योगी का मायावती को जवाब, चौकीदार के अलर्ट होने से बेचैन हुए चोर via NavbharatTimes MainBhiChowkidar YogiAdityanath Mayawati
लखनऊ/गोरखपुर बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 'चौकीदार के अलर्ट रहने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं।' बीएसपी सुप्रीमो ने कहा था कि बीजेपी चुनाव हार रही है और हारने के बाद योगी चौकीदारी कर सकते हैं। मायावती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा, 'चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं और पूरा प्रदेश मायावतीजी की चिंता और बेचैनी को अच्छी तरह से समझते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार के नए रेकार्ड बने थे और अब जब चौकीदार के अलर्ट होने से यह सब बंद हो गया है तो वह असहज महसूस कर रही हैं। चूंकि पूरा देश अलर्ट है इसलिए जिन्होंने देश के संसाधनों को लूटा था उन्हें अब परेशानी हो रही है।' योगी ने कहा, 'पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं। वास्तव में हर सजग नागरिक चौकीदार है और चूंकि मैं योगी हूं इसलिए मैं धर्म, समाज और संस्कृति का चौकीदार हूं और एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश का चौकीदार हूं।' गौरतलब है कि मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।' उन्होंने कहा था, 'बीजेपी के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी 'चौकीदार' बन गए हैं। पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।' मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा था, 'राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक नहीं होनी चाहिये। वोट/इमेज की खातिर उन्हें छिपाए रखना है। क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?'.
लखनऊ/गोरखपुर बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 'चौकीदार के अलर्ट रहने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं।' बीएसपी सुप्रीमो ने कहा था कि बीजेपी चुनाव हार रही है और हारने के बाद योगी चौकीदारी कर सकते हैं। मायावती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा, 'चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन और असहज हो गए हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं और पूरा प्रदेश मायावतीजी की चिंता और बेचैनी को अच्छी तरह से समझते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार के नए रेकार्ड बने थे और अब जब चौकीदार के अलर्ट होने से यह सब बंद हो गया है तो वह असहज महसूस कर रही हैं। चूंकि पूरा देश अलर्ट है इसलिए जिन्होंने देश के संसाधनों को लूटा था उन्हें अब परेशानी हो रही है।' योगी ने कहा, 'पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं। वास्तव में हर सजग नागरिक चौकीदार है और चूंकि मैं योगी हूं इसलिए मैं धर्म, समाज और संस्कृति का चौकीदार हूं और एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश का चौकीदार हूं।' गौरतलब है कि मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।' उन्होंने कहा था, 'बीजेपी के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी 'चौकीदार' बन गए हैं। पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।' मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा था, 'राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक नहीं होनी चाहिये। वोट/इमेज की खातिर उन्हें छिपाए रखना है। क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी का ट्वीट- भ्रष्टाचार और गंदगी से लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदारmodi says everyone who is fighting corruption, dirt is a Chowkidar | राहुल गांधी रैलियों में कहते हैं- 'चौकीदार चोर है' मोदी ने कहा- जो भी व्यक्ति भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, वह चौकीदार है
Read more »
पर्रिकर का अंतिम संस्कार आज, राज्य में सात और देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोकmanohar parrikar died last rites panaji news and updates | पर्रिकर का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे कैंपल स्थित एसएजी ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा पणजी स्थित भाजपा कार्यालय और कला अकादमी में भी रखा जाएगा पर्रिकर का पार्थिव शरीर
Read more »
मोदी सरकार में भाजपा का 22% और यूपीए-II में कांग्रेस का 31% सक्सेस रेट रहाby poll election result comparison between bjp and congress government | नई दिल्ली. मोदी सरकार में भाजपा के प्रदर्शन की तुलना में मनमोहन की सरकार का सक्सेस रेट ज्यादा रहा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में 31 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए लेकिन इनमें से भाजपा सिर्फ 7 सीटें ही जीत पाई।
Read more »
पहले चायवाला और अब चौकीदार, देश वाकई बदल रहा है : मायावती का बीजेपी पर तंजमायावती ने आज ट्वीट किया 'सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था.
Read more »
Jio और Redmi Go का ये ऑफर, 2200 का कैशबैक और 100GB डेटाRedmi Go के साथ रिलायंस जियो का ऑफर दिया जा रहा है. कंपनी 2200 रुपये का कैशबैक दे रही है और 100जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जा रहा है. लेकिन यह डेटा और कैशबैक आपको एक बार में नहीं मिलेगा.
Read more »
