Uttar Pradesh News Headlines And Evening Bulletin Din Bhar Badi Khabar Updates; सपा प्रमुख ने कोडीन माफियाओं पर बुलडोजर चलवाने का चैलेंज दिया है। जेपी नड्डा ने कहा- SIR में विपक्षी दलों के संदिग्ध या फर्जी वोटर्स पर आपत्ति कर हटवाने का काम होना...
अखिलेश ने योगी को दिया बुलडोजर चैलेंज, रेपिस्ट बोला- फेमस कर दो; एक्ट्रेस से धक्का-मुक्की, रैपिड रेल में गंदी बातआज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी पर अखिलेश यादव के पलटवार से जुड़ी है। सपा प्रमुख ने कोडीन माफियाओं पर बुलडोजर चलवाने का चैलेंज दिया है। वहीं, दूसरी खबर यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जुड़ी हुई है।अखिलेश यादव ने कोडीन माफिया कनेक्शन मुद्दे पर सीएम योगी को चैलेंज किया है। योगी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोडीन कांड में जितने भी लोग शामिल हैं उन सब पर बुलडोजर चलना चाहिए। उन्होंने एक शेर पढ़ी- अपना चेहरा न पोछा गया आपसे, आइना बेवजह तोड़कर रख दिया। कहा- कोडीन को लेकर सरकार बातें छिपा रही है। सीएम योगी ने माफिया के सपा कनेक्शन का दावा किया था।यूपी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा इतना घना रह रहा कि लखनऊ-जौनपुर समेत कई शहरों में सुबह रिमझिम फुहारें पड़ रहीं। सड़कें भीगी रहतीं। शनिवार को 50 जिलों में कोहरा छाया रहा। 10 मीटर तक देखना मुश्किल हो गया। लोग धूप को तरसते रहे। दिन में भी अंधेरा छाया है। तमाम ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइटें लेट चल रहीं। प्रदेश के 11 शहरों में स्कूल बंद कर दिए हैं।लखनऊ में बीजेपी की मीटिंग में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- SIR में विपक्षी दलों के संदिग्ध या फर्जी वोटर्स पर आपत्ति कर हटवाने का काम होना चाहिए। मीटिंग में सीएम योगी, पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। इसके पहले KGMU के दीक्षांत में शामिल हुए। वहां, बृजेश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष/ वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से कहा- आपकी कृपादृष्टि देश के खजाने पर है। KGMU पर भी करें।बुलंदशहर के बहुचर्चित नेशनल हाईवे-91 गैंगरेप और लूटकांड में 9 साल 4 महीने 21 दिन के लंबे इंतजार के बाद फैसला आया। पॉस्को कोर्ट ने शनिवार को मामले के 5 आरोपियों को दोषी करार दिया। पुलिस जब दोषियों को वापस जेल ले जाने लगी तो दोषी एक युवक ने मीडिया कर्मियों को हाथ लहराकर मुस्कुराते हुए कहा- जियो राजा, मुझे फेमस कर दो। 22 दिसंबर को सबको सजा सुनाई जाएगी।डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, 'अखिलेश यादव जब से बिहार चुनाव हार के आए हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं नीरज सिंह से कहूंगा कि उनका इलाज करवा दें। अयोध्या वाली सीट जीतने के बाद लगातार कहते थे कि अवध में हराए हैं तो मगध में भी हराएंगे। पटना एयरपोर्ट पर मुझसे कहा कि लड्डू कब खिलाएंगे। खिलाने के लिए खोज रहा हूं, पता नहीं चल रहा।टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में यूपी से 4 क्रिकेटर- सूर्य कुमार, कुलदीप यादव, शिवम दुबे और रिंकू सिंह का चयन हुआ। मोहम्मद शमी बाहर हैं। रिंकू सिंह की मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज ने इंस्टाग्राम पर दिल का इमोजी बनाकर टीम इंडिया के पोस्टर शेयर किए हैं। यूपी के सूर्य कुमार यादव कप्तानी करेंगे जबकि अक्षर पटेल उप-कप्तान बनाए गए है।बसपा सुप्रीम मायावती हिजाब कांड को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़क गईं। कहा- मुख्यमंत्री अपनी गलती मानें और पश्चाताप कर लें। कड़वा होते जा रहा विवाद खत्म करें। उन्होंने कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को बहराइच में सलामी देने को नियमों से खिलवाड़ बताया। कहा- अब लोग कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसलिए सख्ती से कदम उठाने चाहिए।कानपुर में न्याय पाने के लिए एक युवक ने DM जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसवालों ने घेरा बनाकर पकड़ा तो कहा- हमने फिल्मों में देखा था कि प्रशासन ऐसे नहीं सुनता इसलिए पेट्रोल डाल लिया। वह शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचा था। अपनी शरीर पर पेट्रोल डालकर चिल्लाने लगा- सर, हमारी कोई नहीं सुन रहा। आज जान दे देंगे।गोंडा में ब्लैकमेलर पति-पत्नी को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी पति-पत्नी ने एक इंजीनियर को इस कदर ब्लैकमेल किया कि उसने खुदकुशी कर ली। दरअसल, इंजीनियर से कैशियर की पत्नी इश्क का नाटक करती रही। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों ने उससे 2 लाख की शॉपिंग कराई और 5 लाख नकद वसूले। परेशान इंजीनियर ने 17 दिसंबर को जान दे दी थी।यूपी में देसी अंडे के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। गर्म पानी में 10 रुपए की चायपत्ती और 2 रुपए का कत्था मिलाकर, 210 रुपए के 30 हैदराबादी सफेद अंडे गर्म पानी में डालकर हल्का ब्राउन कर दिया जा रहा। कलर को पक्का करने के लिए 10 रुपए का सरसों का तेल कपड़े पर लेकर अंडों पर मल दें रहें। फिर इन अंडों को रंगने के बाद देसी बताकर 500 रुपए में बेचा जा रहा।दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल में स्टूडेंट्स के अश्लील हरकत करते 3 वीडियो सामने आए हैं। पूरी हरकत, कोच में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। लड़की स्कूल ड्रेस पहने हुए है। दावा किया जा रहा कि वह शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा है। कोच में अन्य यात्री भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। वीडियो 24 नवंबर का है लेकिन सामने अब आया है। NCRTC जांच कर रहा।बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह शुक्रवार को अपनी फिल्म 'बिहू अटैक' का प्रमोशन करने प्रयागराज पहुंची थीं। इस दौरान डेजी नाज हॉस्पिटल के 5वें इनॉगरेशन डे प्रोग्राम में भी शिरकत करने पहुंचीं। यहां अंदर जाते समय बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनका लिफ्ट तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। किसी तरह लिफ्ट में पहुंची तो फैंस उसमें भी घुसने लगे। डेजी करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में ही फंसी रहीं।13- धीरेंद्र शास्त्री बोले- बाबरी मस्जिद बनी तो 1992 दोहराएंगे, हनुमान चालीसा का पाठ होगा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा- कृष्ण लला आएंगे, माखन मिश्री खाएंगे। बहुत जल्द श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने जाएंगे। हालांकि, यह आयोजन कब होगा, उन्होंने नहीं बताया। बंगाल में बन रही बाबरी मस्जिद पर कहा, 'अगर बाबरी मस्जिद दोबारा बनी तो हिंदू 1992 दोहराएंगे।'भदोही जिले में मुस्लिम समाज के एक बुजुर्ग ने कौमी एकता की मिसाल पेश की है। बड़ागांव में रामलीला के लिए कोई जमीन नहीं होने पर 65 वर्षीय अब्दुल रहीम सिद्दीकी उर्फ कल्लू ने अपनी करीब तीन बिस्वा पुश्तैनी जमीन दान कर दी। गांव में करीब 6 हजार हिंदू-मुस्लिम आबादी रहती है, जो मिलकर त्योहार मनाती है।21 दिसंबर को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से थोड़ी राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके असर से दिन के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कोहरे के घनत्व में थोड़ी कमी आएगी।यूपी में 2 दिन भयंकर ठंड और कोहरे का अलर्टदेहरादून में सीजन की पहली बूंदाबांदी, दिल्ली की फ्लाइट कैंसिलभिंड में कड़ाके की ठंड, तीन दिन से घना कोहरागाजियाबाद में रात का तापमान 21°Cसरगुजा में घना कोहरा, रायपुर में 8.
3° रात का पारा
Latest Uttar Pradesh Samachar Yogi Adityanath Akhilesh Yadav JP Nadda Rapist Ask For Fame Codeine Syrup Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gorakhpur Weather Update: कोहरे की चादर में ढका गोरखपुर रहा शिमला से भी ठंडा, दो दिन में सात डिग्री नीचे आया तापमानगोरखपुर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। दिसंबर के दूसरे पखवारे में प्रवेश के साथ गलन बढ़ गई है। गुरुवार को गोरखपुर का तापमान 15.
Read more »
योगी की कोशिश के बाद भी आराम करते रहे अफसर, योजनाओं का बजट खर्च न होने पर सीएम नाराज… लगा दी क्लासउत्तर प्रदेश में योजनाओं के लिए 3.88 लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था के बावजूद, 15 दिसंबर तक केवल 35.
Read more »
दुनिया खड़ी कर रही दीवारें, भारत बुन रहा व्यापार के रिश्ते, घटता घाटा और बढ़ता भरोसा किसके बूते?Indias Rising Exports: भारत ने 2025 में अपनी आर्थिक तरक्की को मजबूत किया है। मुक्त व्यापार समझौतों और बड़े सुधारों से निर्यात में 15.
Read more »
हर महीने 15000 रुपये का इन्वेस्टमेंट बना देगा करोड़पति, जानिए क्या है 15×15×15 वाला रूलShare Maeket Tips: आज आपको भले ही एक करोड़ की फिगर ठीकठाक अमाउंट लग रही हो. लेकिन आने वाले कुछ सालों में यह फिगर छोटी लगेगी. इसलिए जरूरी है कि आप सही निवेश करें और पूरे धैर्य के साथ करें.
Read more »
5 बदकिस्मत भारतीय खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में जगह नहीं बना पाए, अकेले मैच पलटने का रखते हैं दमटी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 खिलाड़ी चुने गए हैं।
Read more »
2026 T20 World Cup: ശുഭ്മാൻ ഗിൽ പുറത്ത്, സഞ്ജുവും ഇഷാനും ടീമിൽ; ടി20 ലോകകപ്പിലെ ഇന്ത്യൻ ടീമിനെ പ്രഖ്യാപിച്ചു2026 ൽ നടക്കാനിരിക്കുന്ന ഐസിസി ടി20 ലോകകപ്പിനുള്ള 15 അംഗ ഇന്ത്യൻ ടീമിനെ ബിസിസിഐ പ്രഖ്യാപിച്ചു.
Read more »
