नोएडा पुलिस कॉन्स्टेबल शौरभ हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों इलियास और अबरार को घायल कर गिरफ्तार किया. थाना मसूरी के नाहल गांव के पास डीएमई अंडरपास के निकट चेकिंग अभियान के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की; जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी.
उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस के कॉन्स्टेबल शौरभ के हत्याकांड मामले में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को एनकाउंटर में घायल कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड के अगले दिन ही तत्परात दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Advertisementगाजियाबाद पुलिस का एक्शन वांछित चल रहे दो अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना मसूरी क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम देहात द्वारा नाहल गांव से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर डीएमई अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान जब पुलिस ने बाइक पर आते दो संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो उन्हें रुकने को कहा. लेकिन, पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद वे रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई. इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई और दोनों के पैर में गोलियां लगीं. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. पकड़े गए लोग कौन हैं?पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि एक का नाम इलियास और एक का अबरार. दोनों ही नाहल गांव के निवासी हैं. ये जानकारी गाजियाबाद कमिश्नरेट की ओर से दी गई है. Advertisement प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने कबूल किया है कि रविवार रात को नोएडा से गाजियाबाद आई पुलिस की टीम पर उन्होंने फायरिंग और पत्थरबाजी की थी. दोनों ही आरोपी हत्या के एक मामले में फरार चल रहे थे. बदमाशों के पास से क्या-क्या मिला?दोनों के पास से दो देशी तमंचे , दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस ने क्या जानकारी दी?पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.25 मई को पुलिस कॉन्सेटबल की गई थी जानरविवार रात को नोएडा पुलिस की एक टीम कादिर नाम के फरार चल रहे बदमाश को पकड़ने गाजियाबाद गई थी. इस दौरान पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी हुई और गोली चलाई गई. इस हमले में एक पुलिस कॉन्सटेबल को गोली लग गई थी और वो घायल हो गया था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, अस्पताल में उसकी मौत हो गई. ये भी देखें
Noida News Ghaziabad News Constable Shot Dead Cop Shot Dead Police Attacked In Ghaziabad Ghaziabad Ghaziabad Police Up News Uttar Pradesh Police Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Punjab Encounter: पंजाब के जालंधर और लुधियाना में मुठभेड़, पुलिस की गोलीबारी में दो बदमाश घायलपंजाब के जालंधर और लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जालंधर के सुरानुसी गांव में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि लुधियाना में गैंगस्टर लंडा के गुर्गे को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों बदमाशों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया...
Read more »
एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींदयूपी के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।
Read more »
आगरा में शातिर बदमाश अमन पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सर्राफा की हत्या कर की थी लूटAgra Aman encounter: सर्राफा व्यवसायी की हत्या करने वाला बदमाश अमन कुमार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया. CP दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई. आरोपी दिनदहाड़े सर्राफा की हत्याकर फरार हुए थे.
Read more »
दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस एनकाउंटर के बाद दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने आरके पुरम इलाके में हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो वांटेड क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान सुरेश उर्फ सुभाष और मनीष उर्फ मोगली के रूप में हुई, जो दिल्ली में 50 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल थे. इनकी गिरफ्तारी से कम से कम सात हालिया मामलों को सुलझाने में मदद मिली है.
Read more »
यूपी में भट्ठा मुंशी से लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे गए, पुलिस मुठभेड़ में घायलसहारनपुर में लेबर को पैसा देने जा रहे भट्ठा मुंशी से ढाई लाख की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से लूटे हुए दो लाख रुपये तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया...
Read more »
मथुरा में चौकीदार की हत्या मामले में तीन बदमाश गिरफ्तारमथुरा में चौकीदार की हत्या मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार
Read more »
