रफ़ाल मिल जाने से चीन और पाकिस्तान के मुक़ाबले कितनी बढ़ेगी भारत की ताक़त?

United States News News

रफ़ाल मिल जाने से चीन और पाकिस्तान के मुक़ाबले कितनी बढ़ेगी भारत की ताक़त?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 277 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 51%

भारत ने अपनी नौसेना के लिए फ़्रांस से 26 रफ़ाल-एम विमान ख़रीदने के लिए समझौता किया है. इससे भारत की सैन्य ताक़त कितनी बढ़ेगी? क्या कह रहे हैं रक्षा विशेषज्ञ?

भारत ने फ़्रांस के साथ 26 रफ़ाल-एम विमानों के लिए समझौता किया है भारत और फ़्रांस ने सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत भारतीय नौसेना के लिए 26 रफ़ाल लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे.भारत ये विमान फ़्रांस की रक्षा कंपनी दसॉ एविएशन से ख़रीद रहा है.

ये रफ़ाल, विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे.रफ़ाल डील के बाद चीन और पाकिस्तान के मुक़ाबले कितनी बढ़ेगी भारत की ताक़त?गुजरात: 'शादी में आए लोगों को बांग्लादेशी समझकर उठा ले गई पुलिस', क्या है पूरा मामलाभारत और फ़्रांस के बीच हुए 26 रफ़ाल-एम समझौते के बारे में पीआईबी ने एक प्रेस रिलीज़ में जानकारी दी है.इन सभी विमानों की डिलीवरी साल 2030 तक पूरी की जाएगी. इस समझौते में भारत में रफ़ाल विमानों के ढांचे के निर्माण की सुविधा विकसित करना और विमानों का रखरखाव जैसी कई अन्य चीजें भी शामिल हैं. सरकार का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में रोज़गार भी पैदा होगा.कहानी ज़िंदगी कीभारतीय वायुसेना में पहले से ही 36 रफ़ाल लड़ाकू विमान मौजूद हैं और अब रफ़ाल-एम यानी समंदर में एयरक्राफ़्ट कैरियर की मदद से ऑपरेट करने वाले रफ़ाल के लिए समझौता हुआ है. रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव कहते हैं, "आज के दौर में दुनिया के कई देश ड्रोन की मदद से भी हमले कर रहे हैं. लेकिन लड़ाकू विमान सटीक हमले करने और दूर तक स्ट्राइक करने की अपनी क्षमता के लिहाज से अहम हैं." वो कहते हैं, "रफ़ाल एक आधुनिक लड़ाकू विमान है और फ़्रांस ने पहले से ही इसकी क्षमता साबित कर रखी है. इससे भारत न केवल पाकिस्तान बल्कि चीन के मुक़ाबले अपनी ताक़त दिखा पाएगा." कोई भी लड़ाकू विमान कितना ताक़तवर है यह उसकी सेंसर क्षमता और हथियार पर निर्भर करता है. मतलब कोई फ़ाइटर प्लेन कितनी दूरी से देख सकता है और कितनी दूर तक मार कर सकता है. भारत ने इससे पहले 1997-98 में रूस से सुखोई विमान ख़रीदा था. सुखोई के बाद लड़ाकू विमानों की तकनीक काफ़ी बदल चुकी है और इस लिहाज़ से रफ़ाल बहुत ही आधुनिक लड़ाकू विमान है. एशिया टाइम्स में रक्षा और विदेश नीति के विश्लेषक इमैनुएल स्कीमिया ने नेशनल इंटरेस्ट में लिखा था, ''परमाणु हथियारों से लैस रफ़ाल हवा से हवा में 150 किलोमीटर तक मिसाइल दाग़ सकता है और हवा से ज़मीन तक इसकी मारक क्षमता 300 किलोमीटर है. कुछ भारतीय पर्यवेक्षकों का मानना है कि रफ़ाल की क्षमता पाकिस्तान के एफ़-16 से ज़्यादा है.''क्या रफ़ाल के आने से भारतीय सेना की ताक़त बढ़ेगी? क्या चीन और पाकिस्तान से तनाव के हालात में रफ़ाल कारगर साबित होगा? संजीव श्रीवास्तव कहते हैं, "दुनिया के कई देश एशिया-प्रशांत और हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत को ताक़तवर देखना चाहते हैं. दरअसल उन्हें इस इलाक़े में कामयाब लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की वजह से भारत पर भरोसा है, जबकि चीन का रवैया विस्तारवादी है." "इसलिए अपने पावर प्रोजेक्शन को मज़बूत करने के लिए भारत के पास रफ़ाल जैसा लड़ाकू विमान होना ज़रूरी है. इससे पाकिस्तान के साथ ही चीन पर भी दबाव बढ़ेगा और भारत ने भविष्य को देखते हुए यह समझौता किया है." पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी फ़्रांस के साथ रफ़ाल समझौते को अपने कार्यकाल में काफ़ी ज़रूरी मानते थे. पर्रिकर ने एक बार कहा था कि रफ़ाल के आने से भारत, पाकिस्तान की हवाई क्षमता पर भारी पड़ेगा. पर्रिकर ने कहा था, ''इसका टारगेट अचूक होगा. रफ़ाल ऊपर-नीचे, अगल-बगल यानी हर तरफ़ निगरानी रखने में सक्षम है. मतलब इसकी विजिबिलिटी 360 डिग्री होगी. पायलट को बस विरोधी को देखना है और बटन दबा देना है और बाक़ी काम कंप्यूटर कर लेगा. इसमें पायलट के लिए एक हेलमेट भी होगा.''इस सवाल के जवाब में संजीव श्रीवास्तव कहते हैं, "भारत के पास इस वक़्त दो विमान वाहक पोत हैं, आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य. जबकि पाकिस्तान के पास एक भी एयक्राफ़्ट कैरियर नहीं है. भारत के ध्यान में चीन है. इससे पहले के रफ़ाल विमानों की तैनाती भी एयरफ़ोर्स ने चीन को ध्यान में रखकर की है." भारत को अपनी सुरक्षा के लिए कितने लड़ाकू विमानों की ज़रूरत है? इस सवाल का एक जवाब तो यह है कि आपके पास ऐसे जितने विमान होंगे वो उतनी ही जगहों पर लड़ सकते हैं. यानी इस मामले में संख्या मायने रखती है. रक्षा विश्लेषक राहुल बेदी कहते हैं, "रफ़ाल के आने से भारत की नौसेना को काफ़ी ताक़त मिलेगी, लेकिन इसके लिए 26 विमान काफ़ी नहीं है. भारत के पास जो दो विमान वाहक पोत हैं, उन पर 60 से 70 लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं." राहुल बेदी बताते हैं, "इस वक़्त चीन के पास तीन एयरक्राफ़्ट कैरियर हैं और वो दो अन्य पर काम कर रहा है. अमेरिका के पास 12-13 एयरक्राफ़्ट कैरियर हैं और रूस के पास क़रीब पांच या छह हैं." पाकिस्तान के साथ चल रहे मौजूदा तनाव के माहौल में भारत के लिए रफ़ाल का समझौता कितना अहम है? इस सवाल पर राहुल बेदी कहते हैं, "एशिया के इस क्षेत्र में चीन और थाईलैंड के अलावा किसी देश के पास विमान वाहक पोत नहीं हैं." यानी इस मामले में पाकिस्तान और भारत के बीच मुक़ाबला नहीं है. लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के हालात में भारत को रफ़ाल-एम समझौते से क्या हासिल होगा? राहुल बेदी के मुताबिक़ यह समझौता बहुत ही ख़ास है क्योंकि भारत के पास मौजूद मिग विमान काफ़ी पुरानी तकनीक के हैं और उनमें कई तरह की समस्याएं भी हैं. हालांकि राहुल बेदी कहते हैं, "नए रफ़ाल समझौते की सबसे अहम बात है इसकी डिलीवरी और इसकी पहली डिलीवरी में क़रीब 36 महीने लग जाएंगे. रफ़ाल विमानों में भारत की ज़रूरत के हिसाब से कई चीज़ों को शामिल किया जाना है, उसमें भी वक़्त लगेगा."भारत के इन दो कदमों को क्या पाकिस्तान टकराव बढ़ाने का संकेत मान सकता है?आईएनएस अरिघात के नौसेना में शामिल होने से चीन के मुक़ाबले कहाँ होगा भारतरूसी राष्ट्रपति पुतिन क्या फिर से दुनिया में रूस का दबदबा क़ायम कर पाएंगे?आईपीएल में आरसीबी, कोहली और हेज़लवुड टॉप पर, हार के बाद ज़हीर ख़ान ने पंत के लिए क्या कहा?कनाडा में कैसे होता है प्रधानमंत्री का चुनाव, जानिए रेस में कौन-कौन हैं शामिलबिलावल भुट्टो ने सिंधु नदी और भारत को लेकर ऐसा क्या कहा जिस पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिए कड़े बयानभारत का पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अगला क़दम क्या सैन्य कार्रवाई होगा या कुछ और?गुजरात: 'शादी में आए लोगों को बांग्लादेशी समझकर उठा ले गई पुलिस', क्या है पूरा मामलासोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और क्या निवेश का यह सही समय हैपहलगाम हमले पर पाकिस्तान के इस रुख़ का चीन ने किया समर्थन, दोनों देशों की गहरी दोस्ती की क्या है वजह? पहलगाम चरमपंथी हमले में शामिल होने के आरोप में सुरक्षाबलों ने गिराए घर, महबूबा मुफ़्ती और उमर अब्दुल्लाह ने क्या कहा?गौरव अग्रवाल: आईआईटी-आईआईएम में पढ़ाई, हांगकांग में नौकरी छोड़ यूपीएससी परीक्षा की टॉप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA with Rahul Sinha: ट्रंप-पुतिन का बांग्लादेश में बड़ा खेला? भारत हैरान!DNA with Rahul Sinha: ट्रंप-पुतिन का बांग्लादेश में बड़ा खेला? भारत हैरान!सबसे पहले बात पाकिस्तान की...जहां चीन की मौजूदगी पहले से है...CPEC के तहत पाकिस्तान में चीन कई बड़े Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

'इंसानियत की हार', पहलगाम हमले पर सचिन, विराट, गंभीर समेत इन खेल हस्तियों ने व्यक्त की संवेदनाएं'इंसानियत की हार', पहलगाम हमले पर सचिन, विराट, गंभीर समेत इन खेल हस्तियों ने व्यक्त की संवेदनाएंभारत के कई जाने-माने खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले पर गहरा दुख जताया है और सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है।
Read more »

पहलगाम हमला : पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के ख़िलाफ़ उठाए कदम, बताया क्या करेगापहलगाम हमला : पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के ख़िलाफ़ उठाए कदम, बताया क्या करेगापाकिस्तान ने कहा है कि उसके हिस्से के पानी के प्रवाह को रोकने या मोड़ने का कोई भी प्रयास युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और इसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.
Read more »

भारत ने अगर ये दो क़दम उठाए तो पाकिस्तान क्यों मानेगा जंग की शुरुआत?भारत ने अगर ये दो क़दम उठाए तो पाकिस्तान क्यों मानेगा जंग की शुरुआत?भारत के ऐसे कौन से दो क़दम हैं जिन्हें पाकिस्तान युद्ध की घोषणा मान सकता है.
Read more »

कश्मीर विवाद की जड़ें और इसमें शामिल पक्षकश्मीर विवाद की जड़ें और इसमें शामिल पक्षभारत और पाकिस्तान के बीच जारी कश्मीर विवाद में चीन की क्या भूमिका है? क्यों 1947 से आज तक पूरा कश्मीर सुलग रहा है?
Read more »

भारत-पाकिस्तान के जल युद्ध में चीन और बांग्लादेश भी करेंगे बड़ा खेल? ऐसा क्योंभारत-पाकिस्तान के जल युद्ध में चीन और बांग्लादेश भी करेंगे बड़ा खेल? ऐसा क्योंIndia-Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के जल युद्ध में चीन और बांग्लादेश भी करेंगे बड़ा खेल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:38