'रडार' वाले बयान पर पूर्व एयर वाइस मार्शल ने पीएम मोदी का किया बचाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'रडार विज्ञान' की वजह से सोशल मीडिया में उनकी बहुत किरकिरी हो रही है. एक तरफ लोग उनके बादलों वाले तर्क को हास्यापद बता रहे हैं तो कुछ लोग उनके 'रडार विज्ञान' का समर्थन भी कर रहे हैं.
उनका कहना है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय बादलों की वजह से संभवत: फायदा मिला था. इस बारे में आजतक ऑनलाइन टीम ने भोपाल में पूर्व एयर वायस मार्शल आदित्य विक्रम पेठिया से बात की जो 1971 के युद्ध में बीकानेर बॉर्डर के हवाई हमले में खुद शामिल थे. इस हमले में उन्हें युद्धबंदी बनना पड़ा था और 5 महीने 3 दिन और 8 घंटे पाकिस्तान में यातना सही. जेल से रिहा होने के बाद उन्हें राष्ट्रपति वीवी गिरी ने 1973 में वीर चक्र से सम्मानित किया था.पेठिया ने बताया कि बादल और बारिश वाले मौसम में एयरक्राफ्ट उड़ाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है और ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश की जाती है. छोटे-मोटे बादलों से तो रडार को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता लेकिन यदि घने बादल हैं तो लड़ाकू विमानों की बिल्कुल सही जानकारी मिलना कठिन होती है. ये कुछ इस तरह है कि जब बारिश, आंधी, तूफान आता है तो कुछ समय के लिए टीवी के सिग्नल भी डिस्टर्ब हो जाते हैं.वहीं ओडिशा से भाजपा के प्रमुख नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिजयंत पांडा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें रडार के मौसम से प्रभावित होने की बात कही गई थी. बिजयंत पांडा ने मिशिगन टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है. राजनीति में आने से पहले बिजयंत पांडा ने कॉर्पोरेट सेक्टर में नौकरी की. उन्होंने बीजू पटनायक और उनके बेटे और ओडिशा के मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ काम किया है. उन्होंने एक लिंक शेयर की जिसमें रडार से रिलेटेड जानकारी दी गई है. Was traveling yesterday & missed the entire #RadarModi"controversy." Was stunned to see how confidently a narrative against @narendramodi was spun by those who have not the slightest technical knowledge!See what i found!!👇 pic.twitter.com/cFYTa3g9XZ — Chowkidar Baijayant Jay Panda May 13, 2019बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान मोदी ने कहा था कि मैं दिनभर व्यस्त था. स्ट्राइक के फैसले को रात नौ बजे रिव्यू किया, फिर बारह बजे रिव्यू किया. हमारे सामने समस्या थी, उस समय मौसम अचानक खराब हो गया था. बहुत बारिश हुई थी. विशेषज्ञ तारीख बदलना चाहते थे, लेकिन मैंने कहा कि इतने बादल हैं, बारिश हो रही है तो एक फायदा है कि हम पाकिस्तान के रडार से बच सकते हैं. सब उलझन में थे क्या करें. फिर मैंने कहा बादल हैं, जाइए और वे चल पड़े. इस पर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोग पूछ रहे हैं कि अगर बारिश और बादल की वजह से रडार से बच जाते तो जैसे ही बादल आते, एक देश दूसरे देश पर आक्रमण कर देता. साथ ही रडार सिस्टम इस तरह काम नहीं करता कि बादलों की वजह से किसी प्लेन को वह पकड़ न सके, जबकि रडार होते ही इसलिए हैं कि विपरीत परिस्थितियों में आसमान का जायजा लिया जा सके.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका के बाद संजय निरुपम का PM मोदी पर हमला, बताया औरंगजेब का आधुनिक अवतारकांग्रेस नेता संजय निरुपम ने तंज कसते हुए कहा कि बनारस के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं. क्योंकि बनारस में कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया.
Read more »
हरियाणा का रण: भाजपा के सामने दोहरी चुनौती, क्या पार लगाएगा मोदी का राष्ट्रवाद?भाजपा को हरियाणा में दोहरी एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ रहा है। एक और देश में हाे रहा आम चुनाव है, तो दूसरी और मनोहर
Read more »
केजरीवाल का एलान- मोदी और शाह के अलावा किसी को भी देंगे सरकार बनाने का समर्थनदिल्ली में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। ArvindKejriwal AamAadmiParty AmitShah narendramodi BJP4India INCIndia RahulGandhi LokSabhaElection2019 VoteKaro
Read more »
मुंबई के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लगे मोदी-मोदी के नारेजैसे ही वाड्रा मंदिर में पहुंचे, बीजेपी के कार्यकर्ताओं का एक समूह 'मोदी, मोदी, मोदी', 'मोदी जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगा.
Read more »
मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेजब पत्रकारों ने वाड्रा से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मंदिर में राजनीतिक बातें नहीं की जानी चाहिए। धार्मिक यात्रा पर मुंबा देवी दर्शन के लिए आया हूं।
Read more »
मोदी के रडार वाले बयान पर लालू ने भी ली चुटकी, ट्विटर पर लिखा 'हट बुड़बक...'
Read more »
बादलों के कारण भारतीय मिराज पाकिस्तानी रडार से बचे?एक चैनल को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि बालाकोट हमले के दौरान बादलों की वजह से पाकिस्तानी रडार भारतीय विमानों को पकड़ नहीं पाए.
Read more »
पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलचुनावों में कई नेताओं की ऐसी ज़ुबान फिसली है कि वो निजी ज़िंदगी में भी तांक-झांक पर उतर आए हैं.
Read more »
प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »
मोदी जी ने सच्ची सच्ची बोलकर क्या ग़लत किया?प्रधानमंत्री मोदी के रडार वाले बयान से उपजे विवाद पर पाकिस्तान से वुसअत का ब्लॉग.
Read more »
