राजधानी समेत उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ रही है। होली के बाद मार्च के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जहां पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेशभर में पिछले चार-पांच दिनों से गर्मी का तेवर तल्ख होने लगा है। दिन में तेज धूप और तापमान में लगातार वृद्धि ने तपिश बढ़ा दी है। बुधवार को 15 से अधिक जिलों में दिन पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.
4 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन और रात के पारे में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना अभी से मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, होली बाद यानि मार्च पहले सप्ताह में भीषण गर्मी की चेतावनी है। दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सुबह और शाम भले ही ठंड हो, लेकिन रंगों का त्योहार होली बहुत ही गर्मजोशी भरे माहौल में मनाया जाएगा। होली तक तापमान इतना बढ़ जाएगा कि चिलचिलाती धूप पसीने से तरबतर कर देगी। यह स्थिति सिर्फ लखनऊ में ही नहीं, बल्कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रहेगी। AI Generated image शनिवार तक दिन का पारा 32 और 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 4 मार्च तक अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 17-18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बदलते मौसम का असर जनजीवन पर अब दिखने लगा है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि ला नीना के कमजोर पड़ने के चलते फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी का तेवर तल्ख रहेगा। हमीरपुर रहा प्रदेश में सबसे गर्म बुधवार को 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हमीरपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वाराणसी और बांदा में 31.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के 15 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। अब इसमें वृद्घि जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- हाेली से पहले मिलावट की बड़े खेप बरामद, खोया-मिठाई के साथ तेल खपाने की थी तैयारी
Holi Weather Forecast Lucknow Temperature March Heatwave UP La Niña Weakening Hamirpur Hottest UP Rising Temperatures Summer Warning India Weather Forecast Uttar Pradesh Lucknow Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में गर्मी जल्द देगी दस्तक: मार्च की शुरुआत में 35 डिग्री तक जाएगा तापमान; गुरुग्राम में रात का पारा...Haryana weather update: Night temperature to drop slightly due to north winds, but day & night temps remain above normal. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
महोबा में 35 लाख की सड़क 10 दिन में उखड़ी, जांच के आदेशमहोबा जिले के कबरई विकासखंड में 35 लाख की लागत से बन रही सड़क 10 दिन में उखड़ गई। डिप्टी डायरेक्टर, राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति बांदा ने निरीक्षण कर सड़क को उखड़वा दिया और जेई व ठेकेदार को नोटिस जारी किया। सड़क निर्माण में धांधली के आरोप लगे हैं और दोबारा गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का आदेश दिया गया है। दोषियों पर पेनाल्टी की भी कार्रवाई होगी।
Read more »
झारखंड में ऊर्जा क्षेत्र को नई गति, 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना से 35 लाख उपभोक्ताओं को लाभझारखंड सरकार ने 2026-27 के बजट में ऊर्जा क्षेत्र को विकास की धुरी मानते हुए व्यापक प्रावधान किए हैं। 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी, जिससे 35 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। पतरातू थर्मल प्लांट से उत्पादन शुरू होने के साथ, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण विद्युतीकरण पर भी जोर...
Read more »
MP कल का मौसम, 25 फरवरी: गजब वेदर! ठंड-गर्मी, बारिश-ओले सब एक साथ, होली के पहले 35 पार होगा पाराMP Weather Tomorrow, एमपी मौसम न्यूज 25 फरवरी: मध्य प्रदेश में ठंड, गर्मी और बारिश-ओलावृष्टि एक साथ तीनों मौसम असर दिखा रहे हैं। प्रदेश के एक हिस्से में पारा 33 डिग्री को पार कर रहा है, तो दूसरे हिस्से में ठंड अभी भी अपना असर दिखा रही है। इस बीच मौसमी उथल पुथल से कुछ जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। आईएमडी ने बुधवार को एमपी के 18 जिलों...
Read more »
चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में 35 लाख से अधिक आगंतुक आएचीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में 35 लाख से अधिक आगंतुक आए
Read more »
इंदौर में दूषित पानी के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला, बर्थडे पार्टी में दाल, लड्डू खाते ही 35 लोगों की तबियत ब...इंदौर में एक बर्थडे पार्टी में लोगों ने दाफ, बाफले और लड़डू खाए. इसके बाद अगले ही दिन उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. एक साथ 30 से 35 लोगों को यही समस्या हुई. इसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं और मरीज तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं.
Read more »
