राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आसमान साफ होने के बावजूद, प्रदेश ठिठुर रहा है। उत्तरी इलाकों से चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को 6 जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है।
जयपुर: राजस्थान में इन दिनों आसमान साफ है। ना कहीं बारिश की संभावना है और ना ही घना कोहरा छाया नजर आ रहा है। इसके बावजूद प्रदेश ठिठुर रहा है। वजह है शीतलहर । उत्तरी इलाकों से चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से राजस्थान के सभी जिलों में सर्दी का प्रकोप बढ गया है। शनिवार 25 जनवरी को प्रदेश के 6 जिले ऐसे रहे जहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। माउंट आबू सबसे ठंडा रहा जहां का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नागौर में 3.0 और फतेहपुर में 3.
3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सीकर और करौली का तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।\जारी रहेगी गिरावट दो दिन पहले जब मौसम साफ हुआ था तब ऐसा लगा कि अब सर्दी की विदाई हो रही है लेकिन सर्द हवाओं ने सर्दी की विदाई नहीं होने दी। बारिश और कोहरा नहीं होने के बाद भी सर्द हवाओं ने ठंड बढा दी। दो दिन पहले माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो कि शुक्रवार को गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शुक्रवार को और गिरावट आई और पारा गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के अन्य शहरों का भी यही हाल रहा। एक दिन पहले जयपुर में भी कल 4.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही लेकिन शुक्रवार के बजाय शनिवार के तापमान में मामूली बढोतरी हुई। अधिकतर शहरों में तापमान डाउन हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन तक तापमान में और गिरावट आ सकती है।\23 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम प्रदेश के 6 जिलों के 7 शहरों का न्यूनतम तापमान शनिवार को 5.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इनमें माउंट आबू, नागौर, फतेहपुर, सीकर, करौली, चूरू और दौसा शामिल है। 23 शहर ऐसे रहे जहां का तापमान शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। इनमें चित्तौड़गढ, डबोक, पिलानी, वनस्थली, अंता बारां, सिरोही, अलवर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर, गंगानगर, जोधपुर, जालौर, भीलवाड़ा, धौलपुर और कोटा शहर शामिल हैं। डूंगरपुर, बाड़मेर, फलोदी और जयपुर ऐसे शहर रहे जहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से मामूली ऊपर रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढेंमाउंट आबू में 1.8 डिग्री सेल्सियसनागौर में 3.0 डिग्री सेल्सियसफतेहपुर में 3.3 डिग्री सेल्सियससीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियसकरौली में 3.8 डिग्री सेल्सियसदौसा में 4.3 डिग्री सेल्सियसचूरू में 4.4 डिग्री सेल्सियसचित्तौड़गढ़ में 5.3 डिग्री सेल्सियसडबोक में 5.8 डिग्री सेल्सियसपिलानी में 6.0 डिग्री सेल्सियसवनस्थली में 6.1 डिग्री सेल्सियसअंता बारां में 6.4 डिग्री सेल्सियससिरोही में 6.5 डिग्री सेल्सियसअलवर में 7.0 डिग्री सेल्सियसबीकानेर में 7.0 डिग्री सेल्सियसअजमेर में 7.5 डिग्री सेल्सियसजैसलमेर में 7.5 डिग्री सेल्सियसगंगानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियसजोधपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियसजालोर में 8.7 डिग्री सेल्सियसभीलवाड़ा में 8.8 डिग्री सेल्सियसधौलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियसकोटा में 9.8 डिग्री सेल्सियसडूंगरपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियसबाड़मेर में 11.0 डिग्री सेल्सियसफलोदी में 11.2 डिग्री सेल्सियसजयपुर में 11.7 डिग्री सेल्सिय
राजस्थान सर्दी शीतलहर तापमान मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप, दिल्ली नcr में ठंड का आलमदिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहने की संभावना है।
Read more »
झारखंड में बढ़ती ठंडझारखंड में सर्दी का कहर जारी है। राज्य के नौ जिलों में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
Read more »
चर्चित्तागढ़ में तापमान में उतार-चढ़ाव, ठंड से राहतचर्चित्तागढ़ के रायगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।
Read more »
गाजियाबाद में सर्दी का प्रकोप जारी, धुंध से वाहनों की गति धीमीगाजियाबाद में सर्दी का प्रकोप जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध से वाहनों की गति धीमी रही है।
Read more »
लखनऊ में कड़ाके की ठंडलखनऊ में सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 2 डिग्री का अंतर रहा।
Read more »
बरेली में कड़ाके की ठंड, कोहरे से ट्रेनें प्रभावितबरेली में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
Read more »
