राजघाट पावर हाउस का होगा कायापलट, दिल्ली का नया इंटरटेनमेंट जोन बनाने की हो रही तैयारी; होंगी ये सुविधाएं

New-Delhi-City-General News

राजघाट पावर हाउस का होगा कायापलट, दिल्ली का नया इंटरटेनमेंट जोन बनाने की हो रही तैयारी; होंगी ये सुविधाएं
Rajghat Power HouseEntertainment HubDelhi
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

राजघाट पावर हाउस पिछले दस सालों से खंडहर में तब्दील था। अब यहां पर दिल्ली का नया मनोरंजन स्थल बनने जा रहा है। यहां 5डी म्यूजियम खरीदारी खानपान गेमिंग जोन नाइट क्लब किड्स जोन सिनेमा थियेटर जल क्रीडा बैंक्वेट हाल जिप लाइन रॉक शो एडवेंचर गतिविधियां ट्वाय ट्रेन जेट्टी और रिवर क्रूज जैसी सुविधाएं होंगी। इस मनोरंजन स्थल को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के...

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दस साल से खंडहर में तब्दील हो रहा राजघाट पावर हाउस निकट भविष्य में राजधानी का नया मनोरंजन स्थल होगा। यहां मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं तो होगी ही, पावर हाउस से जुड़ीं पुरानी यादें ताजा करने के लिए एक 5डी म्यूजियम स्थापित कर आगंतुकों को यह भी बताया जाएगा कि कोयले से बिजली किस तरह बनती है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सुझाव और पहल पर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसे लेकर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट के तहत चार अप्रैल तक विशेषज्ञ एजेंसियों से प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। ईओआई के अनुसार यह मनोरंजन स्थल पब्लिक- प्राइवेट- पार्टनरशिप के तहत बनाया जाएगा। यह सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे खुलेगा। इसका प्रारूप मास्टर प्लान के अनुरूप ही तय किया जाएगा। थर्मल पावर प्लांट 2015 में स्थायी तौर पर हुआ था बंद मालूम हो कि 1989 में शुरू किया गया 135 मेगावाट का यह राजघाट थर्मल पावर प्लांट 2015 में प्रदूषण के कारण स्थायी तौर पर बंद हो गया था। तब से खाली पड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है। इस प्लांट के क्षेत्र में अनेक औद्योगिक बिल्डिंग भी हैं। जैसे, टरबाइन, कोल कन्वेयर बेल्ट, क्लेरिफियर्स प्लस, 160 मीटर ऊंची चिमनी व कूलिंग टावर। पावर हाउस को मनोरंजन स्थल में तब्दील करते हुए इन सबकी भी रेट्रोफिटिंग की जाएगी। पूरे परिसर को विकसित करने की दिशा में चल रहा काम बताया जाता है कि राजघाट पावर हाउस को पुन: उपयोग करने का आइडिया एलजी ने 19 फरवरी 2023 ने साझा किया था। इसके बाद उन्होंने डीडीए, एलएंडडीओ और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों संग कई बैठकें की। अंतत: उनके आइडिया पर सहमति बन गई। नवंबर 2023 में उन्होंने यहां चिमनी को लाइट हाउस में तब्दील कर उसका उदघाटन भी किया था। अब पावर हाउस के पूरे परिसर को विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। राजस्व अर्जित करने की दिशा में यहां कारपोरेट घरानों को बुकिंग करने पर विशेष रियायत दी जाएगी। मनोरंजन स्थल के रूप में राजघाट पावर हाउस में उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं 5डी म्यूजियम खरीदारी सुविधा खानपान की सुविधा गेमिंग जोन नाइट क्लब किड्स जोन सिनेमा- थियेटर जल क्रीडा बैंक्वेट हाल जिप लाइन रॉक शो, एडवेंचर गतिविधियां ट्वाय ट्रेन जेट्टी और रिवर क्रूज यह भी पढ़ें- असम के रास्ते भारत में घुसते थे बांग्लादेशी, फेक डॉक्युमेंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार.

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दस साल से खंडहर में तब्दील हो रहा राजघाट पावर हाउस निकट भविष्य में राजधानी का नया मनोरंजन स्थल होगा। यहां मनोरंजन से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं तो होगी ही, पावर हाउस से जुड़ीं पुरानी यादें ताजा करने के लिए एक 5डी म्यूजियम स्थापित कर आगंतुकों को यह भी बताया जाएगा कि कोयले से बिजली किस तरह बनती है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के सुझाव और पहल पर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इसे लेकर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट के तहत चार अप्रैल तक विशेषज्ञ एजेंसियों से प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। ईओआई के अनुसार यह मनोरंजन स्थल पब्लिक- प्राइवेट- पार्टनरशिप के तहत बनाया जाएगा। यह सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे खुलेगा। इसका प्रारूप मास्टर प्लान के अनुरूप ही तय किया जाएगा। थर्मल पावर प्लांट 2015 में स्थायी तौर पर हुआ था बंद मालूम हो कि 1989 में शुरू किया गया 135 मेगावाट का यह राजघाट थर्मल पावर प्लांट 2015 में प्रदूषण के कारण स्थायी तौर पर बंद हो गया था। तब से खाली पड़ा है और धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है। इस प्लांट के क्षेत्र में अनेक औद्योगिक बिल्डिंग भी हैं। जैसे, टरबाइन, कोल कन्वेयर बेल्ट, क्लेरिफियर्स प्लस, 160 मीटर ऊंची चिमनी व कूलिंग टावर। पावर हाउस को मनोरंजन स्थल में तब्दील करते हुए इन सबकी भी रेट्रोफिटिंग की जाएगी। पूरे परिसर को विकसित करने की दिशा में चल रहा काम बताया जाता है कि राजघाट पावर हाउस को पुन: उपयोग करने का आइडिया एलजी ने 19 फरवरी 2023 ने साझा किया था। इसके बाद उन्होंने डीडीए, एलएंडडीओ और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों संग कई बैठकें की। अंतत: उनके आइडिया पर सहमति बन गई। नवंबर 2023 में उन्होंने यहां चिमनी को लाइट हाउस में तब्दील कर उसका उदघाटन भी किया था। अब पावर हाउस के पूरे परिसर को विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। राजस्व अर्जित करने की दिशा में यहां कारपोरेट घरानों को बुकिंग करने पर विशेष रियायत दी जाएगी। मनोरंजन स्थल के रूप में राजघाट पावर हाउस में उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं 5डी म्यूजियम खरीदारी सुविधा खानपान की सुविधा गेमिंग जोन नाइट क्लब किड्स जोन सिनेमा- थियेटर जल क्रीडा बैंक्वेट हाल जिप लाइन रॉक शो, एडवेंचर गतिविधियां ट्वाय ट्रेन जेट्टी और रिवर क्रूज यह भी पढ़ें- असम के रास्ते भारत में घुसते थे बांग्लादेशी, फेक डॉक्युमेंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rajghat Power House Entertainment Hub Delhi Renovation Museum 5D Experience Public Private Partnership Heritage Preservation Urban Development Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्रीDelhi BJP ने 11 दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। काल में सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया।
Read more »

हैदराबाद में जल्द खुलेगी साइंस सिटी, युवाओं की विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि को मिलेगी नई उड़ान!हैदराबाद में जल्द खुलेगी साइंस सिटी, युवाओं की विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और रुचि को मिलेगी नई उड़ान!हैदराबाद में 232.7 करोड़ रुपये की लागत से साइंस सिटी विकसित हो रही है, जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक्स, 3D डिजिटल डोम थिएटर, वॉक-थ्रू एक्वेरियम और मोशन सिम्युलेटर जैसी सुविधाएं होंगी.
Read more »

अयोध्या में वेलनेस सिटी, सुविधाएं होंगी खास, योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्टअयोध्या में वेलनेस सिटी, सुविधाएं होंगी खास, योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्टअयोध्या में बनने जा रही वेलनेस सिटी, सुविधाएं होंगी खास, योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट
Read more »

मध्य प्रदेश सरकार लेगी 6000 करोड़ का नया लोन, कुल कर्ज 4.15 लाख करोड़ के पार, यहां हो रहा राशि का उपयोगमध्य प्रदेश सरकार लेगी 6000 करोड़ का नया लोन, कुल कर्ज 4.15 लाख करोड़ के पार, यहां हो रहा राशि का उपयोगLoan On MP Government: एमपी सरकार 6000 करोड़ रुपये का नया लोन लेने की तैयारी कर रही है। इससे राज्य का कुल कर्ज 4.
Read more »

टीचर्स का काम डबल-छुट्टियां आधी कर देगा CBSE का ये नया नियम?टीचर्स का काम डबल-छुट्टियां आधी कर देगा CBSE का ये नया नियम?टीचर्स का काम डबल-छुट्टियां आधी कर देगा CBSE का ये नया नियम?
Read more »

चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी: चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा 250 किलोग्राम वजनी रोवरचंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी: चंद्रमा की सतह का अध्ययन करेगा 250 किलोग्राम वजनी रोवरचंद्रयान-5 मिशन भारत का चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने का एक नया मिशन है। इसमें 250 किलोग्राम वजनी रोवर होगा जो चंद्रमा की सतह पर जांच करेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:06:07