Jodhpur Farhan Akhtar Tribute Major Shaitan Singh: जोधपुर में फिल्म ‘120 बहादुर’ की टीम ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. इस दौरान अभिनेता फरहान अख्तर ने कहा कि जोधपुर की मिट्टी ने देश को वीरता की पहचान दी है और यहां का हर कण शौर्य से भरा है. टीम ने सैनिक परिवारों से मुलाकात कर उनके योगदान को सलाम किया.
जोधपुर: फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म “120 बहादुर” सिर्फ एक युद्ध पर आधारित कहानी नहीं, बल्कि उन जांबाज भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला की जंग में अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी.
13 कुमाऊं रेजीमेंट के 120 वीर जवानों की यह कहानी हिम्मत, जज़्बे और देशभक्ति का असली प्रतीक है. फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह के किरदार में नज़र आएंगे वही योद्धा जिन्होंने अपने साथियों के साथ आख़िरी सांस तक दुश्मन से लोहा लिया और इतिहास में अमर हो गए. फरहान अख्तर ने कहा कि जोधपुर आना अपने आप में गर्व की बात है, क्योंकि इसी मिट्टी ने देश को वीर सपूत दिए हैं. जोधपुर पहुंचे फरहान अख्तर और राशि खन्ना फरहान अख्तर और राशि खन्ना आज जोधपुर पहुंच. फिल्म “120 बहादुर” की रिलीज़ से पहले दोनों कलाकारों ने जोधपुर जिले के वीर सपूत, परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान दोनों ने मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके परिवार से मुलाकात भी की. फरहान और राशि ने मेजर शैतान सिंह भाटी के पुत्र नरपत सिंह जी से मिलकर उनके पिता की वीरता और बलिदान को नमन किया.जोधपुर का यह दौरा फिल्म के लिए ही नहीं, बल्कि दोनों कलाकारों के लिए एक भावनात्मक अनुभव रहा, क्योंकि फरहान इसी महान योद्धा का किरदार निभा रहे हैं. फरहान बोले “यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है श्रद्धांजलि देने के बाद फरहान अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मेजर शैतान सिंह जैसे वीरों की कहानी को पर्दे पर लाना मेरे लिए सम्मान की बात है. जब आप ऐसे किरदार को निभाते हैं, तो यह सिर्फ अभिनय नहीं रह जाता, बल्कि एक जिम्मेदारी बन जाती है कि उनकी वीरता और बलिदान को सही रूप में पेश किया जाए.” राशि खन्ना ने भी कहा कि “फिल्म 120 बहादुर हर भारतीय के दिल को छू लेगी, क्योंकि यह सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस और एकता की भावना की कहानी है. यह भी पढ़ें: Winter Diet Tips: ठंड में लगेगी गर्मी…सर्दियों में बस एक महीने खा लें ये रोटी, बीमारियां होंगी कोसो दूर देशभक्ति की सच्ची कहानी रजनीश ‘रेज़ी’ घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमित चंद्रा की ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले बनी हैं.’120 बहादुर’ 21 नवंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Rajasthan News Jodhpur News Bollywood News Farhan Akhtar 120 Bahadur Movie लोकल 18 न्यूज राजस्थान न्यूज जोधपुर न्यूज बॉलीवुड न्यूज फरहान अख्तर फरहान अख्तर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी देशभक्ति फिल्म फिल्म 120 बहादुर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारी बारिश और बाढ़ से सेबू में तबाही, राहत कार्य जारीसेबू में भारी बारिश और बाढ़ के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई घर बह गए। प्रशासन ने प्रांत को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। तूफान कल्मेगी के कारण पालावन द्वीप पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 3,87,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि 186 उड़ानें रद्द हुईं। गवर्नर ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की जांच की मांग की है।
Read more »
21 साल पहले लिखी फिल्म की मदद से Javed Akhtar ने लिख डाले 120 Bahadur के गानेफरहान अख्तर Farhan Akhtar की मच अवेटेड वॉर ड्रामा '120 बहादुर' का म्यूजिक एल्बम मंगलवार शाम मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम में फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, रितेश सिधवानी, निर्देशक रजनीश 'राज़ी' घई, राशि खन्ना, संगीतकार अमित त्रिवेदी, सलीम-सुलेमान और गायक सुखविंदर सिंह सहित कई अन्य कलाकार मौजूद...
Read more »
'बात जमीन की नहीं, सरजमीन की है...', रिलीज हुआ '120 बहादुर' का ट्रेलर'बात जमीन की नहीं, सरजमीन की है...', रिलीज हुआ '120 बहादुर' का ट्रेलर, फरहान अख्तर ने दिखाया दम-खम, राशि भी साथ
Read more »
'बात जमीन की नहीं, सरजमीन की है...', रिलीज हुआ '120 बहादुर' का ट्रेलर, फरहान अख्तर ने दिखाया दम-खम, राशि भी...120 बहादुर का ट्रेलर फरहान अख्तर लीड में रिलीज हुआ, अमिताभ बच्चन की आवाज से शुरू. 13 कुमाऊं रेजीमेंट की सच्ची कहानी 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी.
Read more »
120 Bahadur Trailer: 'यहीं लड़ेंगे... यहीं मरेंगे' चीन से लोहा लेने वाले मुट्ठी भर भारतीय जवानों की कहानीभारत-चीन युद्ध 1962 की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक थी रेजांग ला की लड़ाई. इस लड़ाई को '120 बहादुर' बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है. फरहान अख्तर इसमें मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे हैं जो मात्र 120 सैनिकों की ताकत के साथ, 3000 चीनी सैनिकों से जा भिड़े थे.
Read more »
'KGF' फेम हरीश राय का निधन, ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज; पढ़िए आज की बड़ी खबरेंआज सिनेमा जगत की कई खबरें चर्चा में रहीं। &39;KGF&39; फेम एक्टर हरीश राय का निधन हो गया। अक्षय कुमार के साथ फोटो खिंचवाने के लिए एक दिव्यांग शख्स आया तो अभिनेता ने उस
Read more »
