ये हैं वो ग्लोबल टेररिस्ट, जो पाकिस्तान में छुट्टे घूम रहे हैं । Hafiz Saeed, Masood Azhar to Dawood Ibrahim these global terrorists are roaming free in Pakistan– News18 Hindi

United States News News

ये हैं वो ग्लोबल टेररिस्ट, जो पाकिस्तान में छुट्टे घूम रहे हैं । Hafiz Saeed, Masood Azhar to Dawood Ibrahim these global terrorists are roaming free in Pakistan– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 213 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 51%

ये हैं वो ग्लोबल टेररिस्ट, जो पाकिस्तान में छुट्टे घूम रहे हैं

अभी तक कई सारे आतंकियों को वैश्विक आतंकी या ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया जा चुका है लेकिन इससे उनपर कोई फर्क नहीं पड़ा है. न ही उनपर कोई कार्रवाई हुई है, वे आज भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं. हाफिज सईद ने तो पिछले दिनों चुनाव भी लड़ा था.

जैश-ए-मोहम्मद संगठन के सरगना मसूद अज़हर को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है. हालांकि इसके लिए पहले कई बार भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के मसूद अज़हर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कराने के संयुक्त प्रयास में चीन रोड़ा अटका चुका था. मसूद अज़हर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा में सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में CRPF के 40 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थीं.अब मसूद का वैश्विक आतंकी घोषित किया जाना ऐतिहासिक है. ऐसा पहली बार हुआ है कि संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर में हुए किसी हमले के बाद ऐसा कदम उठाया हो. वरना UN भारत के अन्य भागों में हुए आतंकी हमलों के मामले में कार्रवाई करता था लेकिन कश्मीर के मुद्दे पर ज्यादा तेजी नहीं दिखाता था.2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद यूएन ने लश्कर-ए-तैयबा और इसके नेताओं हाफिज सईद और ज़की-उर-रहमान लख़वी को बैन किया था. इसके अलावा 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद को भी एक बैन आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया था. इन सारी ही गतिविधियों में से कोई ऐसी नहीं थी जिसे कश्मीर के आधार पर अंजाम दिया गया हो.मसूद अज़हर- मसूद अजहर 'जैश-ए-मोहम्मद' आतंकी संगठन का संस्थापक और प्रमुख है. संयुक्त राष्ट्र इस संगठन को पहले ही ब्लैकलिस्ट कर चुका है. मसूद भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में है. मसूद को भारत ने 1994 में पुर्तगाल के फर्जी पासपोर्ट पर यात्रा के लिए गिरफ्तार किया था. लेकिन 17 साल पहले 1999 में कंधार विमान अपहरण के वक्त इसे भारत को रिहा करना पड़ा. मसूद बहावलपुर में रहता है और वहीं से अपने ऑपरेशन संचालित करता है. फिलहाल भारत ने मसूद अज़हर के मामले में जो दस्तावेज दिए हैं, उनमें मसूद के पूर्व में अलकायदा और ओसामा बिन लादेन से खास रिश्ते बताए गए हैं. इन दस्तावेजों में अज़हर के कश्मीर के कई इलाकों, अफगानिस्तान और सोमालिया में जिहाद फैलाने का दावा भी किया गया है. इसके अलावा तालिबान से इसके रिश्ते की चर्चा भी दस्तावेज में की गई थी.हाफिज़ मुहम्मद सईद- ये आतंकी लश्कर-ए-तैय्यबा आतंकवादी संगठन का संस्थापक रहा है. वर्तमान में ये एक और आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा से जुड़ा है. मुंबई के 26/11 हमले की साजिश में मुख्य तौर पर इसका हाथ था. भारत लगातार पाकिस्तान से उसे सौंपने की मांग करता रहा है. लश्कर-ए-तैयबा कश्मीर में भारत के खिलाफ जिहादी ऑपरेशन के लिए जाना जाता है. हाफिज सईद इस संगठन को पाकिस्तान में लाहौर के पास मुरीदके शहर से संचालित करता है. वह लाहौर के जोहर टाऊन में रहता है.दाउद इब्राहिम- दाऊद इब्राहिम को भारत को सबसे बड़ा दुश्मन कहा जाता है. ये साल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड था. 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का गुनहगार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत से सालों से दूर है. यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के अनुसार इसके पास कई पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं. ये रावलपिंडी और कराची से जारी किए गए हैं. भारत की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वो पाकिस्तान के कराची में नूराबाद हिल्स के आलीशान बंगले में भारी सुरक्षा में रहता है.ज़की उर रहमान लख़वी: मुंबई आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड ज़की उर रहमान लखवी पाकिस्तान में जमानत पर रिहा है. जकी उर रहमान लखवी, लश्कर ए तैयबा का ऑपरेशन कैलेंडर है. लखवी ने 2008 के पूरे हमले का प्लान तैयार किया था. इतना ही नहीं वह समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे यात्रियों से लगातार टच में था और उन्हें निर्देश दे रहा था. यह पाकिस्तान में ही रहता है.अयमान अल जवाहिरी- यह आतंकी अलकायदा से जुड़ा हुआ है. इसने मिस्र में 62 लोगों की हत्या की है. मिस्र की राजधानी काहिरा में जन्मे अल जवाहिरी की परवरिश भी यहीं पर हुई. उसने काहिरा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वह क्वालीफाइड डॉक्टर भी है. लेकिन बाद में उसका रुझान कट्टरपंथी हरकतों की ओर हुआ और वह अलकायदा में लादेन के बाद नंबर दो बन गया. लादेन की मौत की बाद वह अलकायदा को चलाने लगा.सैय्यद सलाहुद्दीन- सैयद मोहम्मद युसूफ शाह जिसे कि आमतौर पर सैयद सलाहूद्दीन के नाम से जाना जाता है. वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का मुखिया है जो कश्मीर घाटी से अपने ऑपरेशन को अंजाम देता है. वह हिजबुल से पहले एंटी-इंडिया आतंकी समूह जिहाद काउंसिल का अध्यक्ष रह चुका है. ये संगठन जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना पर हुए कई हमलों की कई बार जिम्मेदारी ले चुका है. सैय्यद सलाहुद्दीन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहता है.हमजा बिन लादेन- हमजा लादेन का सबसे छोटा बेटा है. उसकी उम्र मात्र 30 साल है. वो 1989 सउदी अरब के जेद्दाह में पैदा हुआ था. हाल ही में अमेरिका ने उसके सिर पर एक मिलियन डॉलर यानि 7 करोड़ रुपये का ईनाम रखा है. उसने कुछ वक्त पहले अपने कुछ वीडियो भी जारी गए थे. उसकी शादी 9/11 हमलों को अंजाम देने के लिए कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट का अपहरण करने वाले मोहम्मद अता की बेटी से हुई है. 2015 में हमजा ने एक वीडियो जारी कर अपने पिता का बदला लेने की बात कही थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ModiOnAajTak: पाकिस्तान में जाकर मोदी को हटाने की बात करते हैं कांग्रेस नेता: PMModiOnAajTak: पाकिस्तान में जाकर मोदी को हटाने की बात करते हैं कांग्रेस नेता: PMModiOnAajTak पाकिस्तान को ले कर क्या कहा पीएम narendramodi ने.. पढ़िए लाइव अपडेट:
Read more »

हम BJP वाले हैं, पाकिस्तान से गोली आएगी तो भारत से गोला जाएगा : अमित शाहहम BJP वाले हैं, पाकिस्तान से गोली आएगी तो भारत से गोला जाएगा : अमित शाहबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा वायुसेना के रणबांकुरों ने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया तो दो जगह मातम छाया. एक तो पाकिस्तान में और दूसरा राहुल गांधी, लालू यादव और राबड़ी देवी के घरों में.
Read more »

मुश्किल में पाकिस्तान, अमेरिका की ये बात न मानी तो नहीं मिलेगा वीजा– News18 हिंदीमुश्किल में पाकिस्तान, अमेरिका की ये बात न मानी तो नहीं मिलेगा वीजा– News18 हिंदीअमेरिका ने चेतावनी दी है कि वह पाकिस्तानियों के वीजा पर रोक लगा सकता है और इसकी शुरुआत उसके वरिष्ठ अधिकारियों से हो सकती हैं.
Read more »

पाकिस्तान ने किया कबूल, हां हमारे यहां मौजूद हैं आतंकवादी और जिहादी तत्वपाकिस्तान ने किया कबूल, हां हमारे यहां मौजूद हैं आतंकवादी और जिहादी तत्वपाकिस्तानी सेना ने सोमवार को यह मान लिया कि उनके देश में आतंकवादी और जिहादी तत्व मौजूद हैं। pid_gov PMOIndia narendramodi BJP4India INCIndia DefenceMinIndia ImranKhanPTI adgpi IAF_MCC
Read more »

Masood Azhar Live Updates: ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हुआ मसूद अज़हर, कांग्रेस ने कहा- हमारी सरकार में शुरू हुई प्रक्रिया– News18 हिंदीMasood Azhar Live Updates: ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हुआ मसूद अज़हर, कांग्रेस ने कहा- हमारी सरकार में शुरू हुई प्रक्रिया– News18 हिंदीMasood Azhar से जुड़ीं Live Updates पढ़ें News18 हिन्दी पर
Read more »

समझिए, मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के मायने क्या हैं-Navbharat Timesसमझिए, मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने के मायने क्या हैं-Navbharat TimesIndia News: काठमांडू से नई दिल्ली जा रहे विमान का अपहरण कर आतंकियों ने मसूद अजहर को रिहा करा लिया था। उसके बाद मसूद के आतंकी संगठन ने भारत में लगातार हमले किए, जिसमें 13 दिसंबर 2001 को भारत की संसद पर किया गया हमला भी शामिल है। हाल में जैश ने पुलवामा में सीआरपीएफ के वाहन पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।
Read more »

पाक में कितने आतंकी? - list of global terrorist organisation situated in pakistan– News18 Hindiपाक में कितने आतंकी? - list of global terrorist organisation situated in pakistan– News18 Hindiसंयुक्त राष्ट्र की समिति ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकवादी मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया है. इसी मसूद अजहर पर पुलवामा हमला करवाने का आरोप था. जानिए पाकिस्तान में कितने बैन टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन मौजूद?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:23:41