यूपी में कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए होगा इंटरव्यू, चिह्नित युवाओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Congress New Officials News

यूपी में कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए होगा इंटरव्यू, चिह्नित युवाओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
Congress InterviewUP CongressAvinash Pandey
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

कांग्रेस पार्टी लखनऊ में 7 दिसंबर को नए पदाधिकारियों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित कर रही है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय टैलेंट हंट के माध्यम से चुने गए युवा नेताओं का साक्षात्कार लेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को पार्टी में सक्रिय भूमिका दी जाएगी, जैसे प्रवक्ता या कार्यक्रम प्रबंधक। कांग्रेस का लक्ष्य युवाओं को...

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए साक्षात्कार सात दिसंबर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रखा गया हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम टैलेंट हंट कार्यक्रम में चिह्नित किए गए युवा नेताओं का साक्षात्कार लेगी। सात दिसंबर को सबसे वेस्ट जोन के युवाओं के साक्षात्कार रखे गए हैं। इसके बाद बृज जोन , बुंदेलखंड जोन , प्रयागजोन , ईस्ट जोन व अवध से चिह्नित युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। कांग्रेस ने राज्य में संगठन को और मजबूत करने तथा युवा चेहरों को आगे लाने के लिए पिछले माह से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया था। सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में का उद्देश्य युवा चेहरों की तलाश करना था। इन युवाओं को पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता दिलाएगी और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अगर कोई बोलने में अच्छा है तो उसे प्रवक्ता की जिम्मेदारी और अगर कोई प्रबंधन में अच्छा है तो उसे कार्यक्रमों के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कुल मिलाकर पार्टी की कोशिश है कि राज्य में हर क्षेत्र के युवाओं को साथ जोड़कर संगठन को नए सिरे मजबूत किया जाए। इस साक्षात्कार के बाद पदाधिकारियों की लिस्ट में कई और नाम जोड़े जाएंगे। पार्टी कालेजों व विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति कर रहे युवा नेताओं को भी साथ जोड़ रही है।.

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए साक्षात्कार सात दिसंबर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रखा गया हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम टैलेंट हंट कार्यक्रम में चिह्नित किए गए युवा नेताओं का साक्षात्कार लेगी। सात दिसंबर को सबसे वेस्ट जोन के युवाओं के साक्षात्कार रखे गए हैं। इसके बाद बृज जोन , बुंदेलखंड जोन , प्रयागजोन , ईस्ट जोन व अवध से चिह्नित युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। कांग्रेस ने राज्य में संगठन को और मजबूत करने तथा युवा चेहरों को आगे लाने के लिए पिछले माह से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया था। सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में का उद्देश्य युवा चेहरों की तलाश करना था। इन युवाओं को पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता दिलाएगी और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अगर कोई बोलने में अच्छा है तो उसे प्रवक्ता की जिम्मेदारी और अगर कोई प्रबंधन में अच्छा है तो उसे कार्यक्रमों के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कुल मिलाकर पार्टी की कोशिश है कि राज्य में हर क्षेत्र के युवाओं को साथ जोड़कर संगठन को नए सिरे मजबूत किया जाए। इस साक्षात्कार के बाद पदाधिकारियों की लिस्ट में कई और नाम जोड़े जाएंगे। पार्टी कालेजों व विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति कर रहे युवा नेताओं को भी साथ जोड़ रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Congress Interview UP Congress Avinash Pandey Ajay Rai Talent Hunt Program Congress Youth Leaders Uttar Pradesh Congress Congress Party Officials Lucknow Congress Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:48:44