यूपी में हर व्यक्ति 36 हजार का कर्जदार: 50% बजट सैलरी-पेंशन और कर्ज पर खर्च हो रहा; एक्सपर्ट ने दिए आपके सव...

Uttar Pradesh Budget 2025 News

यूपी में हर व्यक्ति 36 हजार का कर्जदार: 50% बजट सैलरी-पेंशन और कर्ज पर खर्च हो रहा; एक्सपर्ट ने दिए आपके सव...
UP Budget 2025 AnalysisUP Tax Revenue 2025
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

Uttar Pradesh (UP) UP Budget 2025 Revenue Sources Expenditure Update.

50% बजट सैलरी-पेंशन और कर्ज पर खर्च हो रहा; एक्सपर्ट ने दिए आपके सवालों के जवाबयोगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट 8 करोड़ 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपए अनुमानित है। यह पिछले बजट से करीब 9% ज्यादा है। लेकिन, जैसे-जैसे बजट का आकार बढ़ रहा है, प्रदेश पर कर्ज भी बढ़ता जा रहा है। औसतन हर व्यक्ति पर 36 हजार रुपए का कर्ज हो गया है। वउत्तर प्रदेश के बजट को लेकर आपके मन में भी कई सवाल होंगे कि सरकार कमाई कैसे करती है? वह किस तरह अपने पैसे को खर्च करती है। योजनाओं को पूरा करने के लिए उसने कितना कर्ज लिया है?सवाल : राज्य सरकार कमाई कहां से करती है? जवाब : राज्य सरकार मुख्यतः टैक्स और सेवा शुल्क जैसे स्रोतों से कमाई करती है। इस कमाई का काफी बड़ा हिस्सा वेतन, पेंशन और कर्ज और ब्याज के भुगतान पर खर्च होता है।सवाल : राज्य सरकार के पास GST के अलावा कमाई के कौन से स्रोत हैं? जवाब : जीएसटी कलेक्शन से केंद्र राज्यों को उसका हिस्सा जारी करता है। इसके बाद राज्य सरकार के पास प्रमुख रूप से वैल्यू एडेड टैक्स , एक्साइज ड्यूटी, स्टैंप ड्यूटी, वाहनों के रजिस्ट्रेशन और माइनिंग आदि से आय होती है।उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आता। उत्तर प्रदेश सरकार इस पर वैट वसूलती है। प्रति लीटर पेट्रोल पर 14.

85 और डीजल पर 10.41 रुपए वैट वसूले जाते हैं। इसी तरह शराब की बिक्री पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए और ठेके नीलाम करके राजस्व जुटाती है। प्रदेश में खनन के पट्‌टे नीलाम करके भी राज्य सरकार अपनी आमदनी बढ़ाती है।राज्य सरकार को जितनी भी कमाई होती है, उसका 33.4% हिस्सा तो सरकारी अफसरों-कर्मचारियों के वेतन-पेंशन पर खर्च होता है।सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए।कृषि सब्सिडी, सिंचाई परियोजनाएं, ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी ढांचा आदि।पुलिस, न्यायपालिका, प्रशासनिक खर्च, शहरी विकास आदि।सड़क, बिजली, जल आपूर्ति जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर निवेश।बिजली पर सब्सिडी, फ्री पंप सिंचाई स्कीम, दवा, मेडिकल जांच, वृद्ध पेंशन आदि मुफ्त योजनाओं के लिए राज्य सरकार 1.76 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगी। अकेले सब्सिडी पर 35 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।वित्तीय वर्ष में कुल कर्ज करीब 9.00 लाख करोड़ रुपए जाएगा। ताजा बजट में करीब 91 हजार करोड़ रुपए और कर्ज लेने की बात कही गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है- वित्तीय वर्ष 2025-26 के खत्म होने के बाद यूपी के हर व्यक्ति पर औसतन 36 हजार रुपए से अधिक का कर्ज होगा।उत्तर प्रदेश में कुल बजट का 14 फीसदी मतलब 1.15 लाख करोड़ रुपए कर्ज और ब्याज चुकाने में जा रहा है।लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रो. एवं अर्थशास्त्री अरविंद मोहन के मुताबिक, सरकार को सबसे अधिक रुपए जीएसटी, आबकारी और वाहनों बिक्री व जमीनों की रजिस्ट्री से मिल रहा है। मुझे याद है 1998 में जो आय थी, उससे सरकारी कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे सकते थे। आज 20 प्रतिशत के लगभग बजट का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जा रहा है।यूपी बजट- 9 लाख आउटसोर्स कर्मियों की सैलरी बढ़ाई:छात्राओं को फ्री स्कूटी मिलेगी, 92 हजार नई नौकरी; छुट्‌टा पशुओं की समस्या खत्म करने का ऐलान यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार को 2025-26 का बजट पेश किया। इसमें 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां दिखीं। योगी ने बजट 'सनातन को समर्पित' बताया। सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया है। अब उन्हें 16 हजार की जगह न्यूनतम मानदेय 20 हजार रुपए दिया जाएगा। प्रदेश में इस समय करीब 9 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। लखनऊ में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी बनाई जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

UP Budget 2025 Analysis UP Tax Revenue 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय संसद का बजट सत्र: विपक्ष का सरकार पर आरोप, महाकुंभ मेला और बजट घोषणाओं की तैयारीभारतीय संसद का बजट सत्र: विपक्ष का सरकार पर आरोप, महाकुंभ मेला और बजट घोषणाओं की तैयारीभारतीय संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। विपक्ष महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ और सरकार की नीतियों पर आरोप लगाने की तैयारी में हैं।
Read more »

भारत का आठवां लगातार बजट पेश: किसानों, एमएसएमई और मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफाभारत का आठवां लगातार बजट पेश: किसानों, एमएसएमई और मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आठवां लगातार बजट पेश किया। इस बजट में किसानों, एमएसएमई क्षेत्र और मध्यम वर्ग को कई महत्वपूर्ण लाभ दिए गए हैं।
Read more »

बजट 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और पावर सेक्टर में बड़ा निवेश, शेयर बाजार में उछालबजट 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और पावर सेक्टर में बड़ा निवेश, शेयर बाजार में उछालभारत सरकार ने बजट 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर और पावर सेक्टर में बड़ा निवेश किया है। इस बजट का प्रभाव कंजम्प्शन और शेयर बाजार पर देखा जा सकता है।
Read more »

1 करोड़ रुपये सैलरी पर कितना कर देना होगा?1 करोड़ रुपये सैलरी पर कितना कर देना होगा?बजट 2025 में आयकर प्रणाली में बदलाव के साथ 1 करोड़ रुपये सैलरी वाले व्यक्ति को कितना कर देना होगा, इस बारे में एक विस्तृत विश्लेषण।
Read more »

मध्य प्रदेश में महिला संगीत कार्यक्रम में युवती की नाचते समय हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंकामध्य प्रदेश में महिला संगीत कार्यक्रम में युवती की नाचते समय हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंकाएक मध्य प्रदेश जिले में आयोजित एक महिला संगीत कार्यक्रम में एक युवती नाचते समय अचानक गिर गई और मृत्यु हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »

एक रुपये के सिक्कों से सजी कार ने इंटरनेट पर मचाया तहलकाएक रुपये के सिक्कों से सजी कार ने इंटरनेट पर मचाया तहलकाभारत में एक व्यक्ति ने अपनी कार को एक रुपये के सिक्कों से पूरी तरह सजाया है। इस अनोखे कलात्मक कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:48