प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव को दुःख की घड़ी से गुजरना पड़ा है। उनके पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में चल रहे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव को दुःख की घड़ी से गुजरना पड़ा है। उनके पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में चल रहे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। राजपाल यादव के पिता पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। राजपाल यादव , थाइलैंड में वर्क ट्रिप पर थे, जब उन्हें पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। तुरंत भारत लौटने के बाद, वह एक दिन पहले ही शाहजहांपुर पहुंचे थे। राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके गांव शाहजहांपुर में होगा।राजपाल और उनका परिवार शाहजहांपुर के बड़ा थाना क्षेत्र के
रहने वाले हैं। उनके पिता यहीं पर खेती-किसानी करते थे। राजपाल यादव के 6 भाई हैं, पर पिता ने उनमें कभी कोई फर्क नहीं किया। राजपाल यादव ने कई साल पहले 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, फिर भी उनके पिता उन्हें पढ़ा-लिखाकर बड़ा इंसान बनाना चाहते थे। जब वह एक बार होम वर्क करके नहीं ले गए, तो प्रिंसिपल ने उन्हें पीटा था। इस पर राजपाल यादव के पिता ने स्कूल जाकर प्रिंसिपल से कहा था कि अगर उनका बेटा पढ़ना नहीं चाहता, तो वह उससे मजदूरी करवाएंगे और कोई फालतू पैसे खर्च नहीं करेंगे। साथ ही कहा था कि राजपाल अपनी मेहनत से पेपर में पास होता है तो ठीक, वरना जरूरत नहीं।वह 2018 में पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'मेरे पिता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति रहे हैं। अगर मुझ पर आपका विश्वास नहीं होता तो मैं आज वहां नहीं होता जहां हूं। मेरे पिता होने के लिए धन्यवाद, मैं आपसे प्यार करता हूं।' हाल ही में राजपाल यादव को ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। राजपाल यादव के अलावा कपिल शर्मा और सुगंधा मिश्रा को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं
राजपाल यादव पिता निधन अंतिम संस्कार शाहजहांपुर एम्स दुःख परिवार अभिनेता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शहीद कैप्टन सुधीर यादव का अंतिम संस्कारपोरबंदर हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए कैप्टन सुधीर यादव का अंतिम संस्कार कानपुर देहात में होगा। पार्थिव शरीर को हरकिशनपुर लाया गया, जहां मां, पिता और पत्नी ने जमकर रोया।
Read more »
प्रयागराज में शहीद कमांडेंट सौरभ यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारहेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए भारतीय तटरक्षक दल के कमांडेंट सौरभ यादव का मंगलवार को प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
Read more »
समाजवादी नेता राजपाल सिंह यादव का निधनअखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. अंतिम संस्कार सैफई में होगा.
Read more »
राजपाल यादव के पिता का निधनबॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को गहरा दुख हुआ है। उनके पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। नौरंग यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे जहां 24 जनवरी को उनका निधन हो गया। राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के पास ही किया जाएगा।
Read more »
राजपाल यादव के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांसRajpal Yadav father passed away: एक दिन पहले ही राजपाल यादव थाईलैंड से दिल्ली लौटे थे. पता हो कि नौरंग यादव का निधन राजपाल यादव और कुछ अन्य अभिनेताओं को पाकिस्तान से ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिलने के कुछ समय बाद हुई है.
Read more »
दिल्ली के AIIMS में राजपाल यादव के पिता का निधनएक्टर राजपाल यादव के पिता का दिल्ली में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद राजपाल को अपनी वर्क ट्रिप से वापस लौटना पड़ा था. राजपाल ने पिता के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.
Read more »
