CM Yogi Adityanath Story: योगी आदित्यनाथ को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने का ख्याल कब आया, इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ी खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे और कहां तय किया गया कि उन्हें यूपी सरकार चलाने के लिए भेजना है।
लखनऊ: केंद्रीय उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उनके 'बहुत करीबी संबंध' हैं। पीयूष गोयल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम घोषित करने के बाद लखनऊ में एक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। साथ ही योगी आदित्यनाथ का पहली बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से जुड़ा एक खास किस्सा भी बताया।उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम सदस्य हैं। दुनिया हैरान है कि जितने व्यवस्थित व लोकतांत्रिक तरीके से सदस्य बनाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का काम आपसी समन्वय से होता है वह अकल्पनीय है। पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उनका 'बहुत घनिष्ठ संबंध' है।दिल्ली के घर पर तय हुआ सीएम योगी का भविष्यउन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की सूचना देने के क्षणों को याद करते हुए कहा, 'जब तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ को बताया कि आपको लखनऊ जाना है, यूपी सरकार की कमान संभालनी है। यह मेरे दिल्ली स्थित आवास पर हुआ था। शायद इसीलिए उत्तर प्रदेश के साथ मेरा संबंध बहुत घनिष्ठ रहा है।उन्होंने लखनऊ को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 'कर्मभूमि' बताते हुए कहा कि लखनऊ सिर्फ एक शहर नहीं है, यह एक विशेष राज्य की राजधानी है, जिसकी ओर पूरा देश देखता है। पीयूष गोयल ने कहा, 'केंद्र में जो भी सरकार बने, उत्तर प्रदेश का उसमें सबसे बड़ा योगदान होता है।उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं डॉ.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस प्रकार से पार्टी को आगे बढ़ाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है, उसी के बलबूते हम आज इतनी बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए हैं। कहा कि वाजपेयी के वक्तव्य को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा का अध्यक्ष पद अलंकार की वस्तु नहीं है, बल्कि दायित्व है।विदेशों में भारतीयों को नहीं मिलती छी इज्जतउन्होंने कहा कि यह पद प्रतिष्ठा नहीं, परीक्षा है और सम्मान नहीं, चुनौती है। हम राजनीति को मूल्यों पर आधारित करना चाहते हैं। उन्हीं मूल्यों पर आधारित करके आज देश में कार्य जारी है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गोयल ने यह भी कहा कि विदेशों में भारतीयों को अब जो सम्मान और इज्जत मिलती है, वह 2014 से पहले कभी ऐसी नहीं थी।उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हर दिन भ्रष्टाचार और बड़े घोटालों की खबरें आती थीं, और उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति 'बहुत खराब' थी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर और भारी बहुमत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का गठन सुनिश्चित करके, 'आप सरकार द्वारा शुरू की गई विकास की लहर के साक्षी और सूत्रधार रहे हैं।पीयूष गोयल ने कहा कि वर्ष 2014 से 2025 तक के सफर के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश की सोच और काम करने के तरीके में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की पहचान भी बदली। आज हम जहां भी भारतीय पासपोर्ट लेकर जाते हैं, विदेशों में एक भारतीय के रूप में जो सम्मान और आदर मिलता है, वह 2014 से पहले कभी नहीं था।25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकालाउन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने सुशासन को अपना केंद्र बिंदु बनाया है, एक विकासशील देश को विकास से जोड़ा है, 'अंत्योदय' की भावना को सही मायने में घर-घर तक पहुंचाया है और 2014 के बाद लोगों के जीवन को बदला है, वह देश और दुनिया के लिए एक 'मिसाल' है। केंद्रीय मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और कहा कि सरकार ने 11 वर्षों में रिकॉर्ड 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।
योगी आदित्यनाथ पीयूष गोयल Yogi Adityanath Piyush Goyal यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी UP BJP State President Pankaj Chaudhary बीजेपी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार हिंदी न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
17 साल के लड़के को जबरदस्ती एसिड पिलाकर मारा... कोर्ट ने दोषियों को दी उम्रकैद की सजा, जानें पूरा केसदिल्ली की साकेत की एक सेशन कोर्ट ने 2017 में एक 17 साल के लड़के को जबरन एसिड पिलाने के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
Read more »
Karnataka CM Row: डीके शिवकुमार ही बनेंगे CM! कांग्रेस MLA की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब सभालेंगे कुर्सी?कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के अंदर कुर्सी की लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए तारीख बताई है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री कब
Read more »
राज्यात येणार सरकारी नोकऱ्यांचा पूर! फडणवीस विधानसभेत म्हणाले, 'पुढील दोन वर्षांत...'CM Devendra Fadnavis On Employment: महाराष्ट्रामधील रोजगार निर्मितीबद्दलची सविस्तर माहिती फडणवीस यांनी गुंतवणुकीचा संदर्भ देत भाषणातून दिली. त्यावेळी त्यांनी महाभरतीचाही उल्लेख केला.
Read more »
महाराष्ट्र दिवाळखोरीच्या मार्गावर? 'लाडकी बहीण' बंद होणार? फडणवीस म्हणाले, 'निवडणूक झाली की...'CM Devendra Fadnavis On Financial Condition Of State: मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी विरोधकांकडून वारंवार उपस्थित केल्या जाणाऱ्या काही मुद्यांवर अगदी स्पष्टपणे भाष्य केलं.
Read more »
गोवा अग्निकांड- खाना खाने निकले तो पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स: थाईलैंड में डिपोर्टेशन प्रोसेस जारी; कल तक भारत ल...Goa Nightclub Fire Accident Investigation Update; Follow Goa CM Pramod Sawant, Birch By Romeo Lane Club And Panaji Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
2017 के अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले पर सर्वाइवर ने पहली बार रखी राय, अदालत के फैसले पर कही ये बातसाल 2017 के एक्ट्रेस पर हमले और यौन उत्पीड़न के मामले में सरवाइवर ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रायल कोर्ट का फैसला उनके लिए कोई हैरानी की बात
Read more »
