Uttar Pradesh (UP) IPL RCB Palyers Yash Dayal Sexual Abuse Case Update IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार की देर शाम रेप की FIR दर्ज हो गई। गाजियाबाद की युवती ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
युवती बोली- शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण किया; जल्द होगी गिरफ्तारीIPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार की देर शाम रेप की FIR दर्ज हो गई। गाजियाबाद की युवती ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था।पीड़ित ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने एक हफ्ते पहले युवती के बयान दर्ज किए। हालांकि क्रिकेटर यश दयाल ने अभी तक अपना बयान नहीं रिकॉर्ड कराया है। गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- 'पीड़ित की शिकायत पर क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का जल्द मेडिकल कराया जाएगा।'इस बार IPL रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है। यश दयाल टीम का हिस्सा थे।पीड़ित लड़की ने कहा- मेरी 2019 में सोशल मीडिया पर यश दयाल से बात हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बात होने लगी, फिर उसने मुझसे शादी करने की बात कही। फिर कुछ दिन मेरे साथ रिलेशन बनाए। यश ने मेरे साथ शादी करने की बात कहकर बेंगलूरु में मुझे लंबे समय तक साथ रखा। दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर गया। मेरे साथ संबंध बनाए। जब भी मैं शादी की बात कहती तो वह अपने करियर की बात कहकर कहता था कि पहले थोड़ा सेटल हो जाऊं।एक माह पहले यश ने ब्लॉक किया पीड़िता ने पुलिस काे बताया- यश दयाल पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले व्यवहार बदल गया और अनदेखी करने लगे। एक महीने पहले सोशल मीडिया अकाउंट और वॉट्सऐप से ब्लॉक कर दिया। पिछले 5 सालों में वह जहां भी ट्रिप पर जाते तो मुझे साथ भी ले जाते थे।अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाते थे। एक महीने पहले साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की।पीड़ित युवती ने 21 जून को IGRS पर शिकायत की थी। इसके बाद उसने 25 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इसमें उसने यश दयाल के साथ फोटो भी पोस्ट की थी। पीड़ित ने इस पोस्ट में यूपी के CM आदित्यनाथ से मदद मांगी है। उसने लिखा- यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे। महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया है। पीड़ित ने चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए। 14 जून 2025 को युवती ने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने Xपोस्ट पर ऑनलाइन शिकायत की जानकारी दी। साथ ही एक फोटो भी डाली, जिसमें वो क्रिकेटर के साथ दिख रही है।पुलिस जब पीड़िता के बयान दर्ज करेगी, उसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराएगी।पुलिस का कहना है कि पीड़िता बालिग है, ऐसे में पीड़ित की अनुमति के बाद ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा सकेंगे। प्रयागराज निवासी क्रिकेटर यश दयाल पर गिरफ्तारी की धारा लगी है, ऐसे में पुलिस कभी भी अरेस्टिंग कर सकती है।यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।'यश दयाल IPL में अपने वैरिएशंस के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले दयाल नई गेंद और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में माहिर हैं। वे IPL में अब तक 43 विकेट ले चुके हैं। दयाल 2 अलग-अलग टीम से IPL टाइटल जीत चुके हैं। 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से पहली बार IPL चैंपियन बने। जब गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था। 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दूसरी बार IPL चैंपियन बने। बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रन से हराकर खिताब जीता था।यश दयाल पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दयाल को अपने खेमे में शामिल किया। तब दयाल ने 15 विकेट झटके, इनमें एमएस धोनी का वह विकेट भी शामिल रहा, जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लिया था। उसी विकेट की बदौलत RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उस विकेट का ईनाम यश दयाल को मेगा ऑक्शन में मिला, जब उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। 2025 के 15 मैचों में 9.
72 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 13 विकेट लिए।यश दयाल ने युवती को लिखा था- 'हाय लव': दूसरी से कहा- काश आप गर्लफ्रेंड होती क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पीड़िता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि यश दयाल फेम और पैसे से लड़कियों को अपने झांसे में लेता है। इसके बाद उनका यौन शोषण करता है। पीड़िता के 3 साल पहले के सोशल मीडिया पोस्ट पर यश दयाल का कमेंट वायरल हो रहा है। वहीं, यश दयाल की दूसरी युवती से की गई पर्सनल चैट भी सामने आई है।यश दयाल का कई लड़कियों से संबंध है। यह शक मुझे पहले से था, लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा था। अचानक से 17 अप्रैल को यश से बात करने वाली एक लड़की ने मुझे फोन किया। उसने यश के धोखेबाज होने और अन्य लड़कियों से बात करने के प्रूफ दिए।ये कहना है क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली गाजियाबाद की युवती का। पीड़िता ने दैनिक भास्कर से अपनी आपबीती बताई।जयपुर में तेज बारिश, बाइक-कार डूबीसागर में उफान पर नाले, स्कूल परिसर में घुसा पानीबारिश में स्कूल में भरा पानीनदी में बाढ़...5 छात्रों ने दूसरे गांव में बिताई रात11 अगस्त से हड़ताल पर जा सकते हैं निगम कर्मी
UP Cricketer Yash Dayal Sexual Abuse Case Ghaziabad Yash Dayal Yash Dayal Ooty Trip
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप: लड़की बोली- दिया शादी का झांसा; पांच साल से था रिलेशनशिपगाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की ही रहने वाली एक युवती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईपीएल की टीम रॉयल चॅलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ी यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत
Read more »
क्रिकेटर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप: गाजियाबाद में पीड़ित बोली- शादी का झांसा दिया, 5 साल से रिलेशनशिप ...किक्रेटर यश दयाल पर एक महिला ने मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की है। गाजियाबाद में महिला ने IGRS पर दर्ज कराई तो पुलिस भी जांच में जुट गई है, यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक
Read more »
RCB के यश दयाल पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, शादी का झांसा देकर किया गलत काम, एफआईआर दर्जरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की खिताबी जीत का अहम हिस्सा रहे यश दयाल मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके ऊपर एक महिला ने पांच साल तक मानिसक और शारीकित तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में महिला ने एफआईआर भी दर्ज कराई है और मुख्यमंत्री ऑफिस तक ये बात पहुंच गई...
Read more »
RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर FIR दर्ज, गाजियाबाद की लड़की ने लगाया था यौन शोषण का आरोपYash Dayal News: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम से जुड़े तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. युवती ने क्रिकेटर पर शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
Read more »
RCB के क्रिकेटर Yash Dayal यौन शोषण मामले में बुरी तरह फंसे, थाने में दर्ज हुआ केस; तेज गेंदबाज पर लगे गंभीर आरोपगाजियाबाद की एक लड़की ने RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषणमानसिक प्रताड़ना और शादी का झूठा वादा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है कि वह पिछले पांच सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी इस दौरान यश ने उसे अपने परिवार से भी मिलवाया था। यश पर कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखने का भी आरोप लगा...
Read more »
क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्जभारतीय क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दावा किया है कि दयाल ने उससे पांच साल तक रिश्ते में रहते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।
Read more »
