योगी सबसे आगे, 28 मंत्रियों को पीछे छोड़ा: सदस्य बनाने में संगठन से बड़ी रही सरकार, भूपेंद्र चौधरी सिर्फ 184 ...

BJP Membership Campaign News

योगी सबसे आगे, 28 मंत्रियों को पीछे छोड़ा: सदस्य बनाने में संगठन से बड़ी रही सरकार, भूपेंद्र चौधरी सिर्फ 184 ...
UP CM YogiKeshavBJP State President
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 247 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 126%
  • Publisher: 51%

BJP Membership 2024 Analysis Update; प्रदेश में भाजपा की राजनीति में बीते साढ़े तीन महीने से ‘संगठन सरकार से बड़ा होता है’ को लेकर छिड़ी राजनीतिक खींचतान के बीच संगठन के सदस्य बनाने में सरकार बड़ी साबित हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महज 184 सदस्य बना सके...

सदस्य बनाने में संगठन से बड़ी रही सरकार, भूपेंद्र चौधरी सिर्फ 184 लोग जोड़ पाएभाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मंत्रियों को पीछे छोड़ दिया। पहले चरण में योगी ने 53,055 सदस्य बनाए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मात्र 1,557 सदस्य बनाए। प्रदेश में भाजपा की राजनीति में बीते साढ़े तीन महीने से ‘सं2 से 25 सितंबर तक चले सदस्यता अभियान के पहले चरण के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय ने 19 सितंबर तक की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी है। इसमें सामने आया कि सरकार के मंत्री, सांसद, लोकसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी और विधायक सदस्य बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 28 मंत्री ऐसे हैं, जो 1 हजार सदस्य भी नहीं बना पाए हैं। कई विधायक और सांसद सदस्यता पहले चरण में 20 फीसदी लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सके हैं। भाजपा ने 2 सितंबर से सदस्यता अभियान में हर सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चेयरमैन, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। सभी को पार्टी की ओर से जारी रेफरल लिंक के जरिए ही सदस्य बनाने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से रेफरल लिंक से बनाए गए सदस्यों की रिपोर्ट में सामने आया कि कई विधायक और मंत्री अभी 500 सदस्य भी नहीं बना सके हैं। दिग्गज मंत्री भी रहे फिसड्‌डी भाजपा के सदस्य बनाने में योगी सरकार के दिग्गज मंत्री भी सदस्य बनाने में फिसड्‌डी रहे हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों को विधायक के ही टारगेट जितने 10 हजार सदस्य बनाने हैं। पहले चरण में मंत्रियों ने 2 से 15 फीसदी ही टारगेट पूरा कर पाए हैं।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष भी फिसड्‌डी सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्रनाथ पांडेय और स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इन सभी को संगठन का कई सालों का अनुभव है। लेकिन, इनमें से कोई भी 2000 से अधिक सदस्य नहीं बना सके हैं। भाजपा के अग्रिम मोर्चों के अध्यक्ष भी सदस्यता अभियान में फिसड्‌डी रहे हैं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने मात्र 682 सदस्य बनाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी मात्र 389 सदस्य बनाए।भाजपा के सदस्यता अभियान में कांग्रेस, सपा और बसपा से आए विधायक, मंत्रियों और सरकारी नौकरी छोड़कर भाजपा शामिल हुए मंत्री ने पार्टी के मूल कैडर के जनप्रतिनिधियों को पीछे छोड़ दिया है। आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने 35 हजार 353, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 15 हजार 827, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 12 हजार 208, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने 9 हजार 198 और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने 5 हजार 787 सदस्य बनाए हैं।भाजपा सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कार्यालय से मिली रिपोर्ट के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अभियान की कमान संभाली। धर्मपाल सिंह बीते चार-पांच दिन से एक-एक मुद्दे की गहन समीक्षा कर रहे हैं। संगठन ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी सदस्यता कम होने पर नाराजगी जताई है।भाजपा के सदस्यता अभियान में विधायक और मंत्री खुद लोगों के पास जाकर सदस्य बनाने की जगह निजी कंपनी हायर कर सदस्य बनवा रहे हैं। इससे सिस्टम फेल हो रहा है, अभियान इफेक्टिव नहीं हो रहा। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सदस्य बनवाने के लिए नीचे तक नहीं जा रहे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में इन्हीं शब्दों में नाराजगी जाहिर की। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।भाजपा के सदस्यता अभियान में दूसरे दलों से आए विधान परिषद सदस्य भी दिलचस्पी नहीं ले रहे। सदस्यता अभियान की रिपोर्ट में सामने आया कि 12 से अधिक एमएलसी से सदस्यता अभियान के लिए संपर्क ही नहीं हो सका है। इनमें एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मवीर प्रजापित, धर्मेंद्र सिंह सेंधवार, हरिओम पांडेय, जीतेंद्र सिंह सेंगर, केपी श्रीवास्तव, रजनीकांत माहेश्वरी, रविशंकर सिंह पप्पू, साकेत मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी, वागीश पाठक, विच्छेलाल राजभर और योगेश चौधरी शामिल हैं।मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी से पार्टी का संपर्क नहीं हो सका है। सदस्यता अभियान की सूची में उनके नाम के आगे लिखा है, संपर्क नहीं हो सका। सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव हारी मेनका गांधी से भी भाजपा का संपर्क नहीं हो सका। वहीं, कौशांबी से चुनाव हारे विनोद सोनकर भी भाजपा के संपर्क से दूर हैं। जौनपुर से चुनाव हारे कृपाशंकर सिंह की मुंबई वापसी हो गई है, लिहाजा वह भी पार्टी का उनसे भी संपर्क नहीं हो सका है। इटावा से चुनाव हारे रामशंकर कठेरिया भी भाजपा का संपर्क नहीं हो सका है।प्रतापगढ़ में पुलिस टीम को महिलाओं ने हंसिया लेकर दौड़ाया, पत्थर मारकर दरोगा और 2 सिपाहियों को किया घायल प्रतापगढ़ में नोटिस तामील कराने गई पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिलाओं ने हंसिया और कुल्हाड़ी लेकर पुलिसवालों को दौड़ा लिया। पुलिस टीम ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने पथराव करने वाली 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामला पट्‌टी थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव का है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।विसर्जन में उड़े गुलाल…दो समुदाय भिड़े10वीं की छात्रा की अपहरण के बाद हत्यागोरखपुर में 2 दिनों से जोरदार बारिशबिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराअयोध्या में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभरावहिमाचल में 6 दिन साफ रहेगा मौसमयूपी के 58 जिलों में बारिश, सुल्तानपुर में सड़क बही.

सदस्य बनाने में संगठन से बड़ी रही सरकार, भूपेंद्र चौधरी सिर्फ 184 लोग जोड़ पाएभाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मंत्रियों को पीछे छोड़ दिया। पहले चरण में योगी ने 53,055 सदस्य बनाए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मात्र 1,557 सदस्य बनाए। प्रदेश में भाजपा की राजनीति में बीते साढ़े तीन महीने से ‘सं2 से 25 सितंबर तक चले सदस्यता अभियान के पहले चरण के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय ने 19 सितंबर तक की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी है। इसमें सामने आया कि सरकार के मंत्री, सांसद, लोकसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी और विधायक सदस्य बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 28 मंत्री ऐसे हैं, जो 1 हजार सदस्य भी नहीं बना पाए हैं। कई विधायक और सांसद सदस्यता पहले चरण में 20 फीसदी लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सके हैं। भाजपा ने 2 सितंबर से सदस्यता अभियान में हर सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चेयरमैन, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए सदस्य बनाने का टारगेट तय किया है। सभी को पार्टी की ओर से जारी रेफरल लिंक के जरिए ही सदस्य बनाने हैं। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से रेफरल लिंक से बनाए गए सदस्यों की रिपोर्ट में सामने आया कि कई विधायक और मंत्री अभी 500 सदस्य भी नहीं बना सके हैं। दिग्गज मंत्री भी रहे फिसड्‌डी भाजपा के सदस्य बनाने में योगी सरकार के दिग्गज मंत्री भी सदस्य बनाने में फिसड्‌डी रहे हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों को विधायक के ही टारगेट जितने 10 हजार सदस्य बनाने हैं। पहले चरण में मंत्रियों ने 2 से 15 फीसदी ही टारगेट पूरा कर पाए हैं।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष भी फिसड्‌डी सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्रनाथ पांडेय और स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इन सभी को संगठन का कई सालों का अनुभव है। लेकिन, इनमें से कोई भी 2000 से अधिक सदस्य नहीं बना सके हैं। भाजपा के अग्रिम मोर्चों के अध्यक्ष भी सदस्यता अभियान में फिसड्‌डी रहे हैं। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने मात्र 682 सदस्य बनाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी मात्र 389 सदस्य बनाए।भाजपा के सदस्यता अभियान में कांग्रेस, सपा और बसपा से आए विधायक, मंत्रियों और सरकारी नौकरी छोड़कर भाजपा शामिल हुए मंत्री ने पार्टी के मूल कैडर के जनप्रतिनिधियों को पीछे छोड़ दिया है। आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने 35 हजार 353, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 15 हजार 827, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 12 हजार 208, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने 9 हजार 198 और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने 5 हजार 787 सदस्य बनाए हैं।भाजपा सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कार्यालय से मिली रिपोर्ट के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अभियान की कमान संभाली। धर्मपाल सिंह बीते चार-पांच दिन से एक-एक मुद्दे की गहन समीक्षा कर रहे हैं। संगठन ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी सदस्यता कम होने पर नाराजगी जताई है।भाजपा के सदस्यता अभियान में विधायक और मंत्री खुद लोगों के पास जाकर सदस्य बनाने की जगह निजी कंपनी हायर कर सदस्य बनवा रहे हैं। इससे सिस्टम फेल हो रहा है, अभियान इफेक्टिव नहीं हो रहा। जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सदस्य बनवाने के लिए नीचे तक नहीं जा रहे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में इन्हीं शब्दों में नाराजगी जाहिर की। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।भाजपा के सदस्यता अभियान में दूसरे दलों से आए विधान परिषद सदस्य भी दिलचस्पी नहीं ले रहे। सदस्यता अभियान की रिपोर्ट में सामने आया कि 12 से अधिक एमएलसी से सदस्यता अभियान के लिए संपर्क ही नहीं हो सका है। इनमें एमएलसी अवधेश कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मवीर प्रजापित, धर्मेंद्र सिंह सेंधवार, हरिओम पांडेय, जीतेंद्र सिंह सेंगर, केपी श्रीवास्तव, रजनीकांत माहेश्वरी, रविशंकर सिंह पप्पू, साकेत मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी, वागीश पाठक, विच्छेलाल राजभर और योगेश चौधरी शामिल हैं।मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी से पार्टी का संपर्क नहीं हो सका है। सदस्यता अभियान की सूची में उनके नाम के आगे लिखा है, संपर्क नहीं हो सका। सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव हारी मेनका गांधी से भी भाजपा का संपर्क नहीं हो सका। वहीं, कौशांबी से चुनाव हारे विनोद सोनकर भी भाजपा के संपर्क से दूर हैं। जौनपुर से चुनाव हारे कृपाशंकर सिंह की मुंबई वापसी हो गई है, लिहाजा वह भी पार्टी का उनसे भी संपर्क नहीं हो सका है। इटावा से चुनाव हारे रामशंकर कठेरिया भी भाजपा का संपर्क नहीं हो सका है।प्रतापगढ़ में पुलिस टीम को महिलाओं ने हंसिया लेकर दौड़ाया, पत्थर मारकर दरोगा और 2 सिपाहियों को किया घायल प्रतापगढ़ में नोटिस तामील कराने गई पुलिस पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिलाओं ने हंसिया और कुल्हाड़ी लेकर पुलिसवालों को दौड़ा लिया। पुलिस टीम ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने पथराव करने वाली 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामला पट्‌टी थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव का है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।विसर्जन में उड़े गुलाल…दो समुदाय भिड़े10वीं की छात्रा की अपहरण के बाद हत्यागोरखपुर में 2 दिनों से जोरदार बारिशबिहार के 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतराअयोध्या में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभरावहिमाचल में 6 दिन साफ रहेगा मौसमयूपी के 58 जिलों में बारिश, सुल्तानपुर में सड़क बही

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

UP CM Yogi Keshav BJP State President BJP Membership Campaign UP Chief Minister Yogi Adityanath UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya BJP Politics

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan: ब्यूरोक्रेसी पर घिरे भजनलाल, कांग्रेस के समय के अफसरों नहीं हटा पाएगी सरकार? गहलोत ने थपथपा ली पीठRajasthan: ब्यूरोक्रेसी पर घिरे भजनलाल, कांग्रेस के समय के अफसरों नहीं हटा पाएगी सरकार? गहलोत ने थपथपा ली पीठराजस्थान में इस वक्त सबसे बड़ी चर्चा यही है कि क्या भजनलाल सरकार पिछली गहलोत सरकार के समय से जमे शीर्ष अफसरों को हटा पाएगी या नहीं।
Read more »

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे आगे निकले गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछेहुरुन इंडिया रिच लिस्ट में सबसे आगे निकले गौतम अदाणी, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछेदेश के अग्रणी कारोबारी समूह अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी तथा उनके परिवार ने वर्ष 2024 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट, यानी अमीरों की सूची में 11.61 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ रिलायन्स इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है.
Read more »

Omar Abdullah: कश्‍मीर में बीजेपी ने जीतने के लिए बनाई क्‍या रणनीति? जवाब राम माधव ने नहीं उमर अब्‍दुल्‍ला ने दियाOmar Abdullah: कश्‍मीर में बीजेपी ने जीतने के लिए बनाई क्‍या रणनीति? जवाब राम माधव ने नहीं उमर अब्‍दुल्‍ला ने दियाJammu Kashmir Elections 2024: उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा कि सरकार बनाने के लिए बीजेपी अधिक से अधिक संख्या में निर्दलीयों को जिताने की कोशिश कर रही है.
Read more »

ये है सबसे ज्यादा माइलेज वाली धांसू 7 सीटर कार, इसके आगे अच्छी-अच्छी कंपनियों की कारें हो जाती हैं फेलये है सबसे ज्यादा माइलेज वाली धांसू 7 सीटर कार, इसके आगे अच्छी-अच्छी कंपनियों की कारें हो जाती हैं फेलMileage Cars: यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है और इसके आगे कई बड़ी कंपनियों की कारें फीकी पड़ जाती हैं.
Read more »

GST 2.0 आने से होगा बड़ा बदलाव, देश के विकास को मिलेगी रफ्तार, Tax प्रक्रिया होगी आसानGST 2.0 आने से होगा बड़ा बदलाव, देश के विकास को मिलेगी रफ्तार, Tax प्रक्रिया होगी आसानजीएसटी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है, क्योंकि इससे लॉजिस्टिक लागत कम करने में और व्यापार करने में आसानी हो रही है.
Read more »

ब्रांडेनबुर्ग में जीत तो गई, सरकार कैसे बनाएगी एसपीडीब्रांडेनबुर्ग में जीत तो गई, सरकार कैसे बनाएगी एसपीडीजर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स की एसपीडी को ब्रांडेनबुर्ग में जीत के बाद थोड़ा जश्न बनाने का मौका तो मिल गया लेकिन सरकार बनाने की चुनौती बहुत बड़ी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:18:49