सोड़ाला स्थित स्वेज फार्म नीलकंठ महादेव मंदिर में शहर सहित प्रदेशभर में अच्छी बारिश को लेकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पर्जन्य यज्ञ किया।
जयपुर.सोड़ाला स्थित स्वेज फार्म नीलकंठ महादेव मंदिर में शहर सहित प्रदेशभर में अच्छी बारिश को लेकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पर्जन्य यज्ञ किया। ग्रेटर नगर निगम वार्ड नं. 134 पार्षद पंडित करन शर्मा ने बताया कि इस मौके पर शिवाभिषेक के बाद ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ के नेतृत्व में राजपुरोहित आचार्य पंडित प्रदीप गौड़ सहित ग्यारह विद्वानों ने यज्ञ में आहुतियां दी। पं.
प्रदीप ने कहा कि जल साधना के साथ पानी के भगुने, टंकी में बैठकर 108 आहुति देकर यज्ञ किया है।मंत्रोच्चारण से इंद्रदेव का आह्वान किया और नौतपा में सूर्य देव से इस प्रचण्ड गर्मी से राहत मिले और अच्छी बारिश की कामना की। पार्षद पंडित करन शर्मा ने बताया कि बिना पानी के व्यक्ति, जीव-जंतू सहित पुरा संसार सूना है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार सनातन काल से ही यज्ञ-हवन की परंपरा चली आ रही है। जनकल्याण के उद्देश्य से सच्चे मन से विधि विधान से यदि अनुष्ठान किया जाए तो उस उद्देश्य की पूर्ति होती है।ज्योतिष परिषद एव शोध संस्थान निदेशक ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि पर्जन्य यज्ञ ब्रह्मांडीय प्राण के तीव्र प्रवाह से आस-पास के वातावरण को सक्रिय करता है। पवित्र गीता में इसे पर्जन्य की ‘वर्षा’ के रूप में वर्णित किया गया है – जो यज्ञ द्वारा उत्पन्न होती है, जो ब्रह्मांडीय विस्तार में उदात्त क्षेत्रों से बरसती है और जो सभी जीवित प्राणियों के जीवन और शक्ति को बनाए रखती है और हर आयाम में नया उत्साह और प्रसन्नता पैदा करती है। गीता में यज्ञ से पर्जन्य बरसने पर्जन्य से अन्न उत्पन्न होने और अन्न से बाहुल्य से सुख सम्पदा उपलब्ध होने का तथ्य प्रकाश में लाया गया है। यहाँ पर्जन्य का अर्थ आमतौर से बादल किया जाता है और यज्ञ का माहात्म्य वर्षा होना बताया जाता है।
Monsoon 2024 Rain Rajasthan News | Jaipur News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pratapgarh News:जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या,सर्दी-जुकाम,खांसी,उल्टी से हैं परेशानPratapgarh News:राजस्थान के प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में सर्दी-जुकाम, खांसी, उल्टी के साथ-साथ पेट दर्द, बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है.
Read more »
Jhunjhunu News:चिड़ावा में पेयजल समस्या होगी दूर! SDM और जलदाय विभाग के अधिकारीयों की हुई बैठकJhunjhunu News:राजस्थान में झुंझुनूं के चिड़ावा शहर की पेयजल समस्या समाधान के लिए जलदाय विभाग ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण व सम्बंधित इलाके में वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई है.
Read more »
Uttarakhand Forest Fire: रील बनाने के लिए लगा दी जंगल में आग, डीजीपी बोले- लोगों की मानसिकता हो चुकी खराबरील बनाने के लिए लगा दी जंगल में आग,
Read more »
जब नहीं थे AC, तब मुगलों के महल कैसे रहते थे ठंडे?मुगलों के समय में, उनके महलों में स्थापित वास्तुकला, विचित्र ढांचा, और विशाल आकार में निर्मित स्थानों ने उन्हें ठंडा रखने के लिए कई प्राकृतिक तंत्रों का उपयोग करने की संभावना दी।
Read more »
बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए इंडियन पेरेंट्स को खुद में करने चाहिए 10 बदलावबच्चे की अच्छी परवरिश के लिए इंडियन पेरेंट्स को खुद में करने चाहिए 10 बदलाव
Read more »
कंबोडिया में नौकरी के नाम पर ठगे जा रहे भारतीयअच्छी नौकरी की तलाश में कई भारतीय ऐसे मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं जो उन्हें कंबोडिया में जबरन साइबर फ्रॉड करने के लिए मजबूर कर रहे हैं.
Read more »
