सलोनी बत्रा ने कन्फर्म किया कि वह एनिमल 2 में फिर नजर आएंगी. एनिमल ने 900 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. सलोनी ने आउटसाइडर होने के संघर्षों पर भी बात की.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभाने वाली सलोनी बत्रा ने हाल ही में अमेजन एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘भय’ में अपने दमदार रोल से दर्शकों का दिल जीता है. अब उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह ‘एनिमल’ के सीक्वल, जिसे टेंटेटिव रूप से ‘एनिमल पार्क’ या ‘ एनिमल 2 ’ कहा जा रहा है, उस फिल्म में वह फिर से नजर आने वाली हैं.
ये सीक्वल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ की हाई-ऑक्टेन एक्शन स्टोरी को आगे बढ़ाएगा, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का बजट करीब 200 करोड़ था और फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. यह 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई. खोली ‘आउटसाइडर’ होने की पीड़ा जूम के साथ एक इंटरव्यू में सलोनी बत्रा ने न केवल सीक्वल में अपनी वापसी पुष्टि की, बल्कि बॉलीवुड में एक आउटसाइडर के रूप में अपने सफर और चुनौतियों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘यह सीखने के उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है. यह कोई सीधी-सादी राह नहीं रही. मुझे लगता है कि जीवन सभी के लिए ऐसा ही होता है. क्योंकि आप उस बैकिंग नहीं होती, तो हमारे अलग तरह के संघर्ष होते हैं, जो कभी-कभी काफी डरावने लगते हैं. मैंने इस जर्नी में बहुत कुछ सीखा है. एक्टर नहीं बनना चाहती थीं सलोनी उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस प्रक्रिया से गुजरकर खुश हूं क्योंकि इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. मैं मुंबई आई तो मुझे अपनी कॉलिंग मिली. मैं तो एक्टर बनना भी नहीं चाहती थी. मेरा बैकग्राउंड डिजाइन का है. जब भी मैं काम करती हूं, तो मुझे अपना पहला दिन याद आता है जब मैंने पहली बार कैमरे का सामना किया था. मैं आगे बढ़ना चाहती हूं, भले कोई मुझे या परिस्थितियां मुझे नीचे गिराने की कोशिश करें. यह मुश्किल है. यह मानसिक रूप से थकाने वाला है.’ ‘एनिमल 2’ में वापसी ‘एनिमल 2’ के बारे में पूछे जाने पर सलोनी ने कन्फर्म किया, ‘मैं एनिमल 2 में हूं. लोगों को एनिमल पसंद आई, इसलिए मेकर्स इस तरह की एंटरटेनमेंट और एक्शन वाली सिनेमा बनाना चाहते हैं. यह बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा है और हमारे लिए भी.’
Animal 2 Confirmed Ranbir Kapoor Animal 2 Saloni Batra Who Is Saloni Batra Saloni Batra On Struggles As Industry Outsider Saloni Batra सलोनी बत्रा रणबीर कपूर एनिमल 2 सलोनी बत्रा फिर आएगी एनिमल 2 में नजर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
900 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने छोड़ा लेबनान900 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने छोड़ा लेबनान
Read more »
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: ग्रेजुएट्स के लिए CAPF और UKPSC में 900 से ज्यादा वैकेंसी; UGC NET रिजल्ट की डेट जारीMore than 900 vacancies in CAPF and UKPSC for graduates, UGC NET 2024 result date released
Read more »
बिजली की कमी झेल रहे अफगानिस्तान में अब 900 मेगावाट इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध, सरकार का दावाबिजली की कमी झेल रहे अफगानिस्तान में अब 900 मेगावाट इलेक्ट्रिसिटी उपलब्ध, सरकार का दावा
Read more »
दिल्ली की नसों में कौन डालना चाहता है नशा? फिर पकड़ी गई 900 करोड़ रुपये की कोकेनDelhi NCB Cocaine Bust: दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 900 करोड़ रुपये की 82.
Read more »
International Yoga Festival: ऋषिकेश में आज से इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल शुरू, 50 देशों से 900 लोग होंगे शामिलInternational Yoga Festival in Rishikesh 900 participates of 50 countries ऋषिकेश में आज से इंटरनेशन योग फेस्टिवल शुरू, 50 देशों से 900 लोग होंगे शामिल राज्य | उत्तराखंड
Read more »
900 से ज्यादा उपलब्धियों के साथ 2025 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला संपन्न900 से ज्यादा उपलब्धियों के साथ 2025 चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला संपन्न
Read more »
