यूनिवर्सिटी से बनी टेरर फैक्टरी अल फलाह का मालिक कौन?: सामने आया इंदौर कनेक्शन; तीन साल तिहाड़ में रहा जावेद

Javed Ahmed Siddiqui News

यूनिवर्सिटी से बनी टेरर फैक्टरी अल फलाह का मालिक कौन?: सामने आया इंदौर कनेक्शन; तीन साल तिहाड़ में रहा जावेद
Delhi PoliceAl Falah UniversityDelhi Blast
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

अल फलाह यूनिवर्सिटी का मालिक जावेद अहमद सिद्दीकी (61) तीन वर्ष जेल में बंद रह चुका है। वह पहले चिट फंड का काम करता था। उसके बाद उसने लोगों को पैसे नहीं दिए थे।

अल फलाह यूनिवर्सिटी का मालिक जावेद अहमद सिद्दीकी तीन वर्ष जेल में बंद रह चुका है। वह पहले चिट फंड का काम करता था। उसके बाद उसने लोगों को पैसे नहीं दिए थे। उसके खिलाफ 14 से 15 प्राथमिकी दर्ज हुई थीं। माना जा रहा है कि उसने इन पैसों से यूनिवर्सिटी को खड़ा करने में लगाया। हालांकि बाद में उसने सभी लोगों का पैसा लौटा दिया। वह सभी केसों से बरी हो गया था। साल 2000 दर्ज हुई एफआईआर में सिद्दीकी और उनके भाई सऊद अहमद का नाम दर्ज किया गया था, जो नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धाराओं 420 , 406 और 409 , 468 , 471 और 120बी के तहत दर्ज की गई थी। उन पर 7.

5 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप था। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में किया हुआ है मालिक जावेद ने इंदौर से बीटेक सिविल इंजीजिनयर में किया हुआ है। इसके बाद उसने वर्ष 1992 में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में एसिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नौकरी करना शुरू किया। यहां इसने जनवरी, 1994 तक नौकरी की। इसकी दोनों बहनें दुबई में रहती हैं। दोनों बेटे भी दुबई में रहते हैं। नौ कंपनियों से रहा है संबंध जावेद अहमद सिद्दीकी, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष है, जो फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर चलाता है। फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का संबंध नौ कंपनियों से है, जिसका मैनेजिंग ट्रस्टी जावेद अहमद सिद्दीकी है। सिद्दीकी इन नौ कंपनियों का डायरेक्टर है, जो कि इनवेस्टमेंट, शिक्षा, सॉफ्टवेयर, ऊर्जा, निर्यात और कंसल्टेंसी से जुड़ा है। पहले भी बड़े कांड में फंस चुकी है यूनिवर्सिटी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके जावेद अहमद सिद्दीकी, अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट का अध्यक्ष है। अल फलाह विश्वविद्यालय अब उस जांच के केंद्र में है, जिसमें रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए धमाके में शामिल उग्रवादी डॉक्टरों के मॉड्यूल का खुलासा हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हुई थी। इस साजिश से जुड़े तीन डॉक्टर उमर उन नबी, जो धमाके वाली कार चला रहा था, मुजम्मिल अहमद गनाई, जिसे 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया, और शाहीन शाहिद, जिसे 11 नवंबर को लखनऊ से पकड़ा गया अल-फलाह में पढ़ाता था। जांच में खुल रही हैं कई परतें रिकॉर्ड के अनुसार, सिद्दीकी का सबसे पुराना संबंध अल-फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी से है, जिसमें वह 18 सितंबर 1992 को शामिल हुए थे। अन्य कंपनियों में अल-फलाह सॉफ्टवेयर, अल-फलाह एनर्जीज, तर्बिया एजुकेशन फाउंडेशन और अल-फलाह एजुकेशन सर्विस शामिल हैं, जिसमें वह हाल ही में जुड़े। अधिकांश कंपनियों का रजिस्ट्रेशन का पता एक ही है- 274-A, अल-फलाह हाउस, जामिया नगर, ओखला, नई दिल्ली। यही वही बिल्डिंग है, जहां से अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट संचालित होता है। एक इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर शुरू हुई यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय की शुरुआत 1997 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी। ट्रस्ट और कंपनियों में उस्मा अख्तर का नाम भी शामिल है, जो अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की गवर्निंग बॉडी की सदस्य रह चुकी हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं और वहां कई व्यवसायों से जुड़ी हैं। उनका नाम अल-फलाह एजुकेशन सर्विस और एमजेएच डेवलपर्स जैसी कंपनियों में निदेशक के रूप में दर्ज है। आलिया सिद्दीकी का नाम भी न्यासियों की सूची में है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Police Al Falah University Delhi Blast जावेद अहमद सिद्दीकी अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नहीं थी छत, भूखे रहकर काटे थे दिन, 19 की उम्र में मुंबई आए थे जावेद अख्तर, सुनाई 61 साल पुरानी आपबीतीनहीं थी छत, भूखे रहकर काटे थे दिन, 19 की उम्र में मुंबई आए थे जावेद अख्तर, सुनाई 61 साल पुरानी आपबीतीनहीं थी छत, भूखे रहकर काटे थे दिन, 19 की उम्र में मुंबई आए थे जावेद अख्तर, सुनाई 61 साल पुरानी आपबीती
Read more »

कोई भी देश नहीं सुरक्षित! 12000KM रेंज वाली पिशाच मिसाइल; इस देश के पास किसी भी शहर को तबाह करने की क्षमताकोई भी देश नहीं सुरक्षित! 12000KM रेंज वाली पिशाच मिसाइल; इस देश के पास किसी भी शहर को तबाह करने की क्षमताDF-61 ballistic missile: DF-61 मिसाइल चीन की सबसे खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक है, जिसकी लंबी रेंज, तेज गति और शक्तिशाली वारहेड इसे एडवांस और खतरनाक बनाते हैं.
Read more »

Gold ETF: ಚಿನ್ನದ ಇಟಿಎಫ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ಭಾರೀ ಹೂಡಿಕೆ, 10 ಲಕ್ಷ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡಿದ್ರೆ 1 ಕೋಟಿ ಲಾಭ!!Gold ETF: ಚಿನ್ನದ ಇಟಿಎಫ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ಭಾರೀ ಹೂಡಿಕೆ, 10 ಲಕ್ಷ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡಿದ್ರೆ 1 ಕೋಟಿ ಲಾಭ!!ಚಿನ್ನದ ಇಟಿಎಫ್‌ಗಳಿಗೆ ಹೂಡಿಕೆ ಮಾಡುತ್ತಿರುವುದರಿಂದ, ಈಕ್ವಿಟಿ ಮ್ಯೂಚುವಲ್ ಫಂಡ್‌ಗಳಿಗೆ ನಿಧಿಯ ಒಳಹರಿವು ಕಡಿಮೆಯಾಗುತ್ತಿದೆ. ಸೆಪ್ಟೆಂಬರ್‌ನಲ್ಲಿ ಮ್ಯೂಚುವಲ್ ಫಂಡ್‌ಗಳ ಅಡಿಯಲ್ಲಿರುವ AUM 75 ಲಕ್ಷ 61 ಸಾವಿರ ಕೋಟಿಗಳನ್ನ ತಲುಪಿದೆ.
Read more »

यूपी की चार कंपनियों को दी जाएगी 61.96 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, मुख्य सचिव ने दी स्वीकृतियूपी की चार कंपनियों को दी जाएगी 61.96 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, मुख्य सचिव ने दी स्वीकृतिउत्तर प्रदेश में, चार कंपनियों को कोविड-19 त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति-2020 के तहत कुल 61.
Read more »

61 सीटों का भ्रमजाल! तेजस्‍वी के ल‍िए आसान करेंगी राह, या NDA का बेड़ापार61 सीटों का भ्रमजाल! तेजस्‍वी के ल‍िए आसान करेंगी राह, या NDA का बेड़ापार61 सीटों का भ्रमजाल! तेजस्‍वी-राहुल के ल‍िए आसान करेंगी राह, या NDA का बेड़ापार, समझें इत‍िहास
Read more »

शराब घोटाला: चैतन्य बघेल पर ED की कार्रवाई, 61 करोड़ की संपत्ति कुर्कशराब घोटाला: चैतन्य बघेल पर ED की कार्रवाई, 61 करोड़ की संपत्ति कुर्कछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल पर ED की बड़ी कार्रवाई, भूपेश बघेल के बेटे की 61 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:23