ये सिर्फ मिठाई नहीं अमृत है... 500 लीटर दूध जलाकर होता तैयार, ग्राहकों की हमेशा लगती है भीड़

Gorakhpur News

ये सिर्फ मिठाई नहीं अमृत है... 500 लीटर दूध जलाकर होता तैयार, ग्राहकों की हमेशा लगती है भीड़
Famous SweetsMilk MithaiBarfi
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

बुढऊ चाचा के दुकान पर पहुंचने के बाद आपको 8 कारीगर दूध जलाते दिखेंगे. इन्हीं दूध को जलाने के बाद बर्फी और पेड़ा तैयार किया जाता है. सुबह 9 बजे से ही काम शुरू हो जाता है. वह शाम तक चलते रहता है. हर दिन यहां आपको ताजा बर्फी, पेड़ा मिलेगा जिसमें चीनी कि मात्रा काफी कम रहती है.

बर्फी और पेड़ा आपने बहुत खाया होगा. लेकिन गोरखपुर अगर आ रहे हैं तो, इस खास जगह पर बर्फी , पेड़ा खाना ना भूले, शहर के बरगदवा चौराहे पर एक ऐसी दुकान है जो पिछले 50-55 सालों से अपने क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं.

बरगदवा पर मौजूद ‘बुढऊ चाचा’ का पेड़ा और बर्फी इतना स्वादिष्ट है कि, दूसरे जिले से लोग भी इसका स्वाद लेने पहुंच जाते हैं. दुकान पर पहुंचने के बाद आपको हर वक्त 4 से 5 हलवाई दूध जलाते मिल जाएंगे. हर दिन 500 लीटर दूध का इस्तेमाल किया जाता है और शुद्ध बर्फी, पेड़ा यहां तैयार होता है. बर्फी, पेड़ा खाने वाले कस्टमर कहते हैं कि, यह बर्फी पेड़ा नहीं अमृत है. स्वाद ऐसा की कई कस्टमर पिछले कई सालों से यहां रेगुलर आ रहे हैं. बुढऊ चाचा बर्फी की दुकान पर बैठी साधना चौधरी बताती है कि, सन 1967 में इस दुकान की नींव पड़ी थी. तब से इसकी पहचान शुद्धता रही है. हर दिन 500 लीटर दूध इस्तेमाल किया जाता है और उसी को जलाकर शुद्ध बर्फी और पेड़ा तैयार किए जाते हैं. हम अपने वादे नहीं करते बल्कि यहां आने वाले कस्टमर से अगर पूछा जाए तो, वह खुद टेस्ट और क्वालिटी के बारे में बताएंगे जो हमें और लोगों से बेहद अलग बनाता है. बुढऊ चाचा की दुकान पर जब लोकल 18 की टीम पहुंची तो, वहां के कस्टमर अमित ने बताया कि, यहां का बर्फी, पेड़ा इसलिए खास और शानदार है क्योंकि, जब से दुकान है तब से यहां सिर्फ एक ही चीज पर फोकस किया जाता रहा है. और कई चीजों को यहां नहीं बनाया जाता, बस शुद्ध बर्फी और पेड़ा ही यहां आपको मिलेगा. यहां पर बर्फी और पेड़ा लगभग 600 रुपये किलो होता है. यूं तो बर्फी और पेड़ा कई जगह मिलता है. वह सबका स्वाद भी बेहद अलग होता है. लेकिन बुढऊ चाचा के दुकान का बर्फी, पेड़ा इसलिए खास और अलग है क्योंकि, इसे कस्टमर के सामने तैयार किया जाता है और इसमें चीनी की मात्रा बहुत कम रखी जाती है. दूध में किसी तरह का मिलावट नहीं होता वही, यहां पर बर्फी, पेड़ा किसी कारीगर से नहीं तैयार कराया जाता है. बल्कि घर के लोग ही इसे सालों से तैयार कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Famous Sweets Milk Mithai Barfi Peda Taste गोरखपुर फेमस बुढऊ चाचा बर्फी पेड़ा टेस्ट भीड़

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ये इंडस्‍ट्री किसी के बाप की नहीं है: विद्या बालनये इंडस्‍ट्री किसी के बाप की नहीं है: विद्या बालनये इंडस्‍ट्री किसी के बाप की नहीं है: विद्या बालन
Read more »

बर्फी ही नहीं, यहां समोसे में भी होता है काजू का इस्तेमाल; रोज लगती है भीड़बर्फी ही नहीं, यहां समोसे में भी होता है काजू का इस्तेमाल; रोज लगती है भीड़गोरखपुर के मोहद्दीपुर जाने पर आपको एक ऐसी बेकरी की दुकान मिलेगी, जहां मिठाइयों की कई वैरायटी मौजूद हैं. यहां लड्डू की 10 से अधिक वैरायटी और काजू की बनी मिठाई है, जो बेहद खास मानी जाती है. इनका कहना है कि अगर खाने में मजा न आए तो कस्टरम से पैसे नहीं लेते हैं.
Read more »

ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के तरीकेब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के तरीकेकई बार ब्रेस्‍टफीडिंंग मदर्स को ये शिकायत रहती है कि उनकी ब्रेस्‍ट में दूध कम बन रहा है। जानिए इस प्रॉब्‍लम को कैसे ठीक किया जा सकता है।
Read more »

5000 रुपये लीटर बिक रहा गधी का दूध, गुजरात के इस व्यक्ति की हो रही हर महीने 3 लाख कमाईDonkey Milk : गुजरात का व्यापारी गधी का दूध को बेचकर लाखों रूपये कमा रहा है। गधी का दूध 5000 से 7000 रूपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:10