महाराष्ट्र की महायुति सरकार चुनाव से पहले लाडकी बहिन योजना लेकर आई. महायुति के लिए ये दांव गेमचेंजर साबित हुआ. यह योजना खासतौर पर महिलाओं की पसंदीदा बनी और महिलाओं वोटर्स के बीच बीजेपी पहली पसंद बन गई.
महाराष्ट्र में महायुति ने सत्ता में वापसी की है और बहुमत के आंकड़े को क्रॉस कर गई है. महायुति अब तक 220 सीटों पर आगे है. महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर बढ़त बनाए है. चुनाव से पहले सत्ता विरोधी लहर की चर्चाएं थीं.
शिवसेना-एनसीपी के बीच असली-नकली की लड़ाई की बातें हो रही थीं. लेकिन यह फैक्टर जमीन पर नहीं चले और जनता ने महायुति के तीनों दलों बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी पर भरोसा जताया. जानिए वो फैक्टर, जिसने महायुति को बंपर जीत दिलाई. 1. लाडकी बहिन योजना की सफलतामहाराष्ट्र की महायुति सरकार चुनाव से पहले लाडकी बहिन योजना लेकर आई. महायुति के लिए ये दांव गेमचेंजर साबित हुआ. यह योजना खासतौर पर महिलाओं की पसंदीदा बनी और महिला वोटर्स के बीच बीजेपी पहली पसंद बन गई.2. बीजेपी-आरएसएस का मैनेजमेंटमहाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी और आरएसएस के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला. चुनाव अभियान में अच्छे तालमेल का लाभ पूरे महायुति को मिला. यानी बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना भी बड़ी जीत हासिल करने में सफल रही.3. लीडरशिप का लाभमहाराष्ट्र चुनाव के अभियान में महायुति को अपनी लीडरशिप का भी बड़ा लाभ मिला. पूरे प्रचार अभियान में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को आगे देखा गया. दोनों ने महाराष्ट्र में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की.4. अजित पवार का रिवाइवलमहाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी में टूट के बाद असली-नकली की लड़ाई देखने को मिल रही थी. लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद सबसे बड़ी चुनौती अजित पवार और उनकी पार्टी एनसीपी के सामने थी. बारामती सीट से पत्नी के हारने के बाद अजित गुट को फिर से जनता के बीच स्थापित करने का चैलेंज था. उन्होंने इसे स्वीकार किया और राज्य के एक प्रमुख नेता के रूप में अपना कद मजबूत किया है.Advertisement5. कांग्रेस को झटकाकांग्रेस ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन किया था और अब पार्टी को विधानसभा चुनाव में भी बड़ी उम्मीदें थीं, वो फिलहाल सफल नहीं हो पाईं और बड़ी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन ने ना सिर्फ कमजोर संगठन की पोल खोली, बल्कि अप्रभावी रणनीति को भी उजागर कर दिया है.6. राहुल गांधी ने गंवाया मौकालोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की महाराष्ट्र से भी भारत जोड़ो यात्रा गुजरी. उसके बाद उन्होंने जब न्याय यात्रा निकाली तो इसका आखिरी पड़ाव भी महाराष्ट्र के मुंबई में रखा गया. लोकसभा चुनाव में इसका अच्छा खासा फायदा भी मिला और पार्टी ने राहुल गांधी को क्रेडिट दिया. लोकसभा चुनाव से मिला बूस्टर ज्यादा समय तक कारगर नहीं रहा और विधानसभा चुनाव में खास असर देखने को नहीं मिला.7.पवार और ठाकरे को झटकाविधानसभा चुनाव में शरद पवार और उद्धव ठाकरे को बड़ा नुकसान हुआ है. दोनों ही पार्टियों का जनाधार खिसक गया है. लोकसभा चुनाव से ठीक विपरीत नतीजे विधानसभा चुनाव में देखने को मिले.8. नो काउंटर नैरेटिवमहाराष्ट्र में विपक्ष वोटर्स के सामने एकजुटता का संदेश देने में भी कामयाब नहीं हो सका है. पहले सीट शेयरिंग पर खींचतान और फिर पूरे चुनाव प्रचार में एकजुटता की कमी ने अलायंस को खासा नुकसान पहुंचाया. यह कहा जा सकता है कि MVA वोटर्स के सामने एकजुटता का विकल्प पेश करने के लिए संघर्ष करते देखी गई.Advertisement9. झारखंड में सोरेन की लीडरशिप को स्वीकार्यताझारखंड में JMM के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है और सत्ता में वापसी की है. इंडिया ब्लॉक के समर्थन में आदिवासी वोटर्स खड़े हुए और हेमंत सोरेन को अपने नेता के रूप में मान्यता दी है. हेमंत ने इस चुनाव में आदिवासी वर्ग में बड़ी पकड़ बनाई.10. 2024 में बीजेपी का परचमयह कहा जा सकता है कि 2024 के चुनावों में बीजेपी का परचम लहराया. पहले लोकसभा में सबसे ज्यादा सीटें जीतीं और तीसरी बार मोदी सरकार बनी. हरियाणा में भी जीत की हैट्रिक लगाई और अब महाराष्ट्र में भी बड़ी जीत हासिल की है. यानी 2024 में बीजेपी के पास ही जीत का दावा करने का अधिकार रहेगा और मोदी सरकार को एक बार फिर गति मिलेगी. ये भी देखें
Rajdeep Sardesai Bjp Mahayuti Maharashtra Chunav महाराष्ट्र चुनाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra Assembly Election Voting LIVE: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतदान शुरू, RSS प्रमुख ने किया मतदानMaharashtra Assembly Election Voting LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच अहम मुकाबला है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
Read more »
Maharashtra Assembly Election 2024 Voting Live: महाराष्ट्र की 288 सीटों पर वोटिंग, कई दिग्गजों ने डाला वोटमहाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मतदान जारी है। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Read more »
एकनाथ शिंदे फैक्टर की वो बातें, जिससे महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को बंपर जीत मिलीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन बंपर लीड लेता दिख रहा है. वैसे तो किसी भी पार्टी के जीतने के कई कारण होते हैं. महायुति की जीत के कई फैक्टर हैं पर एकनाथ शिंदे का फैक्टर क्यों सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. जानिये...
Read more »
साहिल जोशी ने बताए वो 10 फैक्टर... जिससे महाराष्ट्र में महायुति बनी महाबली, महाअघाड़ी निपटीबीजेपी, शिवसेना और एनसीपी वाली महायुति जहां अपनी योजनाओं और बातों को जनता तक पहुंचाने में सफल रही तो दूसरी तरफ महाविकास अघाडी में कई बार आपस में खींचतान देखने को मिली. यहां तक कि चुनाव के बीच में ही सीएम पद को लेकर लगातार बयानबाजी होती रही.
Read more »
Maharashtra Election Result: शिंदे, फडणवीस और पवार की तिकड़ी महाराष्ट्र में कैसे बनी बाहुबली? पांच बातों का काट नहीं ढूंढ पाई MVAMaharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम साफ हैं। महायुति को प्रचंड जीत मिली है। इस जीत के बाद महायुति की तिकड़ी बाहुबली बनकर उभरी है। महायुति ने महाराष्ट्र चुनाव के दौरान जो रणनीति अपनाई है, उसका कांट एमवीए नहीं ढूंढ पाई है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में जीत के लिए बड़ी रणनीति अपनाई...
Read more »
चुनाव से 6 महीने पहले का वो खेल, जिसने BJP को एमपी-हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में दिलाई बड़ी जीतMaharashtra Chunav Result: एमपी, हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में चुनाव से छह महीने पहले बीजेपी ने पैसे देने वाली तमाम लाभकारी योजनाओं का सिर्फ ऐलान नहीं किया, खाते में पैसे भी भेजने लगी. इसका नतीजा सारे एंटी इनकमबेंसी पर भारी पड़ा
Read more »
