Vijay Sinha Net Worth 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 168-लखीसराय सीट से बीजेपी उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया है। शपथ पत्र के मुताबिक, विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी करोड़पति हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे अधिक...
पटना/लखीसराय: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इसी क्रम में लखीसराय से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। विजय कुमार सिन्हा के नामांकन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। नामांकन के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। चुनाव के लिए दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, विजय कुमार सिन्हा दंपत्ति करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे आगे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी और उनकी पत्नी की कुल चल-अचल संपत्ति करोड़ों रुपये की है। लेकिन करोड़पति विजय कुमार सिन्हा चल संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी से 'गरीब' हैं। विजय सिन्हा के पास कुल एक करोड़ से ज्यादा की चल संपत्तिविजय कुमार सिन्हा के पास कुल 1,01,70,964.
33 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 55 हजार रुपये की नकदी उनके पास रहती है। जबकि 29 लाख से अधिक बैंक जमा है। बीजेपी के लखीसराय से प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने शेयर मार्केट में भी निवेश कर रखा है। विजय सिन्हा के पास 45 लाख से अधिक के शेयर हैं। उनके पास करीब 10 लाख रुपये मूल्य का 90 ग्राम गोल्ड भी है, जो उन्हें शादी-विवाह या अन्य उत्सव में उपहार के स्वरूप मिला है। उन्हें हथियार रखने का भी शौक है। उनके पास राइफल और रिवॉल्वर भी है, जिसका क्रय मूल्य 77,181 रुपये है ।विजय सिन्हा की पत्नी के पास 2 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्तिडिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की पत्नी सुशीला देवी के पास भी करोड़ों को संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम कुल 2,81,24,841.07 की चल संपत्ति है। इसमें 450 ग्राम सोना , 24 लाख से अधिक रुपये की एक एसयूवी कार और 1.27 करोड़ से अधिक का शिवा इंटरप्राइजेज में पूंजी बैलेंस शामिल है ।अचल संपत्ति के मामले में भी सिन्हा दंपत्ति अच्छी आर्थिक स्थिति में हैं। विजय कुमार सिन्हा की अचल संपत्ति का अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 3 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये है। वहीं उनकी पत्नी की अचल संपत्ति का अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 4 करोड़ 59 लाख रुपये है। इसमें पुणे, मोकामा और पटना जैसे विभिन्न शहरों में भूमि और भवन शामिल हैं।विजय सिन्हा से ज्यादा उनकी पत्नी पर कर्जविजय सिन्हा पर वर्तमान में कुल 28 लाख 19 हजार 891 रुपये की देनदारियां हैं, जिसमें सरकारी मोटर कार अग्रिम और एक निजी कंपनी को देय राशि शामिल है। वहीं, उनकी पत्नी पर कुल 54 लाख 13 हजार 818 रुपये का कर्ज है, जिसमें एक्सिस बैंक से लिया गया लोन भी शामिल है।विजय सिन्हा पर पेंडिंग से टैक्स का एक मामलाउपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह भी खुलासा किया है कि निर्धारण वर्ष 2014-15 का 39 लाख 14 हजार 420 रुपये का एक विवादग्रस्त आयकर मांग आयकर अधिकारी के समक्ष लंबित है।विजय सिन्हा और उनकी पत्नी की कहां से होती है आय?विजय कुमार सिन्हा ने अपनी आय के स्रोत कृषि, मंत्री के रूप में प्राप्त वेतन और भत्ते, किराया और बैंक ब्याज बताया है। वहीं उनकी पत्नी की आय का स्रोत व्यापार, कंपनी से प्राप्त वेतन, बैंक ब्याज एवं किराया है।
Vijay Kumar Sinha Net Worth Vijay Kumar Sinha Net Worth In Indian Rupees Vijay Kumar Sinha Bjp Candidate Net Worth Vijay Kumar Sinha Affidavit Assets Details बिहार चुनाव 2025 विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति विजय कुमार सिन्हा की कुल संपत्ति भारतीय रुपये में
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ಶ್ರೀಮಂತಿಕೆಯಲ್ಲಿ ಅತ್ತಿಗೆ ಐಶ್ವರ್ಯಾ ರೈಗೂ ಮೀರಿಸುವರು ಅಮಿತಾಬ್ ಪುತ್ರಿ, ಈಕೆ ಹೆಸರಲ್ಲಿರುವ ಆಸ್ತಿ ಎಷ್ಟು ಕೋಟಿ?Shweta Bachchan Net Worth: ಅಮಿತಾಬ್ ಬಚ್ಚನ್ ಅವರ ಪ್ರೀತಿಯ ಮಗಳು ಶ್ವೇತಾ ಬಚ್ಚನ್ ಶ್ರೀಮಂತಿಕೆಯಲ್ಲಿ ಐಶ್ವರ್ಯಾ ರೈ ಅವರನ್ನೂ ಮೀರಿಸುತ್ತಾರೆ.
Read more »
Video: यह जमात बिहार की हितैषी नहीं..., CWC मीटिंग पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का जबरदस्त हमलाVijay Sinha On CWC Meeting: कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
ಈ ಸ್ಟಾರ್ ನಟಿ 7400 ಕೋಟಿಗೆ ಒಡತಿ... ಎರಡೂವರೆ ವರ್ಷದಿಂದ ಒಂದೂ ಸಿನಿಮಾ ಮಾಡಿಲ್ಲ.. ಆದರೂ ಏರುತ್ತಲೇ ಇದೆ ಆಸ್ತಿ!Rani Mukerji net worth : ಕೆಲವು ನಟಿಯರು ಸಾವಿರಾರು ಕೋಟಿ ಆಸ್ತಿಗೆ ಒಡತಿಯರಾಗಿದ್ದಾರೆ.
Read more »
UGC NET December 2025: परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, आज से करें आवेदनराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 07 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क और आवेदन में सुधार की जानकारी भी दी गई है।
Read more »
UGC NET 2025 Date: दिसंबर में होगा UGC NET का एग्जाम, यहां करना होगा आवेदनराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in और ugcnet.nta.ac.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं.
Read more »
Assistant Professor Jobs 2025: बिना NET दिल्ली की यूनिवर्सिटी बन जाइए असिस्टेंट प्रोफेसर, ₹1.82 लाख तक महीने की सैलरीTeaching Jobs In Delhi 2025: कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की वैकेंसी निकली है। आवेदन के लिए NET की अनिवार्यता नहीं हैं।
Read more »
