राजनाथ सिंह SCO की मीटिंग में हिस्सा लेने चीन जाएंगे: 7 साल बाद किसी भारतीय मंत्री का दौरा; पाकिस्तानी रक्ष...

Defence Minister Rajnath Singh News

राजनाथ सिंह SCO की मीटिंग में हिस्सा लेने चीन जाएंगे: 7 साल बाद किसी भारतीय मंत्री का दौरा; पाकिस्तानी रक्ष...
Rajnath Singh China VisitKingdao CityShanghai Cooperation Organization
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 157 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

India China | Rajnath Singh SCO Defence Ministers Meeting 2025 Schedule Update रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनका पहला चीन दौरा होगा। इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्रीIndia China | Rajnath Singh SCO Defence...

7 साल बाद किसी भारतीय मंत्री का दौरा; पाकिस्तानी रक्षा मंत्री भी पहुंचेंगेरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।यह किसी भी भारतीय मंत्री का 7 साल बाद चीन का दौरा होगा। इससे पहले अप्रैल 2018 में उस समय की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गई थीं। यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिशें चल रही हैं। व्यापार, यात्रा और संवाद फिर से शुरू हो चुके हैं।राजनाथ की चीनी रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता होगी राजनाथ सिंह की मुलाकात चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से द्विपक्षीय वार्ता के तौर पर भी होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच वीजा नीति, कैलाश यात्रा, जल आंकड़ों का साझा करना और हवाई संपर्क बहाल करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात लाओस में ADMM-प्लस शिखर सम्मेलन में हुई थी, जो सीमा विवाद के बाद पहली सीधी बातचीत थी।भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 2020 से सीमा विवाद को लेकर तनाव था। दो साल की लंबी बातचीत के बाद दिसंबर 2024 एक समझौता हुआ है। इसमें तय हुआ कि दोनों सेनाएं विवादित पॉइंट्स देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी।देपसांग और डेमचोक से पीछे हटने की जानकारी सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि यहां से दोनों सेनाएं अप्रैल 2020 से पहली की स्थिति में वापस लौटेंगी। साथ ही उन्हीं क्षेत्रों में गश्त करेंगी, जहां अप्रैल 2020 से पहले किया करती थीं। इसके अलावा कमांडर लेवल मीटिंग होती रहेगी। 2020 में भारत-चीन के सैनिकों के बीच गलवान झड़प के बाद से देपसांग और डेमचोक में तनाव बना हुआ था। करीब 4 साल बाद 21 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच नया पेट्रोलिंग समझौता हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया था कि इसका मकसद लद्दाख में गलवान जैसी झड़प रोकना और पहले जैसे हालात बनाना है।भारत और चीन की सेनाएं 25 अक्टूबर से पूर्वी लद्दाख सीमा से पीछे हटना शुरू हो गईं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और देपसांग पॉइंट में दोनों सेनाओं ने अपने अस्थायी टेंट और शेड हटा लिए गए। गाड़ियां और मिलिट्री उपकरण भी पीछे ले जाए गए।शंघाई सहयोग संगठन एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी। बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके सदस्य बने और 2023 में ईरान भी सदस्य बन गया। SCO का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। संगठन आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाता है।अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम चीन ने बदले:इनमें शामिल थेम्बांग गांव के लोग बोले- हम जान दे देंगे, चीन को घुसने नहीं देंगे चीन ने 14 मई को अपने सरकारी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स पर एक लिस्ट जारी की थी। इसमें भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदलने की बात कही थी। चीन की इस हरकत पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि नाम बदलने की चीन की यह हरकत मूर्खतापूर्ण है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।6 घायल; अमेरिका बोला- ईरान परमाणु बम बनाने के करीब, सिर्फ खामेनेई के आदेश का इंतजार₹40 करोड़ का फंड जारी किया; भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत इन्हें तबाह किया थाशुभांशु को अंतरिक्ष ले जाने वाला मिशन पांचवी बार टला:लगातार बारिश से सुलगती कोयला खदान से निकली भापहिमाचल में बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइडरात भर रूक रूक कर जिले में हुई 5 एमएमदौसा जिलेभर में बारिश का दौर.

7 साल बाद किसी भारतीय मंत्री का दौरा; पाकिस्तानी रक्षा मंत्री भी पहुंचेंगेरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 25 से 27 जून तक चीन के किंगदाओ शहर में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।यह किसी भी भारतीय मंत्री का 7 साल बाद चीन का दौरा होगा। इससे पहले अप्रैल 2018 में उस समय की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गई थीं। यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत और चीन के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिशें चल रही हैं। व्यापार, यात्रा और संवाद फिर से शुरू हो चुके हैं।राजनाथ की चीनी रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता होगी राजनाथ सिंह की मुलाकात चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से द्विपक्षीय वार्ता के तौर पर भी होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच वीजा नीति, कैलाश यात्रा, जल आंकड़ों का साझा करना और हवाई संपर्क बहाल करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात लाओस में ADMM-प्लस शिखर सम्मेलन में हुई थी, जो सीमा विवाद के बाद पहली सीधी बातचीत थी।भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 2020 से सीमा विवाद को लेकर तनाव था। दो साल की लंबी बातचीत के बाद दिसंबर 2024 एक समझौता हुआ है। इसमें तय हुआ कि दोनों सेनाएं विवादित पॉइंट्स देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी।देपसांग और डेमचोक से पीछे हटने की जानकारी सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि यहां से दोनों सेनाएं अप्रैल 2020 से पहली की स्थिति में वापस लौटेंगी। साथ ही उन्हीं क्षेत्रों में गश्त करेंगी, जहां अप्रैल 2020 से पहले किया करती थीं। इसके अलावा कमांडर लेवल मीटिंग होती रहेगी। 2020 में भारत-चीन के सैनिकों के बीच गलवान झड़प के बाद से देपसांग और डेमचोक में तनाव बना हुआ था। करीब 4 साल बाद 21 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच नया पेट्रोलिंग समझौता हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया था कि इसका मकसद लद्दाख में गलवान जैसी झड़प रोकना और पहले जैसे हालात बनाना है।भारत और चीन की सेनाएं 25 अक्टूबर से पूर्वी लद्दाख सीमा से पीछे हटना शुरू हो गईं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पूर्वी लद्दाख के डेमचोक और देपसांग पॉइंट में दोनों सेनाओं ने अपने अस्थायी टेंट और शेड हटा लिए गए। गाड़ियां और मिलिट्री उपकरण भी पीछे ले जाए गए।शंघाई सहयोग संगठन एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने मिलकर की थी। बाद में भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके सदस्य बने और 2023 में ईरान भी सदस्य बन गया। SCO का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाना है। संगठन आतंकवाद, उग्रवाद, ड्रग तस्करी और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर साझा रणनीति बनाता है।अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम चीन ने बदले:इनमें शामिल थेम्बांग गांव के लोग बोले- हम जान दे देंगे, चीन को घुसने नहीं देंगे चीन ने 14 मई को अपने सरकारी वेबसाइट ग्लोबल टाइम्स पर एक लिस्ट जारी की थी। इसमें भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदलने की बात कही थी। चीन की इस हरकत पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि नाम बदलने की चीन की यह हरकत मूर्खतापूर्ण है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।6 घायल; अमेरिका बोला- ईरान परमाणु बम बनाने के करीब, सिर्फ खामेनेई के आदेश का इंतजार₹40 करोड़ का फंड जारी किया; भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत इन्हें तबाह किया थाशुभांशु को अंतरिक्ष ले जाने वाला मिशन पांचवी बार टला:लगातार बारिश से सुलगती कोयला खदान से निकली भापहिमाचल में बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइडरात भर रूक रूक कर जिले में हुई 5 एमएमदौसा जिलेभर में बारिश का दौर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajnath Singh China Visit Kingdao City Shanghai Cooperation Organization SCO Defence Ministers Meeting Operation Sindoor Pakistan Defense Minister Khwaja Asif

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने किया दक्षिण कोरिया में भारतीय दूतावास का दौरा, संझय झा ने जताया आभारसर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने किया दक्षिण कोरिया में भारतीय दूतावास का दौरा, संझय झा ने जताया आभारसर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने किया दक्षिण कोरिया में भारतीय दूतावास का दौरा, संझय झा ने जताया आभार
Read more »

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसपूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसपूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Read more »

रिंकू भैया जी किधर हैं! प्रिया सरोज ने कुलदीप की दुल्‍हनिया संग शेयर की फोटो तो कमेंट की लगी बौछाररिंकू भैया जी किधर हैं! प्रिया सरोज ने कुलदीप की दुल्‍हनिया संग शेयर की फोटो तो कमेंट की लगी बौछारसपा की 26 वर्षीय सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को सगाई करने जा रहे हैं। इसी साल नवंबर में उनकी शादी वाराणसी के एक होटल में होगी।
Read more »

हेनरी किसिंजर की वॉर्निंग सच हो रही... पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ को अमेरिका के न्योता देने पर एक्सपर्ट ने भारत को दी बड़ी चेतावनीहेनरी किसिंजर की वॉर्निंग सच हो रही... पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ को अमेरिका के न्योता देने पर एक्सपर्ट ने भारत को दी बड़ी चेतावनीपाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे। मुनीर का ये दौरा अमेरिका और भारत के संबंधों के लिहाज से अहम हो सकता है।
Read more »

SCO की बैठक और चीन से न्योता..., गलवान के बाद पहली बार चीन जा सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहSCO की बैठक और चीन से न्योता..., गलवान के बाद पहली बार चीन जा सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहगलवान झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार SCO बैठक के लिए चीन जा सकते हैं. रक्षा मंत्री सिंह इस महीने के अंत में रक्षा मंत्रियों की बैठक के लिए चीन के किंगदाओ की यात्रा कर सकते हैं. अक्टूबर 2024 में भारत-चन सीमा समझौते के बाद पहली बार मंत्रिस्तरीय बैठक होने जा रही है.
Read more »

भाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : राजनाथ सिंहभाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : राजनाथ सिंहभाजपा कार्यकर्ताओं के डीएनए में परिश्रम और जनता की सेवा : राजनाथ सिंह
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:23