बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए नए सिस्टम का राजस्थान पर सीधा असर पड़ रहा है। मॉनसून के विदा होने के बाद भी प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर सहित 28 जिलों में बारिश होने की संभावना है। नए सिस्टम का असर 3 अक्टूबर तक...
जयपुर: मानसून का सीजन भले ही पूरा हो गया हो लेकिन इस बार बारिश का दौर अभी तक जारी है। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम एक्टिव होने की वजह से राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है। यह सिस्टम ओडिशा, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए गुजरात की ओर आगे बढ़ रहा है। इस सिस्टम की वजह से महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। राजस्थान के कई जिलों में भी इस सिस्टम का असर है जिसके कारण ज्यादातर जिलों में बारिश का मौसम बना है। जयपुर में आज सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारीमौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन में आज मंगलवार 30 सितंबर को प्रदेश के 28 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पूर्वी राजस्थान के 26 और पश्चिमी राजस्थान के 2 जिले शामिल है। जिन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल तिजारा, कोटा, कोटपूतली बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर और पाली जिले शामिल है।3 अक्टूबर तक रहेगा असरइस नए सिस्टम का असर अगले तीन दिन तक जारी रहने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि आसमानी गतिविधियों से प्रतीत होता है कि बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए सिस्टम का असर 3 अक्टूबर तक रहने वाला है। यानी अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि कई जिलों में दिन के समय तेज धूप भी खिल रही है लेकिन बीच बीच में आसमानी गतिविधियों के चलते बारिश भी हो रही है। बारिश भी और गर्मी भीराज्य में इन दिनों दो तरह का मौसम बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप खिलने से गर्मी तेवर दिखा रही है और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश भी हो रही है। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान का अधिकतम तापमान 39.
4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही गंगानगर में 38.6 डिग्री सेल्सियस, लूणकरणसर में 38.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 38.0 डिग्री सेल्सियस और बाड़मेर में भी 38.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के 17 जिले ऐसे रहे जहां दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
Rajasthan Weather Update Rajasthan Rain Rajasthan Rain News Rajasthan Rain Alert News About राजस्थान मौसम राजस्थान मौसम अपडेट राजस्थान बारिश का अलर्ट राजस्थान बारिश की चेतावनी राजस्थान आज का मौसम अपडेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold Price Rate Today: দুর্গার বোধনে মায়ের গায়ে ওঠে গয়না! পুজোয় আপনিও কি সোনা কিনছেন? জেনে নিন কোথায় কেমন দাম হলুদ ধাতুর...Gold Price September 28 Check 18 22 24 carat gold prices in Chennai Mumbai Delhi Kolkata and other city
Read more »
BCCI New President: BCCI ला मिळाले नवीन अध्यक्ष! रोजर बिन्नी यांची जागा घेतली 'या' खेळाडूनेBCCI New President Mithun Manhas: अखेरीस 28 सप्टेंबर रोजी बीसीसीआयला नवे अध्यक्ष मिळाले आहेत. यासाठी हरभजन सिंह ते अनेक मोठी नावे चर्चेत होती.
Read more »
ಫೈನಲ್ ಆರಂಭಕ್ಕೂ ಮುನ್ನ ಟೀಂ ಇಂಡಿಯಾಗೆ ಬಿಗ್ ಶಾಕ್!! ಇಬ್ಬರು ಆಟಗಾರರು ಔಟ್.. ಬದಲಿಗೆ ಇವರ ಎಂಟ್ರಿಭಾರತ ತಂಡವು ಇಂದು, ಅಂದರೆ ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್ 28 ರಂದು, 2025 ರ ಏಷ್ಯಾ ಕಪ್ ಫೈನಲ್ನಲ್ಲಿ ಪಾಕಿಸ್ತಾನವನ್ನು ಎದುರಿಸಲಿದೆ. ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪಂದ್ಯವು ದುಬೈ ಅಂತರರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಕ್ರಿಕೆಟ್ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದಲ್ಲಿ ರಾತ್ರಿ 8 ಗಂಟೆಗೆ ಆರಂಭವಾಗಲಿದೆ
Read more »
Lucknow: ओमेक्स सोसाइयटी की नौवीं मंजिल से गिरा युवक, इलाज की दौरान मौत, परिवार बोला- मानसिक रूप से था अस्वस्थUP News: लखनऊ के शहीद पथ स्थित ओमेक्स वाटर स्केप्स अपार्टमेंट में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। नौवीं मंजिल से गिरकर 28 वर्षीय अनुराग गुप्ता की मौत हो गई।
Read more »
टीम इंडियाने टॉस जिंकला, भारताचा हुकमीएक्का प्लेईंग 11 मधून बाहेर, 'या' खेळाडूला संधीAsia Cup Final : रविवार 28 सप्टेंबर रोजी दुबईच्या आंतरराष्ट्रीय स्टेडियमवर हा सामना रंगणार आहे. या सामन्यापूर्वी झालेला टॉस टीम इंडियाचा कर्णधार सूर्यकुमार यादवने जिंकला.
Read more »
குடிநீர் மற்றும் கழிவுநீர் வரி செலுத்தவில்லையா? வெளியான முக்கிய அறிவிப்பு!வரி செலுத்துவதில் பொதுமக்களுக்கு ஏற்படும் சிரமங்களை குறைக்கும் வகையில், கடந்த ஞாயிற்றுக்கிழமை அதாவது செப்டம்பர் 28 அன்று வசூல் மையங்கள் செயல்பட்டன.
Read more »
