LPG Gas Cylinder: एक ओर जहां देश भर में एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर यूपी का एक गांव बेफिक्र है। इस गांव के 125 घरों में बिना रोक टोक के पाइप लाइन से गैस सप्लाई हो रही है।
अमित कुमार, चंदौली: रसोई गैस की किल्लत के खबरों के बीच चंदौली के एकौनी गांव के लोग बेफिक्र हैं। गोबर गैस प्लांट से 125 घरों में गैस की आपूर्ति हो रही। अच्छी बात यह है कि एलपीजी से करीब आधे दाम पर लोग गोबर प्लांट गैस का फायदा उठा रहे हैं।ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण रसोई गैस के संकट की खबर सुर्खियों में है। जनपद चंदौली की बात करें तो यहां बुकिंग के 10 दिन बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ऐसे परिस्थिति में जिले के इस गांव के लोग एकदम बेफिक्र दिख रहे हैं। हम बात कर रहें नियमताबाद अंतर्गत एकौनी गांव की, जहां घरेलू गैस संकट के बीच भी ग्रामीण खुशहाल है। आखिर ऐसा कैसे ? चलिए हम आपको बताते हैं। गोबर गैस प्लांट बना वरदानदरअसल, जिले के एकौनी गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह का गांव में ही एक गौशाला है। अब गौशाला है, तो जाहिर सी बात है कि मौके पर भारी मात्रा में गोबर भी मिलेगा। चंद्रप्रकाश बताते हैं कि उनके यहां करीब 200 गाय हैं। उन 200 गाय से करीब 3 हजार किलो गोबर निकलता है। चंद्रप्रकाश ने बताया कि पहले तो गोबर वेस्ट जाता था। फिर उन्होंने अपना दिमाग दौड़ाया और एक बायो प्लांट स्थापित किया। बताया कि बायो प्लांट स्थापित करने का फैसला काफी पॉजिटिव रहा और मौजूदा समय में इसी बायो प्लांट से करीब 125 घरों में गैस की सप्लाई की जाती है।एलपीजी से पड़ता है सस्ताचंद्रप्रकाश सिंह बताते है कि गांव में करीब चार साल पहले प्लांट लगा था। प्लांट से पाइप लाइन के जरिये सभी घरों में कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले गोबर गैस का महीने भर का खर्च 500 रुपये आता है, जिससे ग्रामीण काफी संतुष्ट है। बताया कि आगे इस बायो प्लांट को और भी विस्तार किया जाएगा, जिससे गांव के ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक सस्ती गैस की सुविधा पहुंच सके।मौजूदा समय में एलपीजी की स्थितिबता दें कि जनपद चंदौली में एलपीजी गैस की किल्लत तो नहीं है, पर गैस मिलने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि गैस बुकिंग के बावजूद भी लोगों को समय से गैस नहीं मिल रही हैं और गैस की कालाबाजारी भी हो रही है। वहीं, चंदौली डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने एजेंसी संचालकों के साथ मीटिंग कर उन्हें कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ब.
अमित कुमार, चंदौली: रसोई गैस की किल्लत के खबरों के बीच चंदौली के एकौनी गांव के लोग बेफिक्र हैं। गोबर गैस प्लांट से 125 घरों में गैस की आपूर्ति हो रही। अच्छी बात यह है कि एलपीजी से करीब आधे दाम पर लोग गोबर प्लांट गैस का फायदा उठा रहे हैं।ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण रसोई गैस के संकट की खबर सुर्खियों में है। जनपद चंदौली की बात करें तो यहां बुकिंग के 10 दिन बाद भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। ऐसे परिस्थिति में जिले के इस गांव के लोग एकदम बेफिक्र दिख रहे हैं। हम बात कर रहें नियमताबाद अंतर्गत एकौनी गांव की, जहां घरेलू गैस संकट के बीच भी ग्रामीण खुशहाल है। आखिर ऐसा कैसे ? चलिए हम आपको बताते हैं।गोबर गैस प्लांट बना वरदानदरअसल, जिले के एकौनी गांव निवासी चंद्रप्रकाश सिंह का गांव में ही एक गौशाला है। अब गौशाला है, तो जाहिर सी बात है कि मौके पर भारी मात्रा में गोबर भी मिलेगा। चंद्रप्रकाश बताते हैं कि उनके यहां करीब 200 गाय हैं। उन 200 गाय से करीब 3 हजार किलो गोबर निकलता है। चंद्रप्रकाश ने बताया कि पहले तो गोबर वेस्ट जाता था। फिर उन्होंने अपना दिमाग दौड़ाया और एक बायो प्लांट स्थापित किया। बताया कि बायो प्लांट स्थापित करने का फैसला काफी पॉजिटिव रहा और मौजूदा समय में इसी बायो प्लांट से करीब 125 घरों में गैस की सप्लाई की जाती है।एलपीजी से पड़ता है सस्ताचंद्रप्रकाश सिंह बताते है कि गांव में करीब चार साल पहले प्लांट लगा था। प्लांट से पाइप लाइन के जरिये सभी घरों में कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले गोबर गैस का महीने भर का खर्च 500 रुपये आता है, जिससे ग्रामीण काफी संतुष्ट है। बताया कि आगे इस बायो प्लांट को और भी विस्तार किया जाएगा, जिससे गांव के ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक सस्ती गैस की सुविधा पहुंच सके।मौजूदा समय में एलपीजी की स्थितिबता दें कि जनपद चंदौली में एलपीजी गैस की किल्लत तो नहीं है, पर गैस मिलने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि गैस बुकिंग के बावजूद भी लोगों को समय से गैस नहीं मिल रही हैं और गैस की कालाबाजारी भी हो रही है। वहीं, चंदौली डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने एजेंसी संचालकों के साथ मीटिंग कर उन्हें कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ब
गोबर गैस प्लांट चंदौली समाचार एकौनी गांव चंदौली Gobar Gas Plant Bio Gas Plant Lpg Crisis Gas Cylinder Booking Ekauni Village Chandauli Up News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG गैस बुकिंग में ना दिखाएं हड़बड़ी, साइबर ठग कर रहे हैं अकाउंट खालीसरकारी एजेंसी साइबर दोस्त ने पोस्ट करके बताया है कि आजकल एक नया स्कैम सामने आया है, जिसका नाम गैस बुकिंग स्कैम है. गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर कई लोगों को शिकार बना रहे हैं.
Read more »
LPG सिलेंडर-चूहों से परेशान हुईं दीपिका की ननद, बंद किया रेस्टोरेंट, हुआ बड़ा नुकसानसबा इब्राहिम ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट बंद करने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं कि क्या वजह है, जो वो रेस्टोरेंट बंद करने जा रही हैं.
Read more »
LPG Crisis: भारत के इस पुराने अफ्रीकी दोस्त देश ने बढ़ाया मदद का हाथ, गैस संकट के बीच करेगा LPG सप्लाई?पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण भारत में रसोई गैस LPG और प्राकृतिक गैस LNG की भारी कमी हो गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए भारतीय तेल कंपनियां अंगोला की सोनांगोल से LPG और LNG खरीदने के लिए प्रारंभिक बातचीत कर रही हैं।
Read more »
होर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाले हैं दो और LPG टैंकर, ला रहे 94,000 टन गैसस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है. अगले 48 घंटों में गैस एलपीजी टैंकर मुंबई और मंगलुरु पहुंचेंगे. अब भी इस क्षेत्र में 18 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं.
Read more »
देहरादून में LPG की कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, अवैध गैस रीफिलिंग करने पर दर्ज होगा मुकदमादेहरादून में रसोई गैस की किल्लत के बीच, जिला पूर्ति विभाग ने अवैध गैस रीफिलिंग करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है।
Read more »
LPG संकट: देश में हाहाकार! सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोग, सरकार की अपीलईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति बाधित होने से भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत, लोगों में घबराहट, एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार के उपाय।
Read more »
