christian michel said to delhi court rakesh asthana met in dubai. | मिशेल ने कहा- सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर अस्थाना से दुबई में मुलाकात हुई थी अगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में बिचौलिया था क्रिश्चियन मिशेल उसने कहा- समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा क्या अपराध किया, जो हत्यारों के साथ रखा गया
मिशेल ने कहा- सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर अस्थाना से दुबई में मुलाकात हुई थीउसने कहा- समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा क्या अपराध किया, जो हत्यारों के साथ रखा गयाअगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चिन मिशेल ने मंगलवार को दिल्ली कोर्ट में सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्ट राकेश अस्थाना पर आरोप लगाए। मिशेल ने कहा कि अस्थाना से उसकी मुलाकात दुबई में हुई थी। उसने कहा कि पूर्व स्पेशल डायरेक्टर ने धमकी दी थी कि अगर जांच के दौरान मैंने एजेंसी का साथ नहीं दिया तो जेल में जिंदगी नर्क बना दी जाएगी। अस्थाना को केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर पद से हटाकर एविएशन सिक्युरिटी ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी थी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के सामने मिशेल ने कहा- कुछ दिनों पहले अस्थाना दुबई में मिला था। उसने धमकी दी थी कि मेरा जीवन नर्क बना दिया जाएगा और आज यही हो रहा है। मेरे बगल की सेल में गैंगस्टर छोटा राजन को कैद में रखा गया है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मैंने ऐसा क्या अपराध किया है कि मुझे उन लोगों के साथ रखा जा रहा है, जिन्होंने कई लोगों की हत्याएं की हैं। मुझे जेल में 16-17 कश्मीरी अलगाववादियों के साथ रखा गया है।न्यायाधीश कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय को तिहाड़ जेल में 13 और 14 मार्च को मिशेल से पूछताछ की इजाजत दी। पूछताछ के दौरान जेल का एक अधिकारी मौजूद रहेगा। इस दौरान सुबह और शाम के वक्त आधे घंटे के लिए मिशेल के वकील को भी मुलाकात की इजाजत दी गई है। कोर्ट ने मिशेल की उस दलील पर भी संज्ञान लिया, जिसमें उसने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज और उन रिपोर्टों को उपलब्ध कराने को कहा है जिनके आधार पर मिशेल को उच्च सुरक्षा वार्ड में स्थानांतरित किया गया। कोर्ट ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों को एजेंसी के आवेदन पर जवाब देने को कहा था और मिशेल को मंगलवार को पेश करने के लिए पेशी वारंट भी जारी किया था। अदालत ने इससे पहले मिशेल को कड़ी सुरक्षा वाली कोठरी में अलग रखे जाने को सही ठहराने में विफल रहने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर उसे उचित जवाब नहीं मिला तो वह इसकी जांच शुरू करेगी।मिशेल पर वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में 225 करोड़ रुपए की दलाली लेने का आरोप है। एजेंसी ने कहा था कि मिशेल ने भारतीय अफसरों को गलत तरीक से पैसा दिया था। पिछले साल सितंबर में मिशेल के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। उसके खिलाफ 24 सितंबर 2015 को गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था। फरवरी 2017 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। मिशेल को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह यूएई की जेल में ही था। इसी साल फरवरी में उसे दुबई से भारत लाया गया।कोर्ट ने घोटाले के एक अन्य आरोपी गौतम खेतान की जमानत यािचका खारिज कर दी। हालांकि, खेतान ने यह याचिका कालाधन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक अन्य मामले में दी थी। इस मामले में खेतान को 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसे वीआईपी चॉपर डील केस में सितंबर 2014 को गिरफ्तार किया गया था। उसे जनवरी 2015 और दिसंबर 2016 को भी गिरफ्तार किया गया था। हर बार वह बेल हासिल करने में कामयाब रहा था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि अगस्ता-वेस्टलैंड डील में घोटाले का जाल बिछाने में खेतान का हाथ था।.
मिशेल ने कहा- सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर अस्थाना से दुबई में मुलाकात हुई थीउसने कहा- समझ नहीं पा रहा हूं कि ऐसा क्या अपराध किया, जो हत्यारों के साथ रखा गयाअगस्ता-वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चिन मिशेल ने मंगलवार को दिल्ली कोर्ट में सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्ट राकेश अस्थाना पर आरोप लगाए। मिशेल ने कहा कि अस्थाना से उसकी मुलाकात दुबई में हुई थी। उसने कहा कि पूर्व स्पेशल डायरेक्टर ने धमकी दी थी कि अगर जांच के दौरान मैंने एजेंसी का साथ नहीं दिया तो जेल में जिंदगी नर्क बना दी जाएगी। अस्थाना को केंद्र सरकार ने इसी साल जनवरी में सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर पद से हटाकर एविएशन सिक्युरिटी ब्यूरो की जिम्मेदारी सौंपी थी। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के सामने मिशेल ने कहा- कुछ दिनों पहले अस्थाना दुबई में मिला था। उसने धमकी दी थी कि मेरा जीवन नर्क बना दिया जाएगा और आज यही हो रहा है। मेरे बगल की सेल में गैंगस्टर छोटा राजन को कैद में रखा गया है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि मैंने ऐसा क्या अपराध किया है कि मुझे उन लोगों के साथ रखा जा रहा है, जिन्होंने कई लोगों की हत्याएं की हैं। मुझे जेल में 16-17 कश्मीरी अलगाववादियों के साथ रखा गया है।न्यायाधीश कुमार ने प्रवर्तन निदेशालय को तिहाड़ जेल में 13 और 14 मार्च को मिशेल से पूछताछ की इजाजत दी। पूछताछ के दौरान जेल का एक अधिकारी मौजूद रहेगा। इस दौरान सुबह और शाम के वक्त आधे घंटे के लिए मिशेल के वकील को भी मुलाकात की इजाजत दी गई है। कोर्ट ने मिशेल की उस दलील पर भी संज्ञान लिया, जिसमें उसने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज और उन रिपोर्टों को उपलब्ध कराने को कहा है जिनके आधार पर मिशेल को उच्च सुरक्षा वार्ड में स्थानांतरित किया गया। कोर्ट ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों को एजेंसी के आवेदन पर जवाब देने को कहा था और मिशेल को मंगलवार को पेश करने के लिए पेशी वारंट भी जारी किया था। अदालत ने इससे पहले मिशेल को कड़ी सुरक्षा वाली कोठरी में अलग रखे जाने को सही ठहराने में विफल रहने पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर उसे उचित जवाब नहीं मिला तो वह इसकी जांच शुरू करेगी।मिशेल पर वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में 225 करोड़ रुपए की दलाली लेने का आरोप है। एजेंसी ने कहा था कि मिशेल ने भारतीय अफसरों को गलत तरीक से पैसा दिया था। पिछले साल सितंबर में मिशेल के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। उसके खिलाफ 24 सितंबर 2015 को गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था। फरवरी 2017 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। मिशेल को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह यूएई की जेल में ही था। इसी साल फरवरी में उसे दुबई से भारत लाया गया।कोर्ट ने घोटाले के एक अन्य आरोपी गौतम खेतान की जमानत यािचका खारिज कर दी। हालांकि, खेतान ने यह याचिका कालाधन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक अन्य मामले में दी थी। इस मामले में खेतान को 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उसे वीआईपी चॉपर डील केस में सितंबर 2014 को गिरफ्तार किया गया था। उसे जनवरी 2015 और दिसंबर 2016 को भी गिरफ्तार किया गया था। हर बार वह बेल हासिल करने में कामयाब रहा था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि अगस्ता-वेस्टलैंड डील में घोटाले का जाल बिछाने में खेतान का हाथ था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आरोपी मिशेल को सामान्य जेल में भेजने के लिए कोर्ट का तिहाड़ को आदेशअगस्ता वेस्टलैंड केस में बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को क्रिश्चियन मिशेल को सामान्य सेल में रखने के निर्देश दिए हैं. कुछ वक्त पहले तिहाड़ प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशेल को एकांत कारावास में डाल दिया था. मिशेल का आरोप था कि वो अभी विचाराधीन कैदी है और उसके मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लिहाजा उसे इस तरह एकांत जेल में बंद करके नहीं रखा जा सकता.
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
सीबीआई में रिश्वतखोरी को लेकर विवादों में रहे राकेश अस्थाना समेत 3 अफसरों को शीर्ष वेतनमानIPS Rakesh Asthana among the 3 officers who get top pay scale | राकेश अस्थाना 1984 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सीबीआई के पूर्व चीफ आलोक वर्मा से टकराव को लेकर सुर्खियों में रहे केंद्र ने उन्हें 18 जनवरी को सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (बीसीएएस) का महानिदेशक बनाया
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »
अगस्ता वेस्टलैंड डील: मिशेल से पूछताछ के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई आजमिशेल पर आरोप है कि उसने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर यह आपराधिक षडयंत्र रचा. मिशेल के साथ इस मामले में तत्कालीन वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल रहे हैं.
Read more »
राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ाराहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ा लाइव अपडेट-
Read more »
क्रिस्चन मिशेल ने कोर्ट में कहा, राकेश अस्थाना ने जीवन को नरक बनाने की धमकी दी थी-Navbharat TimesIndia News: वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामले में कथित बिचौलिये क्रिस्चन मिशेल ने कोर्ट में दावा किया है कि सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक ने उसे धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि अस्थाना उनसे दुबई में मिले थे।
Read more »
मिशेल ने अदालत में कहा- राकेश अस्थाना ने मेरे जीवन को नरक बनाने की दी थी धमकीAgustaWestland chopper scam case: अदालत कक्ष में मौजूद मिशेल ने अदालत को यह बताया कि उसे 16-17 कश्मीरी अलगाववादियों के साथ जेल में रखा गया है।
Read more »
