राजधानी में दो दिनों तक बारिश और ठंड का आसार

मौसम News

राजधानी में दो दिनों तक बारिश और ठंड का आसार
बारिशठंडकोहरा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

मौसम विभाग ने राजधानी में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश और ठंड के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरा भी छा सकता है।

राजधानी में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड वापस आ सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रविवार को सुबह सात बजे करीब सफदरजंग एयरपोर्ट में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह चार बजे दृश्यता 50 मीटर रही। जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के कारण रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। इसकी वजह से उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, देश के 12 राज्यों में शनिवार रात से रविवार सुबह आठ बजे तक कोहरे ने भी खासी मुश्किलें बढ़ा दीं। इस दौरान 13 उड़ानें भी बाधित हुई हैं। कोहरे का सबसे ज्यादा कहर पंजाब और हरियाणा में नजर आया, जहां दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में बर्फबारी और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरे के बीच श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.

0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 10 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का यह दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि 4 और 5 फरवरी को बारिश व बर्फबारी होगी। वहीं, 6 से 8 फरवरी तक बादल छाए रहने और 9 और 10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बीते कुछ दिनों से जम्मू में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया था और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था। कोलकाता में 13 उड़ानें प्रभावित...जम्मू के मैदानी इलाकों में शनिवार देर रात को कोहरा छा गया था, जो रविवार सुबह आठ बजे तक रहा। जम्मू संभाग के सांबा और कठुआ जिलों में दृश्यता बेहद कम रही। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, बंगाल, बिहार, ओडिशा समेत 12 राज्यों के विभिन्न इलाकों में गहरे से बेहद गहरा कोहरा छाया रहा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को कोहरे और खराब दृश्यता के कारण कुल 13 उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि दो उड़ानों के आगमन और 11 अन्य के प्रस्थान में देरी हुई। आज भी छाया रहेगा घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय के विभिन्न इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं, मंगलवार को कोहरे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब : कार और मिनी बस में टक्कर, मां-बेटे समेत तीन मरे अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर रविवार को तरनतारन जिले के कस्बा अमरकोट बस्ती के पास कार और मिनी बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सीमावर्ती गांव दूहल कोना निवासी वीरपाल सिंह, उसकी मां सतबीर कौर और एक अन्य महिला रिश्तेदार हरनाम कौर शामिल हैं। ये सभी गांव पहुंविंड के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने जा रहे थे। कार वीरपाल सिंह चला रहा था। अमृतसर-खेमकरण मार्ग पर धुंध के कारण कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा अमरकोट बस्ती के पास हुआ। हरियाणा : पेड़ से टकराई कार दूल्हे के भाई समेत दो की मौत हरियाणा के मंगलपुर-दरौली मार्ग पर शनिवार देर रात घनी धुंध के चलते एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दूल्हे के भाई समेत दो युवकों की मौत हो गई। कैथल जिले के कलर माजरा निवासी रवि ने पुलिस को बताया है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ चाचा ससुर सतवीर सिंह के बेटे अमन की शादी में मंगलपुर गांव आया हुआ था। रात करीब सवा 12 बजे चाचा ससुर का दूसरा बेटा मोहित गांव के ही राजेश, गुरमीत व दीपक के साथ कार से मंगलपुर से दरौली खेड़ा रोड पर बने मंदिर सुलतान पीर जा रहा था। कार मोहित चला रहा था। मंदिर के करीब ही धुंध के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोहित और राजेश की मौत हो गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

बारिश ठंड कोहरा मौसम विभाग यलो अलर्ट तापमान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नजफगढ़ में सर्धिक बारिश, ठंड का अहसास बढ़ानजफगढ़ में सर्धिक बारिश, ठंड का अहसास बढ़ानजफगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई जिसके बाद दिल्ली में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »

उत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितउत्तर भारत में मौसम का अचानक ट्विस्ट, बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावितबारिश और ठंड के कारण उत्तर भारत का मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में कोहरे और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।
Read more »

उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीउत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनवरी के आने वाले सप्ताह में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा।
Read more »

छत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद फिर से ठंड का प्रकोप आने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।
Read more »

राजधानी में हल्की बारिश के आसार, ठंड वापस आ सकती हैराजधानी में हल्की बारिश के आसार, ठंड वापस आ सकती हैदिल्ली में सोमवार से दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
Read more »

दिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंडदिल्ली एनसीआर में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंडदिल्ली एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है। आज से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। धूप का प्रभाव कम होगा और बारिश की संभावना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:54:51