रांची को मिलने जा रही 6 मंजिला वर्ल्ड क्लास मेगा लाइब्रेरी, 24×7 पढ़ सकेंगे 5000 छात्र

Ranchi Library News

रांची को मिलने जा रही 6 मंजिला वर्ल्ड क्लास मेगा लाइब्रेरी, 24×7 पढ़ सकेंगे 5000 छात्र
Morabadi LibraryJharkhand EducationModern Library
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 7 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 53%

रांची के मोरहाबादी में 65 करोड़ की लागत से बन रही छह मंजिला आधुनिक पुस्तकालय का राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री ने निरीक्षण किया। यह पुस्तकालय 5000 से अधिक छात्रों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। Jharkhand Top News

जागरण संवाददाता, रांची। रांची विवि परिसर, मोरहाबादी में 65 करोड़ की लागत से छह मंजिला आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तीन शिफ्ट में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए बन रहे पुस्तकालय के निर्माण कार्य का जायजा राज्यपाल संतोष गंगवार व रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने लिया। यहां कार्यरत अभियंताओं एवं कर्मियों से इसकी प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त आधारशिला है। इस परियोजना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कारपोरेट सोशल रिस्पान्सिबिलिटी के तहत दिए गए योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी रांची को शीघ्र ही एक ‘वर्ल्ड क्लास माडर्न लाइब्रेरी’ प्राप्त होगी। ज्ञान, अनुशासन और आत्मविकास का होगा प्रमुख केंद्र यह छह मंजिला पुस्तकालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जहां एक साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय न केवल रांची, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए ज्ञान, अनुशासन और आत्मविकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। यह विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करेगा तथा उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनके द्वारा बरेली में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक माडल पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। राज्यपाल ने इस परियोजना से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाएगा तथा यह पुस्तकालय झारखंड के युवाओं के लिए आशा, अवसर और उपलब्धि का एक नया द्वार बनेगा। वीर सपूतों की होंगी तस्वीरें, ग्रामीण प्रतिभाएं होंगी लाभान्वित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह पहल विशेषकर उन ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए, जिन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, उनके के लिए अत्यन्त ही सार्थक है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के प्रथम तल पर परमवीर चक्र से सम्मानित 21 वीर सपूतों के चित्र लगाए जाएंगे। राज्यपाल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए निर्देश दिया है कि पूरी पहली मंजिल को इन वीरों को समर्पित किया जाए, जहां उनके शौर्य और बलिदान की कहानियां भी प्रदर्शित होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह आधुनिक पुस्तकालय देश के चुनिंदा पुस्तकालयों में स्थान प्राप्त करेगा तथा इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से बैठने एवं अध्ययन की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि इस लाइब्रेरी के निर्माण को लेकर लगभग पांच वर्ष पहले चर्चा शुरू हुई थी, जो अब जमीन पर उतरती दिख रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना रांची के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी और युवाओं को नई दिशा देगी। कैफेटेरिया में रिफ्रेशमेंट की सुविधा पुस्तकालय में जहां एक साथ पांच हजार से अधिक छात्र बैठकर पढ़ाई करेंगे। हर तल पर माडर्न रीडिंग रूम होंगे। छात्रों को बेहतर और शांत वातावरण यहां मिलेगा। नीचे कैफेटेरिया होगी, जहां चाय-पानी मिल सकेगा। पढ़ने वालों को कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पुस्तकालय 24 घंटे चलता रहेगा। मोरहाबादी में रांची विवि के साथ ही डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि भी है। बगल में डा रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान भी है। तीनों संस्थाओं के विद्यार्थियों, शोधार्थियों व स्वतंत्र अध्ययन करने वाले लाभ ले सकेंगे। यहां छह लिफ्ट, जेनरेटर, मल्टीपरपज हाल, लाकर रूम और पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही छोटे बच्चों के लिए अलग रीडिंग एरिया, नागरिकों के लिए योग हाल और एक आकर्षक ओपन सिटिंग एरिया भी विकसित किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा होगा संचालन निर्माण कार्य तेजी से जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जून तक बनकर तैयार हो जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जून या जुलाई में इसका उद्घाटन कर दिया जाए, ताकि छात्र जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सकें। इसके बेहतर संचालन के लिए एक ट्रस्ट भी बनाने पर विचार हो रहा है। कोल इंडिया और सीसीएल का अहम योगदान इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में कोल इंडिया लिमिटेड और सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड का बड़ा योगदान रहा है। इनके सहयोग से यह आधुनिक पुस्तकालय बन रहा है। एक नजर में क्या है खास 13,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित, जहां 5000 से अधिक छात्र एक साथ बैठ सकते हैं। हर तल पर आधुनिक रीडिंग रूम। हर तल पर डिजिटल और भौतिक संसाधन, स्टडी लैब और कैफेटेरिया की व्यवस्था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग जोन और देश के परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित गैलरी। यह भी पढ़ें- झारखंड के इन स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों को मिलेगी 23.

22 करोड़ की स्टेशनरी यह भी पढ़ें- Jharkhand TET 202 : 21 अप्रैल से आवेदन शुरू, मौका न चूकें; योग्यता, उम्र सीमा और जरूरी नियम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Morabadi Library Jharkhand Education Modern Library Student Study Center Coal India CSR CCL Contribution Governor Inspection Sanjay Seth Ranchi Development Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, BRS के 24 विधायक दो दिन के लिए निलंबिततेलंगाना विधानसभा में हंगामा, BRS के 24 विधायक दो दिन के लिए निलंबिततेलंगाना विधानसभा में हंगामा करने पर भारत राष्ट्र समिति बीआरएस के 24 विधायकों को दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Read more »

भारत में महंगे होंगे iPhone, 5000 तक बढ़ सकते हैं दाम, पुराने मॉडल्स पर भी पड़ेगा असरभारत में महंगे होंगे iPhone, 5000 तक बढ़ सकते हैं दाम, पुराने मॉडल्स पर भी पड़ेगा असरApple Retail Incentive: iPhone के दाम भारत में 5000 रुपये तक बढ़ सकते हैं। ऐसा ऐपल के DG सपोर्ट नाम से दिए जाने वाला इंसेंटिव को खत्म करने की वजह से हो सकते है। गौर करने वाली बात है कि इससे iPhone के MRP नहीं बढ़ेगी लेकिन अभी तक DG सपोर्ट की वजह से मिलने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट नहीं मिल...
Read more »

दिल्ली के विजय विहार में DDA के जर्जर फ्लैटों में रहने को मजबूर 5000 लोग, आए दिन हो रहे छत गिरने के हादसेदिल्ली के विजय विहार में DDA के जर्जर फ्लैटों में रहने को मजबूर 5000 लोग, आए दिन हो रहे छत गिरने के हादसेबाहरी दिल्ली के विजय विहार में लगभग पांच हजार लोग जर्जर फ्लैटों में जान जोखिम में डालकर रह रहे हैं। 2002 में पहाड़गंज से विस्थापित इन लोगों के लिए बने DDA फ्लैटों का कभी रखरखाव नहीं हुआ। छतें गिर रही हैं, हादसे हो रहे हैं और गंदगी से बीमारियां फैल रही हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण निवासी मजबूरी में यहां रहने को विवश...
Read more »

यूपी में पांच सालों में 5000 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाएगा NTPC, सौर और परमाणु ऊर्जा पर भी जोरयूपी में पांच सालों में 5000 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाएगा NTPC, सौर और परमाणु ऊर्जा पर भी जोरएनटीपीसी लिमिटेड उत्तर प्रदेश में अगले पांच वर्षों में लगभग 5000 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाएगा। इसमें कोयला, सौर और परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।
Read more »

नंबर प्लेट मोड़ी, टेप चिपकाया; किसी ने सीमेंट से छिपाया... आगरा में चालान से बचने के लिए छेड़छाड़नंबर प्लेट मोड़ी, टेप चिपकाया; किसी ने सीमेंट से छिपाया... आगरा में चालान से बचने के लिए छेड़छाड़यातायात पुलिस ऐसे चालकों के खिलाफ अभियान चला रही है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत गलत नंबर प्लेट पर ₹5000 तक का जुर्माना और बार-बार उल्लंघन पर गाड़ी सीज या ड्राइविंग लाइसेंस रद हो सकता है।
Read more »

वैभव सूर्यवंशी नहीं, 24 साल के इस खिलाड़ी ने IPL इतिहास में लगाई है फास्टेस्ट फिफ्टीवैभव सूर्यवंशी नहीं, 24 साल के इस खिलाड़ी ने IPL इतिहास में लगाई है फास्टेस्ट फिफ्टीVaibhav Suryavanshi ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और 15 गेंद में अर्धशतक लगाया. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल में फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? खेल समाचार | IPL
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:29