यूपी की 'पिंक रिवोल्यूशन': 31 जिलों की महिलाओं ने दूध से खड़ा किया 5000 करोड़ का साम्राज्य

Uttar Pradesh Rural Women News

यूपी की 'पिंक रिवोल्यूशन': 31 जिलों की महिलाओं ने दूध से खड़ा किया 5000 करोड़ का साम्राज्य
Milk BusinessDairy Industry UPWomen Empowerment
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 53%

उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं 'व्हाइट गोल्ड' यानी दूध के कारोबार में क्रांति ला रही हैं। 31 जिलों में, वे सालाना 5000 करोड़ रुपये का दूध व्यवसाय कर रही हैं, प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से, महिलाएं सफल उद्यमी बन गई हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और पलायन रुक रहा है। यह मुख्यमंत्री...

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक बड़ी और खामोश क्रांति आकार ले रही है। कभी घूंघट और चूल्हे-चौके तक सीमित रहने वाली प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने अब 'व्हाइट गोल्ड' यानी दूध के कारोबार की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और 'उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' के प्रभावी क्रियान्वयन का नतीजा है कि आज प्रदेश के 31 जिलों की महिलाएं सालाना 5000 करोड़ रुपये का दूध का कारोबार कर रही हैं। यह न केवल महिला सशक्तिकरण की मिसाल है, बल्कि 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग भी है। रोजाना 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण ग्रामीण महिलाओं ने दुग्ध उत्पादन और संग्रहण के क्षेत्र में पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 6000 से अधिक गांवों की महिलाएं संगठित होकर प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अब केवल पशुपालक नहीं, बल्कि सफल उद्यमी बन चुकी हैं। वे दूध के संग्रहण से लेकर उसकी प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक की पूरी वैल्यू चेन को खुद संभाल रही हैं। पांच बड़ी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां बनीं बदलाव की धुरी प्रदेश के अलग-अलग कोनों में महिलाओं द्वारा संचालित मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां इस बदलाव का नेतृत्व कर रही हैं। बलिनी MPC : झांसी, ललितपुर और बांदा समेत 7 जिलों में सक्रिय। काशी MPC : वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित 7 जिलों में महिलाओं को जोड़ रही है। सामर्थ्य MPC : अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर सहित 7 जिलों में सशक्तिकरण का आधार। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा MPC : गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में सक्रिय। सृजन MPC : लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत सहित 6 जिलों में नई संभावनाएं तलाश रही है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिली नई जान इस मॉडल ने गांवों से होने वाले पलायन को रोकने में बड़ी भूमिका निभाई है। महिलाओं की आय में वृद्धि होने से ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर सुधरा है। योगी सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और वित्तीय अनुदान ने इन महिलाओं को बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नेटवर्क आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा डेयरी हब बनाने की क्षमता रखता है।.

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक बड़ी और खामोश क्रांति आकार ले रही है। कभी घूंघट और चूल्हे-चौके तक सीमित रहने वाली प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं ने अब 'व्हाइट गोल्ड' यानी दूध के कारोबार की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और 'उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' के प्रभावी क्रियान्वयन का नतीजा है कि आज प्रदेश के 31 जिलों की महिलाएं सालाना 5000 करोड़ रुपये का दूध का कारोबार कर रही हैं। यह न केवल महिला सशक्तिकरण की मिसाल है, बल्कि 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग भी है। रोजाना 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण ग्रामीण महिलाओं ने दुग्ध उत्पादन और संग्रहण के क्षेत्र में पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। 6000 से अधिक गांवों की महिलाएं संगठित होकर प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर दूध का संग्रहण कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं अब केवल पशुपालक नहीं, बल्कि सफल उद्यमी बन चुकी हैं। वे दूध के संग्रहण से लेकर उसकी प्रोसेसिंग और मार्केटिंग तक की पूरी वैल्यू चेन को खुद संभाल रही हैं। पांच बड़ी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां बनीं बदलाव की धुरी प्रदेश के अलग-अलग कोनों में महिलाओं द्वारा संचालित मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां इस बदलाव का नेतृत्व कर रही हैं। बलिनी MPC : झांसी, ललितपुर और बांदा समेत 7 जिलों में सक्रिय। काशी MPC : वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र सहित 7 जिलों में महिलाओं को जोड़ रही है। सामर्थ्य MPC : अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर सहित 7 जिलों में सशक्तिकरण का आधार। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा MPC : गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में सक्रिय। सृजन MPC : लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत सहित 6 जिलों में नई संभावनाएं तलाश रही है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिली नई जान इस मॉडल ने गांवों से होने वाले पलायन को रोकने में बड़ी भूमिका निभाई है। महिलाओं की आय में वृद्धि होने से ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर सुधरा है। योगी सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और वित्तीय अनुदान ने इन महिलाओं को बाजार की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नेटवर्क आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा डेयरी हब बनाने की क्षमता रखता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Milk Business Dairy Industry UP Women Empowerment Self-Help Groups UP State Rural Livelihoods Mission Yogi Adityanath Balini MPC Lucknow Badhta Up 2025 Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

31 मार्च तक BSNL का खास ऑफर, रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी31 मार्च तक BSNL का खास ऑफर, रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भीबीएसएनएल ने अपने लोकप्रिय 485 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपडेट किया है। अब इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB की जगह 2.5GB डेटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और 72 दिनों की वैधता भी शामिल है।
Read more »

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काउंटडाउन: 300 हाई-रिजॉल्यूशन CCTV और 5000 पुलिसकर्मी रखेंगे नजर; SPG का रहेगा कंट्रोलनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काउंटडाउन: 300 हाई-रिजॉल्यूशन CCTV और 5000 पुलिसकर्मी रखेंगे नजर; SPG का रहेगा कंट्रोलनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी द्वारा किया जाएगा। जनसभा में दो लाख लोगों के आने का अनुमान है, जिसके लिए 5000 पुलिसकर्मी और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। एसपीजी टीम 24 घंटे पहले सुरक्षा संभालेगी।
Read more »

यूपी में सौर क्रांति: 400 से 5000 मेगावाट पहुंची क्षमता, अब 'ग्रीन हाइड्रोजन' से रोशन होगा भविष्ययूपी में सौर क्रांति: 400 से 5000 मेगावाट पहुंची क्षमता, अब 'ग्रीन हाइड्रोजन' से रोशन होगा भविष्यउत्तर प्रदेश ने नौ वर्षों में अपनी ऊर्जा पहचान बदली है, जहां सौर क्षमता 400 मेगावाट से बढ़कर 5000 मेगावाट हो गई है। प्रभावी नीतियों और 'पीएम सूर्य घर' योजना ने इस क्रांति को गति दी है, जिससे लाखों रूफटॉप सोलर संयंत्र लगे हैं। राज्य अब ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसका लक्ष्य 22,000 मेगावाट सौर क्षमता हासिल करना है,...
Read more »

ईरान के खर्ग द्वीप पर कब्जा करेगा अमेरिका? 5000 सैनिक और मरीन तैनात, तेहरान ने भी ब‍िछाया मौत का जालईरान के खर्ग द्वीप पर कब्जा करेगा अमेरिका? 5000 सैनिक और मरीन तैनात, तेहरान ने भी ब‍िछाया मौत का जालईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में सैनिकों और हथियारों की तैनाती में जबरदस्त वृद्धि की है। अमेरिका ने 5000 सैनिकों और मरीन की टुकड़ी को भारी हथियारों के साथ फारस की खाड़ी के करीब भेजा है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि अमेरिका जल्द ही जमीनी हमला शुरू कर सकता...
Read more »

समंदर के सिकंदर पर भीषण आग... 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत घायल, मिशन छोड़ ग्रीस पहुंचासमंदर के सिकंदर पर भीषण आग... 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत घायल, मिशन छोड़ ग्रीस पहुंचाअमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड में आग लगने के बाद उसे ग्रीस के सूडा बे नौसैनिक अड्डे पर लाया गया है. हादसे में करीब 200 सैनिक प्रभावित हुए. जहाज के संचालन पर असर नहीं पड़ा, लेकिन मरम्मत और जांच के लिए इसे अस्थायी रूप से रोका गया है.
Read more »

पांच हजार के विवाद में हत्या: ग्रेटर नोएडा में दोषी सुबोध को आजीवन कारावासपांच हजार के विवाद में हत्या: ग्रेटर नोएडा में दोषी सुबोध को आजीवन कारावासग्रेटर नोएडा अदालत ने कार सौदे के 5000 रुपये के विवाद में हुई हत्या के मामले में सुबोध को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:51:59