राजस्थान: पीएम मोदी का एक और चुनावी दौरा, गहलोत के बेटे को देंगे टक्कर, मालवीय के लिए मांगेंगे वोट

Pm Narendra Modi News News

राजस्थान: पीएम मोदी का एक और चुनावी दौरा, गहलोत के बेटे को देंगे टक्कर, मालवीय के लिए मांगेंगे वोट
Pm Narendra Modi Rajasthan Rallyपीएम नरेंद्र मोदी न्यूजपीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान रैली
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

राजस्थान में चुनावी दंगल, बीएपी और बीजेपी के बीच बगावत की संभावना है। लुम्बाराम चौधरी और महेंद्रजीत सिंह मालवीय के दांव ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है।

जयपुर/ बांसवाड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का राजस्थान पर विशेष फोकस है। तभी तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व बार बार राजस्थान में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। राजस्थान में पहले चरण के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं और एक रोड शो भी कर चुके हैं। अब रविवार 21 अप्रैल को वे फिर राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। रविवार को सुबह 11 बजे जालौर लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के समर्थन में भीनमाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर को वे बांसवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में होने वाली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी के ताबड़तोड़ दौरेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोकसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद अब दुसरे चरण के मतदान से पहले कई जनसभाएं प्रस्तावित है। रविवार को सुबह 11 बजे वे जालौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भीनमाल में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। जालोर से बीजेपी ने लुम्बाराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है जो समाजसेवी होने के साथ एक उन्नत किसान के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। दोपहर दो बजे बांसवाड़ा के खेल मैदान में होने वाली चुनावी सभा में भी पीएम मोदी पहुंचेंगे। वहां महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।आदिवासी क्षेत्र में बीजेपी ने खेला यह दांवआदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार बड़ा दांव खेला है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। मालवीय पिछले 30 साल से कांग्रेस में थे। वे गहलोत राज में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वे बागीदौरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी जीते थे लेकिन चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद ही वे कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद पार्टी ने मालवीय को लोकसभा चुनाव में उतार दिया।बाप बिगाड़ सकता है बीजेपी का खेल!बीजेपी ने भले ही आदिवासी बाहुल्य सीट जीतने के लिए बड़ा दांव खेला हो लेकिन भारत आदिवासी पार्टी यहां खेला कर सकती है। कांग्रेस ने अरविंद डामोर को प्रत्याशी बनाया था लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बीएपी के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि अरविंद डामोर ने नामांकन वापस नहीं लिया लेकिन कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने बीएपी के प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान करने के साथ ही अरविंद डामोर को कांग्रेस से निकाल दिया। आदिवासी बाहुल्य इस सीट पर बीएपी को भी मजबूत बताया जा रहा है। राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीएपी बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है।.

जयपुर/ बांसवाड़ा: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का राजस्थान पर विशेष फोकस है। तभी तो बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व बार बार राजस्थान में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। राजस्थान में पहले चरण के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं और एक रोड शो भी कर चुके हैं। अब रविवार 21 अप्रैल को वे फिर राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। रविवार को सुबह 11 बजे जालौर लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के समर्थन में भीनमाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर को वे बांसवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में होने वाली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।पीएम मोदी के ताबड़तोड़ दौरेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोकसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद अब दुसरे चरण के मतदान से पहले कई जनसभाएं प्रस्तावित है। रविवार को सुबह 11 बजे वे जालौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भीनमाल में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। जालोर से बीजेपी ने लुम्बाराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है जो समाजसेवी होने के साथ एक उन्नत किसान के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। दोपहर दो बजे बांसवाड़ा के खेल मैदान में होने वाली चुनावी सभा में भी पीएम मोदी पहुंचेंगे। वहां महेंद्रजीत सिंह मालवीय के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।आदिवासी क्षेत्र में बीजेपी ने खेला यह दांवआदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार बड़ा दांव खेला है। महेंद्रजीत सिंह मालवीय को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। मालवीय पिछले 30 साल से कांग्रेस में थे। वे गहलोत राज में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वे बागीदौरा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी जीते थे लेकिन चुनाव जीतने के कुछ महीने बाद ही वे कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। बीजेपी में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद पार्टी ने मालवीय को लोकसभा चुनाव में उतार दिया।बाप बिगाड़ सकता है बीजेपी का खेल!बीजेपी ने भले ही आदिवासी बाहुल्य सीट जीतने के लिए बड़ा दांव खेला हो लेकिन भारत आदिवासी पार्टी यहां खेला कर सकती है। कांग्रेस ने अरविंद डामोर को प्रत्याशी बनाया था लेकिन नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बीएपी के साथ गठबंधन कर लिया। हालांकि अरविंद डामोर ने नामांकन वापस नहीं लिया लेकिन कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने बीएपी के प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान करने के साथ ही अरविंद डामोर को कांग्रेस से निकाल दिया। आदिवासी बाहुल्य इस सीट पर बीएपी को भी मजबूत बताया जा रहा है। राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीएपी बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Pm Narendra Modi Rajasthan Rally पीएम नरेंद्र मोदी न्यूज पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान रैली Ashok Gehlot News Jalore Loksabha Election 2024 Jalore Loksabha Seat जालोर लोकसभा इलेक्शन 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फिर एक बार मोदी सरकार, 4 जून 400 पार... असम में PM मोदी ने भरी हुंकारफिर एक बार मोदी सरकार, 4 जून 400 पार... असम में PM मोदी ने भरी हुंकारLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 4 जून 400 पार का नारा दिया.
Read more »

लोकसभा चुनाव के पहले फेज के लिए थम गया प्रचार अभियान, गडकरी समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव परलोकसभा चुनाव के पहले फेज के लिए थम गया प्रचार अभियान, गडकरी समेत 8 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव परपीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पहले चरण के अंतिम दिन कई जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित किया
Read more »

LS Polls 2024: पार्टी का प्रचार छोड़ राजस्थान-MP के तीन पूर्व CM जुटे बेटों को जिताने में, जमकर बहा रहे पसीनाLS Polls 2024: पार्टी का प्रचार छोड़ राजस्थान-MP के तीन पूर्व CM जुटे बेटों को जिताने में, जमकर बहा रहे पसीनाराजस्थान के दो पूर्व मुख्यमंत्री इन चुनावों में ज्यादा मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के बेटे भी चुनाव मैदान में हैं।
Read more »

तमिलनाडु की 39 सीटें सीटों पर कल वोटिंग, मोदी की मेहनत बीजेपी के कितने काम आएगी?पीएम मोदी ने इस बार तमिलनाडु का सात बार दौरा किया है, उनकी तरफ से द्रविडियन राजनीति के बीच में सनातन और सांस्कृतिक मुद्दों को उठाने का काम किया गया है।
Read more »

कर्नाटकः युवती की हत्या का पीएम मोदी ने किया चुनावी रैली में ज़िक्र, गरमाई सियासतकर्नाटकः युवती की हत्या का पीएम मोदी ने किया चुनावी रैली में ज़िक्र, गरमाई सियासतप्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के हुबली ज़िले में नेहा हिरेमत नाम की युवती के उनके पूर्व सहपाठी और करीबी दोस्त फ़याज़ कुंडुनायक द्वारा हत्या का एक चुनावी भाषण के दौरान ज़िक्र किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:13:15