यूपी के अल्पसंख्यक आयोगों में अध्यक्ष पद खाली: मदरसा बोर्ड परीक्षा पर पड़ रहा असर; उर्दू और हज कमेटी में भी...

All The Posts Minority Commissions Vacant Uttar Pr News

यूपी के अल्पसंख्यक आयोगों में अध्यक्ष पद खाली: मदरसा बोर्ड परीक्षा पर पड़ रहा असर; उर्दू और हज कमेटी में भी...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन खाली पदों को लेकर मुस्लिम समुदाय में चिंता बढ़ रही है। वर्तमान में हज कमेटी, मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, उर्दू अकादमी और फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल समिति के...

मदरसा बोर्ड परीक्षा पर पड़ रहा असर; उर्दू और हज कमेटी में भी 15 महीने से अध्यक्ष नहींउत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन खाली पदों को लेकर मुस्लिम समुदाय में चिंता बढ़ रही है। वर्तमान में हज कमेटी, मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, उर्दू अकादमी और फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल समिति केइन खाली पदों के चलते कई अहम कार्य अटके हुए हैं। आयोगों और बोर्ड्स के अध्यक्ष के साथ कई महत्वपूर्ण कमेटियां भी भंग कर दी गई हैं, जिनका पुनर्गठन अब तक नहीं हो सका है। अल्पसंख्यक आयोग का 6 महीने से खाली पद उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का पद 27 जून 2024 को खाली हुआ था।अशफाक सैफी का कार्यकाल समाप्त हुए 6 महीने हो चुके हैं, लेकिन आयोग को नया अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। अल्पसंख्यक आयोग, जो अल्पसंख्यकों की समस्याओं को सुलझाने और उनके हितों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, बिना अध्यक्ष के निष्क्रिय पड़ा है।अध्यक्ष न होने से परीक्षा की तैयारी का असर कम मदरसा बोर्ड की परीक्षा पर असर उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.

इफ्तिखार अहमद जावेद का कार्यकाल 15 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया था। बोर्ड फरवरी में मदरसों की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन अध्यक्ष न होने के कारण इन तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।हज यात्रा के लिए अध्यक्ष का अभाव 2025 हज यात्रा के लिए अध्यक्ष का अभाव 2025 की हज यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन हज कमेटी के अध्यक्ष का पद भी खाली है। पूर्व अध्यक्ष मोहसिन राजा का कार्यकाल 23 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुका है। बिना अध्यक्ष के हज यात्रा की व्यवस्थाओं में समस्याएं आने की संभावना है।उर्दू अकादमी का 15 महीने से पद खाली उर्दू अकादमी का 15 महीने से खाली पद सितंबर 2023 में चौधरी कैफुल वरा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उर्दू अकादमी के अध्यक्ष का पद खाली है। अकादमी के अध्यक्ष के न होने से उर्दू भाषा के संरक्षण और उसके विकास के कार्य बाधित हो रहे हैं।उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार की समिति का भी पद खाली फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल समिति के अध्यक्ष तूरज जैदी का कार्यकाल सितंबर 2024 में समाप्त हो गया था। यह समिति उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए काम करती है। अध्यक्ष के अभाव में यहां भी कई महत्वपूर्ण कार्य रुके हुए हैं।हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद सीईओ का इंतजार उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में परमानेंट सीईओ की नियुक्ति लंबित है। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 11 दिसंबर 2024 तक परमानेंट सीईओ नियुक्त करने का आदेश दिया था। हालांकि, सरकार ने समय मांगा था, जो अब समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है।इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जाहिर की चिंता खाली पदों को लेकर चिंता व्यक्त इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी ने कहा- इन पदों को जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए। उन्होंने कहा- अध्यक्ष और अधिकारियों के समन्वय से बेहतर काम होता है। मदरसा परीक्षा और हज यात्रा जैसे महत्वपूर्ण कार्य बिना अध्यक्ष के प्रभावित हो सकते हैं। सरकार को इन सभी खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरना चाहिए।”अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!कोहरे के चलते हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट्सठंड के बीच 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावनासीकर में बारिश के बाद आज कोहरा, विजिबिलिटी@30 मीटरमावठ की बारिश के बाद छाया घना कोहरा, तापमान गिरागाजियाबाद में बेमौसम बारिश ने बढ़ाई सर्दी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का प्रकोप जारीसवाई माधोपुर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का प्रकोप जारीराजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले 10 दिनों से तापमान सिंगल डिजिट में है और शीतलहर का दौर जारी है। तेज सर्दी से धुंध और कोहरा भी पड़ रहा है।
Read more »

NEET, बोर्ड परीक्षा और डिजिटल यूनिवर्सिटी: शिक्षा मंत्रालय में बड़े बदलावNEET, बोर्ड परीक्षा और डिजिटल यूनिवर्सिटी: शिक्षा मंत्रालय में बड़े बदलावNEET परीक्षा में बदलाव के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार करवाने और डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना पर चर्चा चल रही है।
Read more »

शिक्षा विभाग में 3107 प्रवक्ता पद खालीशिक्षा विभाग में 3107 प्रवक्ता पद खालीशिक्षा विभाग में प्रवक्ता पदों पर लापरवाही और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण
Read more »

दिल्ली में ठंड-कोहरे का Double Attack: फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असरदिल्ली में ठंड-कोहरे का Double Attack: फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असरदिल्ली में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिसके कारण फ्लाइट्स और ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है.
Read more »

उत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत पढ़ाई शुरू होगीउत्तराखंड के मदरसों में संस्कृत पढ़ाई शुरू होगीउत्तराखंड मदरसा बोर्ड संस्कृत को एक वैकल्पिक विषय के तौर पर मदरसों में पढ़ाने के प्लान पर काम कर रहा है.
Read more »

सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को सीआईसी, एसआईसी में रिक्तियों को भरने का निर्देशसुप्रीम कोर्ट, केंद्र को सीआईसी, एसआईसी में रिक्तियों को भरने का निर्देशसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) और राज्य सूचना आयोगों (एसआईसी) में खाली पदों पर चिंता जताई और केंद्र सरकार को तत्काल पदों को भरने के लिए निर्देश दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:19:07