राजस्थान के नागौर में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद, 9550 KG अमोनियम नाइट्रेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Crime News News

राजस्थान के नागौर में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद, 9550 KG अमोनियम नाइट्रेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan News
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 51%

Rajasthan News | Rajasthan News in Hindi | Crime News in Hindi | Rajasthan | 9550 kg of ammonium nitrate recovered in Nagaur Rajasthan | Nagaur News | Large cache of Explosives recovered in Nagaur | Rajasthan Police |

"राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. थाना थांवला क्षेत्र के हरसोर गांव में पुलिस ने एक खेत में बने मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

इस कार्रवाई में करीब 9,550 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया है, जो 187 बोरियों में भरा हुआ था. इसके अलावा मौके से बड़ी संख्या में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी मिले हैं, जिनका इस्तेमाल विस्फोट करने में किया जाता है. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था.Advertisment एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में सुलेमान खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो हरसोर गांव का ही रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वह वैध और अवैध माइनिंग से जुड़े लोगों को विस्फोटक सामग्री सप्लाई करता था. #WATCH | Nagaur, Rajasthan | SP Mridul Kachhawa says, "For quite some time, the Nagaur police had been receiving intelligence reports indicating that large quantities of explosive materials were being bought, sold, and stored in the district... Yesterday, the district police… pic.twitter.com/hzpG9Vpzil — ANI January 25, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि स्पेशल टीम को विस्फोटक होने की गोपनीय सूचना मिली थी. पहले जानकारी की पुष्टि की गई, फिर योजना बनाकर आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई. इस मामले की सूचना केंद्रीय एजेंसियों को भी दी गई है, जो आगे जांच में शामिल होंगी. जांच में जुटी पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था. विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहन जांच की जा रही है. हाल ही में टोंक जिले में पकड़ा गया था विस्फोटक गौरतलब है कि इससे पहले भी राजस्थान के टोंक जिले में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट पकड़ा गया था, जिसे खाद की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था. जांच में सामने आया था कि ऐसे विस्फोटक गैर-कानूनी माइनिंग और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाते हैं. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक का मिलना सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मामला है. फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं ताकि किसी भी बड़ी साजिश को समय रहते रोका जा सके. यह भी पढ़ें- 3 किलो चांदी और 65 देवी–देवताओं की आकृतियां... बेटी की शादी के लिए जयपुर में पिता ने बनाया सबसे अनोखा कार्ड, लाखों रुपये हुए खर्च"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Rajasthan News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan पुलिस स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए CM, इस अंदाज में मनाया राज्य स्तरीय समारोहRajasthan पुलिस स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए CM, इस अंदाज में मनाया राज्य स्तरीय समारोहRajasthan News: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस (Rajasthan Police Foundation Day) के मौके पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Nagaur News: तड़के भरभराकर गिरी बालकनी, नहीं हुई कोई जनहानिNagaur News: तड़के भरभराकर गिरी बालकनी, नहीं हुई कोई जनहानिRajasthan, Nagaur News: नागौर जिले के रियांबड़ी उपखण्ड के ग्राम पादुकलां के बस्सी मोहल्ले मे अज्ञात Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Rajasthan News in Hindi: Rajasthan Latest News, राजस्थान न्यूज़ Headlines, Rajasthan state newsRajasthan News in Hindi: Rajasthan Latest News, राजस्थान न्यूज़ Headlines, Rajasthan state newsGet latest Rajasthan hindi news headlines and top stories in Hindi from all across Rajasthan, videos, Photos and more from News Nation
Read more »

Nagaur News: बाइक पर बांध घसीटी गई महिला का Exclusive Interview, बोली- उसे टेंशन थी तो पीट दियाNagaur News: बाइक पर बांध घसीटी गई महिला का Exclusive Interview, बोली- उसे टेंशन थी तो पीट दियाRajasthan, Nagaur News: नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के नाहरसिंहपुरा में एक दिल दहला देना वाला Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

15 Kg वजन घटाने वाली 'मैजिकल' स्मूदी, फिटनेस कोच ने शेयर की अपनी सीक्रेट रेसिपी15 Kg वजन घटाने वाली 'मैजिकल' स्मूदी, फिटनेस कोच ने शेयर की अपनी सीक्रेट रेसिपीफिटनेस कोच लौरा डेनिसन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पसंदीदा नाश्ते की रेसिपी शेयर की है जो बनाने में काफी आसान है. उन्होंने बताया है कि इस स्मूदी ने उन्हें 15 किलो वेट लॉस में मदद की है.
Read more »

26 जनवरी से पहले राजस्थान में बड़ी साजिश! 9500kg विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट मिला26 जनवरी से पहले राजस्थान में बड़ी साजिश! 9500kg विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट मिलाNagaur News : गणतंत्र दिवस पर नागौर से बड़ी खबर मिली है । यहां खेत में दबिश देकर 187 कट्टों में भरा 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। हरसौर गांव में यहां पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी तीन आपराधिक मामले दर्ज...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:42:05