रहाणे ने बताया वर्ल्ड कप में कोहली को इस खिलाड़ी से मिलेगी खास मदद– News18 हिंदी

United States News News

रहाणे ने बताया वर्ल्ड कप में कोहली को इस खिलाड़ी से मिलेगी खास मदद– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

वर्ल्ड कप से पहले रहाणे ने बताई पते की बात

रहाणे को लगता है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव विराट कोहली और टीम की काफी मदद करेगा.वर्ल्ड कप में विराट कोहली के हाथों में भारतीय टीम की कमान होगी भारत के टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को लगता है कि भारतीय टीम के अनुभवी गेंदबाज इंग्लैंड में टीम को मजबूती देंगी.

उनके मुताबिक इंग्लैंड के हालात भारतीय गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होंगे. वहीं उन्होंने यह भी माना कि टीम के पूर्व कप्तान धोनी भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं. 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाला वर्ल्ड कप इस बार रॉबिन राउंड फॉर्मेट में खेला जाएगा. भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे रहाणे ने कहा, ‘कुल मिलाकर टीम काफी मजबूत है. इस बार विश्व कप नए प्रारूप में खेला जाएगा, हम नौ लीग मैच खेलेंगे, इसलिए लय और निरंतरता अहम होगी.’रहाणे ने कहा, ‘अगर आप अच्छी शुरुआत करते हो तो आपको पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होती है. आईसीसी टूर्नामेंट में कोई भी टीम कभी भी लय हासिल कर सकती है. इसलिए हम किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते.’ उन्होंने कहा, ‘हमारा आक्रमण काफी अनुभवी है. अच्छी चीज यह है कि हमारी टीम में शामिल सभी गेंदबाज विकेट चटकाने वाले हैं और जिस टीम में विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज होते हैं उसके मौके बढ़ जाते हैं. हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी हालात में विकेट हासिल कर सकते हैं.’रहाणे ने कहा, 'इंग्लैंड के हालात से निश्चित तौर पर हमारे गेंदबाजों को मदद मिलेगी क्योंकि हाल में वहां खेलने के कारण वे हालात से अच्छी तरह वाकिफ हैं. निश्चित तौर पर उन्हें कुछ बदलाव करने होंगे लेकिन यह समस्या नहीं होगी.’ रहाणे ने भारत के साथ वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के अलावा न्यूजीलैंड को प्रबल दावेदार बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी एक टीम को चुनने में विश्वास नहीं रखता लेकिन इंग्लैंड की टीम काफी अच्छी है. न्यूजीलैंड ने आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है और वेस्टइंडीज की टीम के प्रदर्शन का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. अपने दिन वे किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’गेंदबाजों के अलावा रहाणे को लगता है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव विराट कोहली और टीम की काफी मदद करेगा. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली अच्छा कप्तान है. सभी में अलग अलग कौशल होता है. माही भाई की कप्तानी के अलग गुण हैं और विराट को निश्चित तौर पर माही भाई से अच्छा समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस दिग्गज ने कहा- भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौकाइस दिग्गज ने कहा- भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने का बेहतरीन मौकादिलीप वेंगसरकर को लगता है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास 30 मई से ब्रिटेन में शुरू में हो रहे विश्व कप को जीतने का बेहतरीन मौका है. भारत पांच जून को साउथम्प्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.
Read more »

अनजान से क्रिकेटर ने रचा इतिहास, बड़े-बड़े दिग्गज जो ना कर पाए कर दिखाया वो कारनामा– News18 हिंदीअनजान से क्रिकेटर ने रचा इतिहास, बड़े-बड़े दिग्गज जो ना कर पाए कर दिखाया वो कारनामा– News18 हिंदीshai hope consecutive fourth century for west indies made him first opener to do it
Read more »

टीम साउथ इंडिया ने स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 5 रन से हरायाटीम साउथ इंडिया ने स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप जीता, इंग्लैंड को 5 रन से हरायासाउथ इंडिया ने 10 ओवर में 47 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड टीम 42 रन ही बना सकी नॉर्थ इंडिया के खिलाड़ी आयुष्मान को टूर्नामेंट में बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया | India south win Street Child World Cup after beat england team in Lord’s
Read more »

इंग्लैंड के फैंस क्लब ने वॉर्नर का मजाक उड़ाया, उनकी तस्वीर पर 'चीट्स' लिखाइंग्लैंड के फैंस क्लब ने वॉर्नर का मजाक उड़ाया, उनकी तस्वीर पर 'चीट्स' लिखाबार्मी-आर्मी ने वॉर्नर के साथ लियोन-स्टार्क की भी तस्वीर डाली दोनों खिलाड़ियों के हाथ में गेंद की जगह सैंड पेपर को दिखाया | Barmy Army trolled David Warner, Ahead Of Cricket World Cup 2019
Read more »

दिल्ली के सात सांसदों ने गोद लिए आठ गांव, कोई नहीं बन सका आदर्शदिल्ली के सात सांसदों ने गोद लिए आठ गांव, कोई नहीं बन सका आदर्शदिल्ली के सात सांसदों ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को गोद लिया था. उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कादीपुर और चौहानपट्टी गांव, पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरि ने चिल्ला गांव, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी ने भाटी कलां गांव, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने झड़ौदा कलां गांव, नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी ने पिलंजी गांव, चांदनी चौक संसदीय सीट से सांसद डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने धीरपुर गांव और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद उदित राज ने जौंती गांव को गोद लिया था.
Read more »

BJP ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोसों पीछे छूटी कांग्रेस– News18 हिंदीBJP ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोसों पीछे छूटी कांग्रेस– News18 हिंदीबीजेपी के मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस नए रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी. उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सारे फॉलोअर्स को बधाई दी.
Read more »

इस दिग्गज ने कहा- कोहली की टीम बेहतरीन, लेकिन वर्ल्ड कप की तगड़ी दावेदार नहींइस दिग्गज ने कहा- कोहली की टीम बेहतरीन, लेकिन वर्ल्ड कप की तगड़ी दावेदार नहींआईपीएल टूर्नामेंट भी खत्म हो गया है. सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए कमर कस चुकी हैं. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का कहना है कि भारत के पास भले ही शानदार 15 खिलाड़ी हों लेकिन विश्व कप में कोई प्रबल दावेदार नहीं है.
Read more »

मंच IPL का तैयारी विश्व कप की, राहुल-हार्दिक-धवन ने छोड़ी छाप, इन्होंने किया निराशमंच IPL का तैयारी विश्व कप की, राहुल-हार्दिक-धवन ने छोड़ी छाप, इन्होंने किया निराशमंच IPL का तैयारी विश्व कप की, राहुल-हार्दिक-धवन ने छोड़ी छाप, इन्होंने किया निराश ICCWorldCup2019 CWC2019 IPL2019
Read more »

सौरव गांगुली ने किया अलर्ट, विश्व कप में टीम इंडिया को खलेगी इस प्लेयर की कमीसौरव गांगुली ने किया अलर्ट, विश्व कप में टीम इंडिया को खलेगी इस प्लेयर की कमीभारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी. पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:33:11