सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री की राजनीतिक चुप्पी और सोशल मीडिया के गिरते स्तर पर बेबाक राय साझा की है. एक्ट्रेस ने सीधा सवाल उठाया कि क्या वाकई लोग दूसरों की बात सुनने में रुचि रखते हैं? उन्होंने चिंता जताई कि सोशल मीडिया ने गंभीर विषयों को भी अनसीरियस बना दिया है, जहां महत्वपूर्ण मुद्दे एल्गोरिदम में गुम हो जाते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. अब उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर इंडस्ट्री की चुप्पी और सोशल मीडिया के बदलते दौर पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने सवाल उठाया कि बोलने की आजादी तो सबके पास है, पर क्या वाकई लोग दूसरों को सुनने का धैर्य रखते हैं? सान्या ने चिंता जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया ने गंभीर मुद्दों को भी अब महज तमाशा बना दिया है.
उनके मुताबिक, लोग अब एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता खो रहे हैं और एल्गोरिदम के चक्कर में जरूरी बातें चंद घंटों में ही भुला दी जाती हैं. एबीपी नेटवर्क आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2026 में सान्या मल्होत्रा ने कहा, ‘सबको बोलने का हक है, लेकिन सवाल यह है कि क्या सामने वाला सुनने को तैयार है? मैं बिना किसी डर के अपने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखती हूं और वही पोस्ट करती हूं जो मुझे सही लगता है. सच तो यह है कि सोशल मीडिया ने चीजों को बहुत ही अनसीरियस बना दिया है.’ खत्म होती जा रही है संवेदनशीलता उन्होंने आगे कहा, ‘आज अगर कोई ठोस बात भी करता है, तो लोग उसे स्वीकार नहीं करना चाहते. कुछ दिनों, यहां तक कि चंद घंटों में लोग सब भूल जाते हैं. महत्वपूर्ण मुद्दे अक्सर एल्गोरिदम की भेंट चढ़ जाते हैं. दुख की बात यह है कि लोग अब सिर्फ सोशल मीडिया पर ही अपनी राय देते हैं. संवेदनशीलता खत्म होती जा रही है और लोगों में एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति कम हो रही है, जो काफी चिंताजनक है.’ निगेटिव रोल निभाना चाहती हैं सान्या मल्होत्रा अपनी पसंद के किरदारों पर बात करते हुए सान्या ने कहा, ‘मैं पर्दे पर एक नेगेटिव किरदार निभाना चाहती हूं. एक ऐसा इंसान जिसे मैं खुद पसंद न करती हूं. यह चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि एक एक्टर के तौर पर आपको हर उस कैरेक्टर के साथ जुड़ना पड़ता है जिसे आप निभा रहे होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसे बेहतरीन निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने उन्हें उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकाला.’ साउथ सिनेमा की वो 6 बोल्ड फिल्में, परिवार के साथ देखने की न करें गलती, अकेले में ही हर मूवी का उठाएं लुत्फ बॉबी देओल संग ‘बंदर’ में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या जल्द ही फिल्म टोस्टर में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर में बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक ढलते हुए सितारे की कहानी है, जिस पर रेप का आरोप लगा है. फिल्म के जरिए सिस्टम के अन्याय, अदालतों में दबा दी गई आवाजों और हमारी कानूनी व्यवस्था की कड़वी सच्चाइयों को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है.
Sanya Malhotra Bollywood Sanya Malhotra Politics Sanya Malhotra Films Sanya Malhotra News सान्या मल्होत्रा सान्या मल्होत्रा पॉलिटिक्स सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड सान्या मल्होत्रा न्यूज
