Randeep Hooda On Raaj Kumar: रणदीप हुड्डा ने राजकुमार के स्टाइल के फैन हैं. उन्होंने कहा कि राजकुमार का पर्सनल स्टाइल सिल्वर स्क्रीन पर बखूबी दिखता था.
अभिनेता रणदीप को लगता है कि पर्सनल स्टाइल बहुत मायने रखता है और इस मामले में वो हिंदी सिने जगत के बड़े स्टार राजकुमार के कायल हैं. दिवंगत अभिनेता राजकुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, उनका स्टाइल पर्दे पर भी बखूबी निखर कर सामने आता था.
जब उनसे पूछा, क्या अभिनेता का पर्सनल स्टाइल उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व को आकार देने में भूमिका निभाता है? जवाब में रणदीप ने कहा, दुर्भाग्य से, हां, ऐसा होता है. काश ऐसा नहीं होता, क्योंकि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मेरे अभिनय और किरदारों के लिए जानें. लोग जितना मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में कम जानेंगे उतना मेरे लिए बेहतर होगा क्योंकि इससे दर्शकों को मेरा किरदार रियल लगेगा. रणदीप ने बताया कि आजकल अभिनेताओं की इमेज उनके स्टाइल से ही बनती है. लेकिन आजकल, जो दिखता है, वह बिकता है के इस दौर में, सोशल मीडिया और हर समय उपलब्ध रहने की प्रवृत्ति ने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है. ऐसा लगता है कि आपकी पहचान इसी से बनती है. लेकिन कोई मुझे सही से परिभाषित नहीं कर पाया या मेरी नकल भी नहीं कर पाया, क्योंकि मेरे किरदार एक-दूसरे से इतने अलग होते हैं. और मैं मानता हूं कि आप अपने व्यक्तिगत जीवन में भी ऐसे ही हो सकते हैं.” राज कुमार के फैन हैं रणदीप हुड्डा उन्होंने आगे कहा, फिर भी, कई अभिनेता ऐसे रहे हैं जिन्हें उनकी अलग और खास पर्सनल स्टाइल की वजह से बहुत सफलता मिली. मेरी नजर में सबसे पहला नाम राजकुमार का आता है, जो अपने अनोखे स्टाइल के लिए जाने जाते थे. उनके ऑनस्क्रीन पर भी यही झलकता था. अभिनेता से पूछा गया, क्या रणदीप फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं, या फिर क्लासिक स्टाइल को पसंद करते हैं? अभिनेता ने कहा,ट्रेंड, फैशन समय के साथ बदलते रहते हैं, मुझे इन सब में कोई खास दिलचस्पी भी नहीं है. दरअसल, कई बार तो मुझे इन चीजों के बारे में पता भी नहीं होता है. View this post on Instagram A post shared by Randeep Hooda रणदीप ने आगे कहा, मैं हमेशा चीजों को क्लासिक बनाए रखना पसंद करता हूं, जैसे आप जो कपड़े पहनते हैं, वो भी क्लासिक हों. मेरा मतलब है कि आपको अपने पहनावे से खुद को अच्छा लगना चाहिए, न कि किसी और की नकल करके कुछ बनने की कोशिश करनी चाहिए. और क्लासिक स्टाइल के साथ आप कभी गलत नहीं हो सकते.”
Raaj Kumar Raaj Kumar Personal Style Randeep Hooda Raaj Kumar Randeep Hooda News रणदीप हुड्डा राजकुमार राजकुमार स्टाइल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'नहीं चाहती थी करिश्मा अकेला फील करें या लगे छोड़ दिया'संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने Ex सौतन करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के लिए क्या कहा था, पढ़िए:
Read more »
'मैं और बेबो एक रूम में बंद थे, उसने मूड खराब कर दिया'एक्टर अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'रिफ्यूजी' के रिलीज से पहले करीना कपूर के साथ का वाकया शेयर किया था। जानिए क्या कहा था-
Read more »
मंत्री जीबेश कुमार का लालू यादव पर प्रहार, कहा- ऊब चुकी है बिहार की जनता...Rajsamand News: राजसमंद दौरे पर पहुंचे बिहार के मंत्री जीबेश मिश्रा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को विकास मोदी-नीतीश की जोड़ी ने दिया.
Read more »
दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का सख़्त ऐतराज़, तिब्बती लोगों ने क्या कहादलाई लामा ने बुधवार को कहा कि उनके बाद भी दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी, हालाँकि चीन ने कहा है कि इस प्रथा को चीनी सरकार की मंज़ूरी की ज़रूरत है.
Read more »
ऑपरेशन खूखरी के 25 साल: रणदीप हुड्डा ने कहा- हर भारतीय के लिए गर्व का दिनअभिनेता रणदीप हुड्डा ने 'ऑपरेशन खूखरी' की 25वीं वर्षगांठ पर इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है और इस वीरता की गाथा को बड़े पर्दे पर लाने का संकल्प लिया है। 2000 में सिएरा लियोन में हुए इस साहसिक मिशन में 232 भारतीय सैनिकों ने 75 दिनों तक विद्रोहियों का सामना किया...
Read more »
Live:मोदी सरकार की मंत्री ने धनखड़ के इस्तीफे पर क्या कहा, होने लगी चर्चाDhankhar Resignation latest Update: हम तो चौंक गए जब... मोदी सरकार की मंत्री ने धनखड़ के इस्तीफे पर क्या कहा, होने लगी चर्चा
Read more »
