राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान तिलमिलाया, 'हिंदुत्व' से जोड़कर साधा निशाना

राजनीति News

राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान तिलमिलाया, 'हिंदुत्व' से जोड़कर साधा निशाना
राजनाथ सिंहपाकिस्तानसिंध
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 39 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 53%

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सिंध को लेकर दिए गए बयान पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाक विदेश मंत्रालय ने इसे 'हिंदुत्व' से जोड़कर भारत पर विस्तारवादी सोच का आरोप लगाया है और पूर्वोत्तर की 'समस्या' का ज़िक्र किया है। पाकिस्तान ने राजनाथ सिंह के बयान को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन भी बताया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सीमा बदलने को लेकर दिए गए बयान से पाकिस्तान तिलमिल गया है। पाकिस्तान अब इसे 'हिन्दुत्व' से जोड़कर भारत को पूर्वोत्तर की 'समस्या' याद दिला रहा है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंध ी समाज के एक कार्यक्रम में कहा कि भले ही वर्तमान में सिंध , भौगोलिक रूप से भारत में नहीं है, लेकिन सभ्यता के रूप में देखें तो सिंध हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा और भविष्य में सिंध फिर से भारत में वापस आ सकता है। 🔊PR No.

3️⃣4️⃣8️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣5️⃣Pakistan Strongly Condemns Indian Defense Minister Rajnath Singh's Remarks About Pakistan’s Sindh Province https://t.co/wdeTkEg3xY🔗⬇️ pic.twitter.com/qeXY0JmXgj — Ministry of Foreign Affairs - Pakistan November 23, 2025 राजनाथ सिंह के बयान से तिलमिला उठा पाकिस्तान पाक विदेश मंत्रालय ने कहा, 'राजनाथ सिंह की बातें खतरनाक रूप से बदलाव लाने वाली और हिंदुत्व की विस्तारवादी सोच को दिखाती हैं। पाकिस्तान, सिंध प्रांत के बारे में भारतीय रक्षा मंत्री की भ्रम फैलाने वाली और खतरनाक रूप से बदलाव लाने वाली बातों की कड़ी निंदा करता है। ऐसे बयान विस्तारवादी हिंदुत्व की सोच को दिखाते हैं जो स्थापित सच्चाइयों को चुनौती देना चाहती है और अंतर्राष्ट्रीय कानून, मान्यता प्राप्त सीमाओं की अखंडता और राज्यों की संप्रभुता का साफ उल्लंघन करती है।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

राजनाथ सिंह पाकिस्तान सिंध हिंदुत्व विवाद

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 17:44:30