आदित्य धर पर राइटर संतोष कुमार आर. एस. ने उनकी कहानी चुराकर 'धुरंधर 2' बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मीडिया के सामने पूरी कहानी बताई और सबूत भी दिखाए। संतोष कुमार ने कहा कि उनकी कहानी को राजनीतिक प्रोपेगैंडा बना दिया और अब वह लीगल एक्शन लेंगे।
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' जहां बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है, और खूब तारीफें बटोर रही है, वहीं इसे लेकर एक राइटर ने बड़ा दावा किया है। संतोष कुमार आरएस नाम के एक राइटर ने आदित्य धर पर उनकी कहानी चोरी करके 'धुरंधर 2' बनाने का आरोप लगाया है। संतोष कुमार आरएस ने यह दावा मीडिया के सामने किया और यह तक कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म बनाना चाहते थे, पर उनकी स्क्रिप्ट चुराकर आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' बना दी। इसे उन्होंने 'राजनीतिक प्रोपेगैंडा' बना दिया।'धुरंधर 2' में भारतीय जासूस हमजा अली मजारी की कहानी है, जो अंडरकवर एजेंट बनकर पाकिस्तान के ल्यारी में जाता है और बदला लेता है। फिल्म में रणवीर सिंह हैं, जिन्होंने हमजा और जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन भी हैं। 'धुरंधर 2' कई रियल घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें 26/11 के आतंकी हमले से लेकर नोटबंदी तक शामिल है। पर संतोष कुमार का कुछ और ही कहना है।संतोष कुमार का दावा- 2023 में स्क्रिप्ट लिखी, कई प्रोडक्शन हाउस के पास गयासंतोष कुमार आरएस ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''धुरंधर 2'.
..आप सभी ने मूवी देखी होगी। बहुत अच्छी मूवी चल रही है। इस मूवी को देखने के बाद मुझे पता चला कि ये मेरी स्क्रिप्ट है, मेरी कहानी है। मैंने बहुत मेहनत से लिखी थी 2023 में। उसी साल इधर आकर मैंने बहुत सारी कंपनियों से संपर्क किया था, क्योंकि ये लोग बोल रहे थे कि अगर आपको बड़ा एक्टर चाहिए तो कॉर्पोरेट लेकर आना। तो कॉर्पोरेट लेने के लिए मैं सोनी के पास गया, ज़ी और टी-सीरीज के पास गया, धर्मा प्रोडक्शन्स के पास गया।''आदित्य रॉय कपूर को लेकर फिल्म बनाता, मैंने कहानी भी रजिस्टर कराई'संतोष कुमार ने आगे कहा, 'मुझे इस स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर चाहिए थे। बहुत ट्राई किया मैंने। बहुत लोगों को कहानी भेजी। और मैं स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन का मेंबर हूं, मैंने वहां पर भी स्टोरी रजिस्टर की थी नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सबूत और ईमेल कम्युनिकेशन्स हैं। मेरे पास स्केचेस हैं, स्क्रिुप्ट हैं। आप सारा देख सकते हैं। मैं जल्द ही यह सबके सामने लाऊंगा। साथ ही मैं इस फिल्म पर केस भी कर रहा हूं। उन लोगों ने फिल्म अच्छी बनाई है, पर उन्होंने मेरी कहानी को एक्सप्लॉइट किया है।''मैंने एंटरटेनमेंट के लिए बनाई उन्होंने पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा बना दिया'संतोष कुमार फिर बोले, 'मैंने ये फिल्म सिनेमा एंटरटेनमेंट के लिए बनाई थी, लेकिन उन्होंने इसे पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा बना दिया। यह देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरे जैसे बहुत से मासूम राइटर्स हैं, जो साउथ से इधर आकर बहुत ट्राई करते हैं। लोग सोचते हैं कि इन्हें प्रोडक्शन वाले सपोर्ट करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ये लोग स्क्रिप्ट को कॉपी करके, उसमें कुछ और डालकर एक्सप्लॉइट कर रहे हैं। मेरे साथ जो हुआ है, वो किसी और के साथ न हो, इसलिए मैं जी-जान से कोशिश करूंगा कि बहुत लोगों को पता हो जो हमारे साथ हुआ है।''धुरंधर 2' पर विवाद, प्रोपेगैंडा फैलाने के लगे आरोपइस मामले पर अभी तक आदित्य धर या 'धुरंधर 2' के मेकर्स की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन नहीं आया है। फिल्म पर रिलीज के वक्त से ही बवाल मचा हुआ है। जहां दर्शकों के एक वर्ग के अलावा कई हस्तियों ने इसे राजनीतिक प्रोपेगैंडा बताया, वहीं कई सेलेब्स ने इसका सपोर्ट भी किया। एसएस राजामौली से लेकर ऋषभ शेट्टी, राम चरण और रजनीकांत जैसे कई साउथ स्टार्स ने आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की थी।'धुरंधर: द रिवेंज' का कलेक्शन'धुरंधर: द रिवेंज' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने भारत में 872.17 करोड़ का नेट कलेक्शन और 1,042.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 1,392.23 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं, अभी तक यह 32 से भी ज्यादा रिकॉर्ड बना चुकी है।
Santosh Kumar Says Dhurandhar 2 Copied Dhurandhar 2 Aditya Dhar Dhurandhar 2 Collection Who Is Santosh Kumar Rs Who Is Dhurandhar 2 Santosh Kumar Dhurandhar 2 Box Office Collection धुरंधर 2 कॉपी ॉआदित्य धर पर कॉपी करके धुरंधर 2 बनाने का आरोप संतोष कुमार आदित्य धर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'जिन्होंने फिल्म देखी, वो बेवकूफ...', Dhurandhar 2 को 'प्रोपेगेंडा' बताने पर प्रियदर्शन ने तोड़ी चुप्पीआदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने पर निर्देशक प्रियदर्शन ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने फिल्म की सफलता पर भी हैरानी जताई।
Read more »
'बाहुबली' का सिंहासन खा गया 'हमजा'! Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड; मेकर्स ने किया रिएक्टDhurandhar 2 ने विदेशी जमीन पर प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2 Baahubali 2 को पछाड़ दिया है। फिल्म के मेकर्स ने रिएक्शन दिया है।
Read more »
11 दिन बाद Dhurandhar 2 का नया वर्जन रिलीज, Aditya Dhar की 'पीक डिटेलिंग' में हुई थी गलतीDhurandhar: The Revenge में हुई एक गलती को आदित्य धर ने फिल्म की रिलीज के 11 दिनों बाद सुधार दिया है और अब नया वर्जन सिनेमाघरों में चलाया जा रहा है।
Read more »
पाकिस्तान में बवाल... गल्फ देशों में बैन; कैसे दुनियाभर में धड़ल्ले से नोट छाप रही Dhurandhar 2, तोड़े बड़े रिकॉर्ड्सDhurandhar 2 दुनियाभर में गदर मचा रही है, फिल्म चाइना और गल्फ देशों में बैन के बावजूद वर्ल्डवाइड नए रिकॉर्ड बना रही है।
Read more »
'Terrorist से एक्टिंग...' Dhurandhar 2 के जहूर मिस्त्री ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पीVivek Sinha को Dhurandhar में हाईजैकर का किरदार निभाने के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी। अब इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
Read more »
धुरंधर-2 के मेजर इकबाल अर्जुन रामपाल भावुक हुए: सक्सेस पर टीम को धन्यवाद दिया, कहा- सपने सच होते हैं, रणवीर...Dhurandhar's Major iqbal aka arjun rampal gets emotional with film's success, said dreams comes true, calls ranveer singh babbar sher
Read more »
