Rajasthan Teachers News: राजस्थान में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे 72 लोग सरकारी शिक्षक बन गए। एसओजी ने इन शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में डमी कैंडिडेट बैठाने और रीट प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी की बात सामने आई है। सबसे ज्यादा संदिग्ध शिक्षक जालोर जिले से...
जयपुर: राजस्थान में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां बताया जा रहा है कि 72 लोग फर्जी कागजात के सहारे सरकारी टीचर बन गए। इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन सभी 72 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने दूसरों को परीक्षा में बैठाया था। साथ ही, फोटो, हस्ताक्षर और REET के प्रमाण पत्रों में भी गड़बड़ी की गई थी। सरकार ने 2019 से 2024 के बीच नियुक्त हुए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच करने का आदेश दिया था। इसके बाद यह घोटाला सामने आया।2019 से 2024 के बीच भर्ती हुए टीचर्स की होगी जांचराज्य सरकार ने पिछले साल सभी विभागों को एक आदेश दिया था। इस आदेश में कहा गया था कि 2019 से 2024 के बीच जितने भी कर्मचारी नियुक्त हुए हैं, उनकी शैक्षणिक योग्यता, आवेदन पत्र, फोटो और हस्ताक्षर की जांच की जाए। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि सभी कर्मचारियों की जानकारी सही है। इस आदेश के बाद, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने कार्रवाई की। निदेशालय ने संभाग स्तर पर चार सदस्यों की जांच समितियां बनाईं। इन समितियों ने बीकानेर, चूरू, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और पाली संभाग से रिपोर्ट मांगी। इन रिपोर्टों के आधार पर 72 शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ियां पाई गईं। जांच में पता चला कि इन शिक्षकों ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज और REET के प्रमाण पत्र जमा किए थे।SOG ने शुरू की जांचजांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ उम्मीदवारों ने अध्यापक परीक्षा 2018 और 2022 में फर्जी दस्तावेज दिए थे। कुछ मामलों में तो डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाया गया था। इसका मतलब है कि असली उम्मीदवार की जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। जांच में फोटो, हस्ताक्षर और REET सर्टिफिकेट में भी गड़बड़ियां मिलीं। उदाहरण के लिए, टीचर देशराज , हिमांशु मित्तल और जितेंद्र सिंह के फोटो और हस्ताक्षर उनके आवेदन पत्रों से मेल नहीं खाते थे। वहीं, कुछ मामलों में डिग्री और रीट प्रमाण पत्र पूरी तरह से नकली पाए गए।SOG ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.
जयपुर: राजस्थान में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां बताया जा रहा है कि 72 लोग फर्जी कागजात के सहारे सरकारी टीचर बन गए। इसी क्रम में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन सभी 72 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने दूसरों को परीक्षा में बैठाया था। साथ ही, फोटो, हस्ताक्षर और REET के प्रमाण पत्रों में भी गड़बड़ी की गई थी। सरकार ने 2019 से 2024 के बीच नियुक्त हुए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच करने का आदेश दिया था। इसके बाद यह घोटाला सामने आया।2019 से 2024 के बीच भर्ती हुए टीचर्स की होगी जांचराज्य सरकार ने पिछले साल सभी विभागों को एक आदेश दिया था। इस आदेश में कहा गया था कि 2019 से 2024 के बीच जितने भी कर्मचारी नियुक्त हुए हैं, उनकी शैक्षणिक योग्यता, आवेदन पत्र, फोटो और हस्ताक्षर की जांच की जाए। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि सभी कर्मचारियों की जानकारी सही है। इस आदेश के बाद, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने कार्रवाई की। निदेशालय ने संभाग स्तर पर चार सदस्यों की जांच समितियां बनाईं। इन समितियों ने बीकानेर, चूरू, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और पाली संभाग से रिपोर्ट मांगी। इन रिपोर्टों के आधार पर 72 शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ियां पाई गईं। जांच में पता चला कि इन शिक्षकों ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज और REET के प्रमाण पत्र जमा किए थे।SOG ने शुरू की जांचजांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ उम्मीदवारों ने अध्यापक परीक्षा 2018 और 2022 में फर्जी दस्तावेज दिए थे। कुछ मामलों में तो डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाया गया था। इसका मतलब है कि असली उम्मीदवार की जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। जांच में फोटो, हस्ताक्षर और REET सर्टिफिकेट में भी गड़बड़ियां मिलीं। उदाहरण के लिए, टीचर देशराज , हिमांशु मित्तल और जितेंद्र सिंह के फोटो और हस्ताक्षर उनके आवेदन पत्रों से मेल नहीं खाते थे। वहीं, कुछ मामलों में डिग्री और रीट प्रमाण पत्र पूरी तरह से नकली पाए गए।SOG ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Rajasthan Government Job Fake Documents Of Teachers राजस्थान टीचर्स न्यूज राजस्थान सरकारी टीचर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने शुरू की जांचPatna airport received an email threatening to blow it up with a bomb, police started investigation । पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मिला ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच
Read more »
अमृतसर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू कीअमृतसर एयरपोर्ट को सोमवार शाम एक अनजान शख्स ने फोन कर बम से उड़ाने की धमकी दी. कॉल मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गए
Read more »
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांचरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
Read more »
लेख: हेल्थ केयर की होम डिलिवरी में नई होड़अमेजन ने भारत में डायग्नोस्टिक सेवा शुरू की है। यह सेवा दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई में उपलब्ध है। कंपनी 6 घंटे में जांच रिपोर्ट देगी।
Read more »
मरीज का दिल सीने के बीचोबीच मिला... अल्ट्रासाउंड में पित्ताशय और आंत की हालत देख दंग रह गए डॉक्टरझांसी के मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों की जांच में उनके भीतरी अंग असमान्य मिले। डॉक्टरों ने बताया क 25 हजार मरीजों में से एक में ऐसा सिंड्रोम पाया जाता है।
Read more »
रेस्तरां में हुई चोरी, जांच में पुलिस ने की देरी तो खुद जासूस बन चोरों को पकड़ने निकला मालिकIndian Restaurant In UK: ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्तरां में कुछ चोरों ने चोरों की, जिसके बाद रेस्तरां मालिक ने बिना पुलिस की मदद लिए खुद घटना की जांच शुरू की.
Read more »
