यूरोप का महंगा प्लान छोड़ो! भारत की ये 5 जगहें आपको देंगी स्विट्जरलैंड, वेनिस और ग्रीस का मजा!

Best Places To Visit In India News

यूरोप का महंगा प्लान छोड़ो! भारत की ये 5 जगहें आपको देंगी स्विट्जरलैंड, वेनिस और ग्रीस का मजा!
KhjjiarKoorgGulmarg
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 152 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

अगर आप विदेश खासकर यूरोप (स्विट्जरलैंड, इटली, ग्रीस) घूमने का मन बना रहे हैं, लेकिन आपका बजट साथ नहीं दे रहा है तो निराश न हों. भारत भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है. भारत में ही ऐसी कई अद्भुत और शानदार जगहें हैं, जहां आपको बिल्कुल यूरोप जैसा एहसास होगा. यहां नजारे भी शानदार मिलेंगे और आपका खर्च भी बहुत कम आएगा.

यूरोप का महंगा प्लान छोड़ो! भारत की ये 5 जगहें आपको देंगी स्विट्जरलैंड, वेनिस और ग्रीस का मजा!अगर आपका प्लान यूरोप घूमने का है तो इस ठंडी आप ये महंगा प्लान छोड़कर भारत में ही ऐसी 5 शानदार जगहों पर विजिट कर सकते हैं.

कश्मीर के गुलमर्ग में स्विट्जरलैंड, केरल के अलेप्पी में वेनिस और पुडुचेरी में ग्रीस जैसा मजा ले सकते हैं.अगर आप विदेश खासकर यूरोप घूमने का मन बना रहे हैं, लेकिन आपका बजट साथ नहीं दे रहा है तो निराश न हों. भारत भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है. भारत में ही ऐसी कई अद्भुत और शानदार जगहें हैं, जहां आपको बिल्कुल यूरोप जैसा एहसास होगा. यहां नजारे भी शानदार मिलेंगे और आपका खर्च भी बहुत कम आएगा. ये जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि इन्हें देखकर आप विदेश घूमने का ख्याल छोड़ देंगे. आइए जानते हैं भारत की उन 5 बेहतरीन जगहों के बारे में, जो आपको यूरोप की ट्रिप जैसा मजा देंगी.गोवा सिर्फ भारतीयों में ही नहीं, बल्कि विदेशी टूरिस्ट्स के बीच भी बहुत फेमस है. गोवा के शांत और साफ साउथ गोवा के बीच और नॉर्थ गोवा के रंगीन कैफे और बाजार आपको इटली के अमालफी कोस्ट के बीचों जैसा ही मजा देंगे. गोवा की नाइटलाइफ, पुर्तगाली आर्किटेक्चर और शानदार समुद्री नजारे इसे एक यूरोपियन वाइब देते हैं. अगर आप बीच पर एक्टिविटी और पार्टी का मजा लेना चाहते हैं तो अक्टूबर से फरवरी का महीना गोवा घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है.कर्नाटक का कूर्ग हिल स्टेशन अपनी सुंदर, हरी-भरी पहाड़ियों, कॉफी के विशाल बागानों और शांति के लिए जाना जाता है. इसे अक्सर यूरोप के स्कॉटलैंड जैसी सुंदरता के लिए पहचाना जाता है. अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव से दूर, सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो कूर्ग सबसे बेहतरीन जगह है. यहां का शांत वातावरण और मन को मोह लेने वाले नजारे आपको पूरी तरह से तनावमुक्त कर देंगे. यहां घूमने के लिए सितंबर से नवंबर और फिर मार्च से मई के बीच का मौसम बहुत सुहावना होता है.अगर आप ग्रीस के सफेद और नीले रंग के खूबसूरत घरों को देखने का सपना देखते हैं तो एक बार पुडुचेरी जरूर घूमकर आएं. यह शहर फ्रेंच संस्कृति से बहुत प्रभावित है. यहां की गलियां, फ्रेंच स्टाइल में बने कैफे और सड़कों का डिजाइन आपको यूरोप जैसा महसूस कराएगा. यहां आपको क्रॉएसेंट जैसे फ्रेंच खाने का स्वाद भी मिलेगा. यह जगह ऐसी लगती है, जैसे किसी यूरोपियन बीच को भारत के रंगों में रंग दिया गया हो. यहां घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का मौसम सबसे अच्छा रहता है.इटली के फेमस शहर वेनिस की तरह, जहां नहरों में नाव की सवारी की जाती है, ठीक वैसा ही शांत और रोमांटिक अनुभव आपको केरल के अलेप्पी में मिलेगा. अलेप्पी अपने बैकवाटर के लिए जाना जाता है. अगर आपका वेनिस जाकर बोट राइड करने का मन है तो आप यहां हाउसबोट की शानदार सवारी का मजा ले सकते हैं. अगर आप स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों का सपना देखते हैं तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके आपके लिए एकदम सही हैं. कश्मीर में गुलमर्ग को तो भारत का स्विट्जरलैंड कहा ही जाता है। इसके अलावा हिमाचल की खजियार और तीर्थन वैली बर्फबारी के बाद किसी भी यूरोपियन डेस्टिनेशन से कम नहीं लगतीं. यहां पाइन के घने जंगल, बर्फ से ढके मैदान और चारों ओर फैली शांति मन मोह लेती है. यहांना घूमने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से मार्च के बीच है, जब आपको खूब बर्फ देखने को मिलेगी.यूरोप का महंगा प्लान छोड़ो! भारत की ये 5 जगहें आपको देंगी स्विट्जरलैंड, वेनिस और ग्रीस का मजा!अजय देवगन की वो एक्ट्रेस, जिसने पहले पति से तलाक के बाद करोड़पति शख्स से की थी दूसरी शादी; 50 साल के उम्र में कहर ढाती है ये हसीनाPHOTOS: दुनिया का वो इकलौता देश, जिसके पास हैं सबसे ज्यादा 16 हजार एयरपोर्ट; किसी भी 'कस्बे' से भर लें उड़ानactress Sara Ali Khan

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Khjjiar Koorg Gulmarg Switerzerland Beautiful Places In India Tourist Spot In India Best Places To Visit In India In Low Budget Travel News

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 19:48:11