राजस्थान में एक बार फिर कोविड के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. गुरुवार को प्रदेश में 15 नए संक्रमित मिले हैं. सबसे ज्यादा 9 केस जयपुर से सामने आए हैं. जोधपुर में 2 और उदयपुर में 4 नए मरीज मिले हैं. इस साल अब तक कुल 54 केस रिपोर्ट हो चुके हैं. एक की मौत हो चुकी है.
राजस्थान में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. गुरुवार को राज्य में 15 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जयपुर, जोधपुर और उदयपुर से सामने आए इन मामलों के साथ ही राज्य में इस साल कुल मरीजों की संख्या 54 हो गई है.
Advertisementजयपुर में सबसे ज्यादा 9 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें 28 और 34 वर्षीय दो पुरुष, 17 वर्षीय किशोरी, 71, 68 और 55 वर्षीय महिलाएं, 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती शामिल हैं. जोधपुर में एम्स से 2 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 44 और 35 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं. वहीं उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से 4 नए केस सामने आए हैं. इनमें 29 और 59 वर्षीय पुरुष, 31 और 32 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं.राजस्थान में बढ़ने लगे कोरोना के मामलेस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जयपुर के जेके लोन, ईएचसीसी और साकेत अस्पताल में एक-एक मरीज जबकि जोधपुर एम्स में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है.अब तक जयपुर में 26, जोधपुर और उदयपुर में 8-8, डीडवाना में 3, अजमेर और बीकानेर में 2-2, जबकि फालोदी, बालोतरा, दौसा और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज सामने आए हैं. Advertisement स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट कराने की अपील कीस्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लक्षण नजर आते ही टेस्ट कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ये भी देखें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RR vs PBKS मैच में भारतीय सेना को दिया गया खास ट्रिब्यूट... टॉस पर श्रेयस अय्यर ने ये कहकर जीत लिया दिलआईपीएल 2025 की एक बार फिर से शुरुआत हो चुकी है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय सेना ने एक खास कदम उठाया।
Read more »
कोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजारकोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
Read more »
पता नहीं कहां से ले आए... टीवी की टॉप एक्ट्रेस का सीनियर एक्टर ने उड़ाया मजाक, खूब रोईं और शो छोड़ने का कर लिया था फैसलाशिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, उन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं.
Read more »
Indore: इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में खलबली, जानें अपडेटIndore News: इंदौर में दो नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। एक मरीज अहमदाबाद से आया था, दूसरा केरल से लौटा है। दोनों में हल्के लक्षण हैं।
Read more »
भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस वेरिएंट की चपेट में आ रहे लोग; एक्सपर्ट ने बताया कितना है खतरनाकभारत में कोविड-19 के नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.
Read more »
बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुएबेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
Read more »
