया, लेकिन रवि ने साफ मना कर दिया. इसके बाद उसने कहा कि मुझे 180 सीसी पल्सर ही चाहिए, अन्यथा शादी नहीं होगी. रवि ने इसके बाद रूबी को फोन कर पिता से बाइक लेने को कहने का दबाव बनाया. साथ ही शादी तोड़ने की धमकी दी. यह बात सुनकर रूबी मानसिक अवसाद में चली गई और उसने गुरुवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिजन घर लौटे तो रूबी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और घर में चीख-पुकार मच गई. जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही पचगांव चौकी प्रभारी अरुण शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी रवि और उसके परिवार के खिलाफ दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना देने का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है. साथ ही दहेज या कोई और कारण है इसका भी पता लगा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

DAHEJ SUICIDE RAJASTHAN DHOLPUR MENTAL TORTURE

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बेंगलुरु में टेक कंपनी में काम करती युवती की आत्महत्या, चाचा ने ब्लैकमेल कियाबेंगलुरु में टेक कंपनी में काम करती युवती की आत्महत्या, चाचा ने ब्लैकमेल कियाबेंगलुरु शहर में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पता चला है कि युवती को उसके चाचा और चाची द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था।
Read more »

इंदौर में इवेंट फोटोग्राफर ने फांसी लगाई, पत्नी को जिम्मेदार ठहरायाइंदौर में इवेंट फोटोग्राफर ने फांसी लगाई, पत्नी को जिम्मेदार ठहरायाइंदौर के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी, सास और सालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
Read more »

कोटा में जेईई और नीट तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा ने आत्महत्या कीकोटा में जेईई और नीट की तैयारी कर रहे दो युवक-युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या की।
Read more »

साउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर लीसाउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर लीचेन्नई में एक समारोह में साउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर ली। इस शादी की फोटोज फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
Read more »

सामूहिक दुष्कर्म से तनाव में पड़ी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीसामूहिक दुष्कर्म से तनाव में पड़ी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीबरेली में एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म से उत्पन्न तनाव और अवसाद से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पिछले साल दिल्ली में छात्रा को दो महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था जिसमें उसके प्रेमी भी शामिल था। घटना के बाद छात्रा अवसाद में चली गई और मानती थी कि अब उसके जीवन में कोई उम्मीद नहीं है।
Read more »

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की खुदकुशी: लिखा- मां प्लीज, मेरा चेहरा प्रीती को मत दिखानासुसाइड नोट लिखकर युवक ने की खुदकुशी: लिखा- मां प्लीज, मेरा चेहरा प्रीती को मत दिखानाबिजनौर में पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा और वीडियो बनाकर मां से माफी मांगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:19