सीकर, जयपुर, चूरू, झुंझुनूं समेत राज्य के कई शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कोटा, भीलवाड़ा, सिरोही में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल गर्मी तेज रही और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्जHeavy rain and thunderstorm in Jaipur and...
8 शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर; अगले सप्ताह से तेज बारिश का अनुमानफोटो जयपुर का है। गुरुवार शाम को करीब 30 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश का दौर चलने से उमस से राहत मिली। सीकर, जयपुर, चूरू, झुंझुनूं समेत राज्य के कई शहरों में गुरुवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। कोटा, भीलवाड़ा, सिरोही में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल गर्मी तेज रही और पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।प्रदेश में आज से मानसून का दौर कमजोर पड़ जाएगा। हालांकि, मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राजस्थान में अगले सप्ताह से तेज बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में सिरोही, सीकर, जयपुर, झुंझुनूं, चूरू के अलावा जालोर, सिरोही, कोटा, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, बारां, दौसा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में बारिश हुई। जयपुर, सीकर जिले में कल देर शाम तेज आंधी चली और उसके बाद बारिश हुई। राजधानी जयपुर में देर शाम करीब साढ़े 6 बजे आंधी के बाद तेज बारिश हुई। जयपुर में सीकर रोड, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, आमेर, शास्त्री नगर, अजमेरी गेट, टोंक फाटक, श्याम नगर, सोडाला के एरिया में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।8 शहरों में रही तेज गर्मी बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में कल दिन में तेज गर्मी रही। बीकानेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 42.
2, चूरू में 42.5, गंगानगर में 41.6, फतेहपुर, जैसलमेर में 42.2, हनुमानगढ़ में 41, पिलानी में 41.1 और बाड़मेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं सीकर, जालौर में कल दिन में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन शहरों में कल दिनभर उमस रही। जयपुर में गुरुवार को दिनभर की उमस के बाद शाम को अचानक मौसम बदला। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की ट्रफ लाइन जो बीकानेर, जयपुर से होकर गुजर रही थी, वह आज उत्तरी भारत की तरफ शिफ्ट हो गई। इस कारण अगले दो-तीन राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की संभावना है। 16 जुलाई से मानसून ट्रफ लाइन वापस मध्य भारत की तरफ शिफ्ट होने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा और तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।कमर तक पानी में DJ पर नाचते लड़केआजमगढ़ में शुक्रवार को भी होगी बारिशछत्तीसगढ़ के 6 जिलों में हैवी रेन का अलर्टसड़क टूटने से जयपुर में घरों में कैद हुए लोग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: दिल्ली में कब मिलेगी गर्मी से राहत? आसमान से बरस रही आग...तापमान 45 डिग्री के पारWeather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में मैग्जीमम टेंपरेचर 44.6 डिग्री सेल्सियस(सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) से अधिक रिकॉर्ड किया गया.
Read more »
रात भी तपने लगी: दिल्ली में लगातार 37 दिन से पारा 40 के पार, न्यूनतम तापमान 35.3°C, पढ़ें पूरा पूर्वानुमानराजधानी में बीते 37 दिन से पारा 40 डिग्री से ऊपर ही चल रहा है।
Read more »
Weather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचेWeather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचे
Read more »
Weather Alert: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 के नीचेWeather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचे
Read more »
दिल्ली में अगले हफ्ते से छूटने वाले हैं पसीने, मौसम की यह रिपोर्ट पढ़ लीजिएसफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, जबकि एक दिन पहले यह 33.2 डिग्री सेल्सियस था.
Read more »
UP Weather : यूपी में आज भी होगी भारी बारिश, इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना, जानें IMD का अपडेटउत्तर प्रदेश में आज अधिकतम तापमान लगभग सभी जिलों का 34 से 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
Read more »
